Saturday, March 14, 2026

सोनिया और राहुल गांधी ने जो बिडेन और कमला हैरिस को दी बधाई

Share

सोनिया गांधी ने श्री जो बिडेन के साथ ही कमला हैरिस के अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के चुने जाने पर भी खुशी जताई और उन्हें इसके लिए हार्दिक बधाई दी

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने श्री जो बाइडेन के अमेरिका का 46वाँ राष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है।

श्रीमती गांधी ने श्री जो बिडेन के साथ ही कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति चुने जाने पर भी खुशी जताई और उन्हें इसके लिए हार्दिक बधाई दी है। राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके उनको बधाई दी।

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि श्री बाइडेन तथा श्रीमती हैरिस के नेतृत्व में अमेरिका और भारत के बीच संबंध और गहरे होंगे तथा हमारे क्षेत्र के साथ ही विश्व मे शांति और विकास को नई दिशा मिलेगी।

श्री राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है श्री बाइडेन के नेतृत्व में अमेरिका और मजबूत होगा। उन्होंने श्रीमती हैरिस के अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति चुने जाने को गर्व का विषय बताया और भरोसा जताया कि उनके कार्यकाल में भारत और अमेरिका के संबंध नई ऊंचाई हासिल करेंगे।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News