Friday, March 13, 2026

बिहार में तीसरे चरण में 54.06 प्रतिशत पड़े वोट, जबकि किशनगंज में सबसे अधिक 59.99 प्रतिशत मतदान

Share

तीसरे चरण के बिहार चुनाव में शाम पांच बजे तक 54.06 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया, वहीं चार विधान सभा क्षेत्र में वोटिंग अपराह्न चार बजे समाप्त हो गई

पटना: बिहार में अंतिम चरण में 78 विधानसभा क्षेत्र के लिए जारी मतदान में शाम पांच बजे तक 54.06 प्रतिशत लोगों वोट किया, वहीं चार विधान सभा क्षेत्र में वोटिंग अपराह्न चार बजे समाप्त हो गई। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, तीसरे चरण के चुनाव में शाम पांच बजे तक 54.06 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया है।

इस दौरान किशनगंज में सबसे अधिक 59.99 प्रतिशत जबकि वैशाली में सबसे कम 49.97 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया है। इसी तरह वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट के उप चुनाव में इस रिपोर्ट के लिखने तक 52.08 प्रतिशत मतदान हुआ था।

वहीं, सुरक्षा कारणों से पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर एवं रामनगर (सुरक्षित) तथा सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर और महिषी विधानसभा क्षेत्र में मतदान अपराह्न चार बजे समाप्त हो गया। मतदान समाप्त होने पर वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र में 49.80 प्रतिशत एवं रामनगर में 46 प्रतिशत, सिमरी बख्तियारपुर में 56.95 प्रतिशत और महिषी में 57.83 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

अंतिम चरण के मतदान वाले पंद्रह जिले पश्चिम चंपारण में 52.08 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 55.31, सीतामढ़ी में 52.27, मधुबनी में 54.84, सुपौल में 57.90, अररिया में 50.43, किशनगंज में 59.99, पूर्णिया में 55.50, कटिहार में 52.22, मधेपुरा में 54.03, सहरसा में 55.73, दरभंगा में 53.44, मुजफ्फरपुर में 54.54, वैशाली में 49.97 और समस्तीपुर में 52.76 प्रतिशत मत पड़े हैं।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News