Tuesday, March 24, 2026

अहमदाबाद-मुंबई के बीच 130 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी नई वंदे भारत ट्रेन, रंग केसरिया

Share

अहमदाबाद और मुंबई के बीच शुक्रवार (9 अगस्त) को तीसरी वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ हुआ। इस नई वंदे भारत ट्रेन का रंग सफेद की जगह केसरिया है, और इसमें 16 के बजाय 20 कोच दिए गए हैं। अहमदाबाद के कालूपुर रेलवे स्टेशन से सुबह 7 बजे इस ट्रेन का ट्रायल रन शुरू किया गया, जिसमें पहली बार इसकी रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे रखी गई। इससे पहले की दो वंदे भारत ट्रेनों की अधिकतम गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे थी।

देश के प्रमुख शहरों के बीच अब तक 16 और 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। अहमदाबाद और मुंबई के बीच पहले से चल रही दो वंदे भारत ट्रेनों में यात्रियों की भारी मांग और टिकटों की पूर्ण बुकिंग को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने इस नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की है। यह ट्रेन सुबह 7 बजे अहमदाबाद (कालूपुर) रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और लगभग 5 घंटे 15 मिनट में मुंबई सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी।

गौरतलब है कि 30 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर से मुंबई के बीच पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी, जिसके बाद 1 अक्टूबर 2022 से इसका संचालन शुरू हुआ। सेमी हाई-स्पीड लक्ज़री ट्रेन वंदे भारत यात्रियों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गई, और इसकी टिकटों की फुल बुकिंग के कारण बाद में अहमदाबाद से मुंबई के लिए दूसरी वंदे भारत ट्रेन चलाई गई।

इस नई ट्रेन में भी यात्रियों का जबरदस्त रेस्पांस मिलने के बाद, यह तीसरी वंदे भारत ट्रेन अपनी पूरी स्पीड के साथ चलेगी। पश्चिम रेलवे ने आज 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इसका सफल ट्रायल रन किया है।

Read more

Local News