13.1 C
Delhi
Wednesday, January 21, 2026

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर शोक व्यक्त किया

इंडियाराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा, “यह सुनकर अत्यंत दुख हुआ कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य अब हमारे बीच नहीं रहे। वह गरिमा और सिद्धांतवादी राजनीति के प्रतीक थे। पश्चिम बंगाल के लोगों की भलाई के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने भी एक्स पर अपने शोक संदेश में कहा, “पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन से मैं अत्यंत दुखी हूं। वह एक राजनीतिक दिग्गज थे जिन्होंने राज्य की सेवा में अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का आज सुबह कोलकाता स्थित उनके निवास पर लंबी बीमारी के बाद 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles