11.1 C
Delhi
Wednesday, January 21, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।

विश्वप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।

प्रधानमंत्री 8-9 जुलाई 2024 को मास्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। दोनों नेता दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों की पूरी श्रृंखला की समीक्षा करेंगे और पारस्परिक हितों के समकालीन क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

इसके बाद, प्रधानमंत्री 9-10 जुलाई 2024 को ऑस्ट्रिया जाएंगे। यह 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा होगी। पीएम मोदी ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे और ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और श्री नेहमर भारत और ऑस्ट्रिया के उद्योगपतियों को भी संबोधित करेंगे।

अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मास्को के साथ-साथ वियना में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी बातचीत करेंगे।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles