वर्तमान में Cleo के बैंगलोर में 150 स्टाफ के साथ, पूरे विश्व में 425 कर्मचारी हैं। नए ऑफिस में 200 से अधिक कर्मचारी काम कर सकते हैं और आने वाले महीनों और वर्षों में धीरे-धीरे प्रमुख पदों पर स्टाफ भर्ती करने की प्रक्रिया का अपनाया जाना Cleo की आशाओं का साक्षी है।
बैंगलोंर ऑफिस में संचालित टीमों द्वारा निम्न महत्वपूर्ण भूमिकाओं के माध्यम से Cleo ग्राहकों को पूरे विश्व में सपोर्ट और सेवाएं प्रदान की जाती हैं :
- अभियांत्रिकी
- उत्पाद प्रबंधन
- पेशेवर और प्रबंधित सेवाएं
- क्लाउड सपोर्ट
- सेल्स-पूर्व
- ग्राहक सफलता
“Cleo का पहला ऑफिस 2015 में केवल 10 कर्मचारियों के साथ खोला गया था,” Vishal Byakod, उपाध्यक्ष, विकास और संचालन, Cleo Bangalore, ने कहा। “तब से, टीम में 15x विस्तार हुआ है और अगले छह महीनों में हमारी अभियांत्रिकी, ग्राहक अनुभव, और ग्राहक सफलता उत्पाद प्रबंधन के क्षेत्रों में नए पदों पर कम से कम 25 नए टीम-सदस्यों को जोड़ने की योजनाएं हैं। इस प्रकार, यह स्पष्ट है कि हमें अतिरिक्त स्थान की आवश्यकता थी।”
“बैंगलोर का शहर और इसके लोगों ने Cleo की सफलता और हमारी वैश्विक उपस्थिति में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है,” Cleo के प्रेसीडेंट तथा CEO, Mahesh Rajasekharan ने कहा। “हम Cleo के अगले अध्याय के लिए रोमांचित हैं क्योंकि यह विस्तार से हमें अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने, उच्च-श्रेणी की प्रतिभा को आकर्षित तथा आगे बढ़ने, और सहयोगात्मक वातावरण प्रदान करने में सहायता करता है जहां भारत तथा संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ-साथ EMEA क्षेत्रों में हमारे अपेक्षित विस्फोटक विकास की सपोर्ट में नवाचार पनप सकता है।”
अपने बैंगलोंर के स्थान के अतिरिक्त, Cleo के डाउनटाउन शिकागो में अतिरिक्त कार्यालय हैं, रॉकफ़ोर्ड, इलिनोइस में विश्व का मुख्यालय है, लंदन में UK कार्यालय हैं, और यह अपने Cleo Amsterdam कार्यालय से EMEA को सेवाएं प्रदान करता है।
यदि आप Cleo में नौकरी पाना और किसी पद पर एप्लाई करना चाहते हैं, तो Cleo की Careers website पर जाएं।
Cleo Integration Cloud का परिचय
Cleo Integration Cloud (CIC) एक क्लाउड-आधारित एकीकरण प्लेटफ़ॉर्म है जिसका महत्वपूर्ण इकोसिस्टम एकीकरण प्रक्रियाओं का उनसे लाभ उठाने के उद्देश्य से डिज़ाइन, निर्माण, संचालन किया जाता है। CIC प्लेटफ़ॉर्म पूरे API, MFT, EDI, तथा नॉन-EDI एकीकरणों में शुरू-से-अंत तक एकीकरण की दृश्यता प्रदान करता है, जिससे तकनीकी और व्यवसायिक उपयोगकर्ताओं द्वारा तेजी से व्यापारिक भागीदारों को साथ जोड़ने में विश्वास प्राप्त होता है तथा जो एप्लीकेशनों में एकीकरण संभव बनाता है, और आय-अर्जित करने वाले व्यवसाय की प्रक्रियाओं में तेजी लाने को संभव बनाता है। प्लेटफ़ॉर्म पर, व्यवसायों के पास स्व-सेवा, प्रबंधक सेवाओं, या मिश्रित दृष्टिकोण के विकल्प उपलब्ध हैं – जिससे पूरा लचीलापन और अपनी B2B एकीकरण कार्यनीति पर नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सकता है।
Cleo का परिचय
Cleo एक इकोसिस्टम एकीकरण सॉफ्टवेयर कंपनी है जिसका ध्यान व्यापार परिणामों पर केंद्रित है व यह ऐसे समाधान डिलीवर करती हैं जो B2B एंटरप्राइज़ डेटा के संचालन और एकीकरण के माध्यम से वैल्यू की खोज व तैयार करने को आसान बनाने वाले समाधान डिलीवर करता है। Cleo प्रत्येक ग्राहक को उनके भागीदारों और ग्राहकों, बाजारों और आंतरिक क्लाउड और ऑन-प्रिमाइस एप्लीकेशनों में कार्यनीति के अनुरुप “outside-in” दृश्यता को महत्वपूर्ण बनाने के लिए शुरू-से-अंत-तक व्यापार प्रवाह को सुनिश्चित करता है। हमारे समाधान टीमों की व्यावसायिक चपलता बढ़ाने, ऑनबोर्डिंग में तेजी लाने, प्रमुख व्यावसायिक प्रक्रियाओं का आधुनिकीकरण करने की सुविधा प्रदान करते हैं और जो अपने मज़बूत एप्लीकेशन, B2B, और डेटा एकीकरण प्रौद्योगिकियों के माध्यम से डिजिटल इकोसिस्टम को दोबारा व्यवस्थित करके आय के नए स्रोत प्राप्त करना सुनिश्चित करता है। अधिक जानकारी के लिए, www.cleo.com पर जाएं या +1.815.282.7695 पर फोन करें।
तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/53879158/en
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
संपर्क
Cleo के लिए 10Fold Communications
[email protected]
स्रोत : Cleo![]()

