Tuesday, March 24, 2026

उर्जा प्रभावी ML को Edge पर गति देने के लिए SiMa.ai और Supermicro ने भागीदारी की घोषणा की

Share

San Jose, Calif., United States & Bengaluru, Karnataka, India:  SiMa.ai ने आज AI, क्लाउड, स्टोरेज, और 5G/Edge के लिए एक टोटल IT समाधान प्रदाता Supermicro, Inc. (NASDAQ: SMCI) के साथ एक कार्यनीतिक भागीदारी और एकीकरण की घोषणा की है। SiMa.ai और Supermicro Edge ML सर्वर का एकीकरण SiMa.ai के उद्यम, औद्योगिक और क्षेत्रीय उपयोगों हेतु विशिष्ट उद्देश्य के लिए निर्मित और Supermicro के उच्च प्रदर्शन और उर्जा प्रभावी Edge ML इंटरफेस प्रदान करने वाले SYS-E300-13AD उच्च प्रदर्शन वाले कॉम्पैक्ट ऐज सर्वर Machine Learning System-on-a-Chip (MLSoC) को साथ लाता है। यह एकीकरण होस्ट CPU के प्रदर्शन को बढ़ाए बिना ही ग्राहकों को वीडियो चैनल बढ़ाने के लिए मापनीय पहुंच प्रदान करता है। उपयोग किए जा रहे सर्वरों के लिए आवश्यक महत्व वाले सर्वर या मदरबोर्ड को बिना अदला-बदली किए अतिरिक्त वीडियो चैनल सपोर्ट के लिए इससे कार्यक्षेत्र में ही अपग्रेड किया जा सकता है।
SiMa.ai MLSoC™ Platform अंत:स्थापित ऐज बाज़ार को बदल रहा है। अपने Palette™ सॉफ्टवेयर के साथ SiMa.ai’s MLSoC हार्डवेयर किसी विशिष्ट-उद्देश्य के लिए निर्मित प्लेटफार्म को मिनटों में आदर्श संकलन प्रदान करता है, जिससे प्रतिस्पर्धी संकलित समाधान की तुलना में 10x बेहतर प्रदर्शन प्रदान करने वाले अंत:स्थापित ऐज पर ML का सरल-सहज स्थापन हो जाता है। प्रति सेकंड प्रति वाट (fps/watt) फ्रेमों में श्रेणी कुशलता की इंटरफेंसिंग में SiMa.ai MLSoC को सर्वश्रेष्ठ माना गया है, as validated by ML Commons MLPerf™ benchmarks

Supermicro SYS-E300-13AD 13वीं/12वीं पीढ़ी के Intel® Core™ प्रोसेसरों द्वारा उर्जा युक्त बहु-उपयोगी उच्च-प्रदर्शन वाला एक IoT/Edge सर्वर है। इसका छोटा वास्तविक निशान और उच्च श्रेणी की ध्वनि प्रस्तुतिकरण वाला बेहतर ढांचा, इसे चोरी प्रबंधन, पहुंच नियंत्रण, कर्मचारी सुरक्षा, इन्वेंट्री प्रबंधन, आदि जैसी स्मार्ट विज़न एप्लिकेशनों के लिए Edge AI उपयोग की व्यापक श्रृंखला में एक आदर्श समाधान बनाता है। SiMa के आधी-उंचाई आधी-लम्बाई वाले PCIe कार्ड के साथ समाहित होकर, यह एक कॉम्पैक्ट रैकमाउंट सर्वर प्लेटफार्म बन कर ML इंफेरेंस कम्प्यूट प्रदर्शन के 50 से अधिक TOPS डिलिवर कर सकता है। SiMa.ai के Palette सॉफ्टवेयर को सर्वर प्लेटफार्म में मॉडलों और पाइपलाइनों पर, नेटवर्क से बिना जुड़े भी, अपडेट प्रदान करता हुआ लोकप्रिय Ubuntu Linux ऑपरैटिंग सिस्टम पर चलते Docker कंटेनर के रूप में होस्ट किया जा सकता है।

SiMa.ai और Supermicro ने इथरनेट के माध्यम से अनेक दूरस्थ वीडियो कैमरों और PCIe के माध्यम से अनेक बेतार दूरस्थ वीडियो कैमरों को सपोर्ट करने वाले एक कॉम्पैक्ट Edge ML सर्वर डिलिवर करने के लिए अपनी प्रौद्योगिकियों का एकीकरण किया है। यह SiMa.ai से सक्षम किया गया Edge ML सर्वर स्थानीय स्तर पर संसाधन करने के लिए विश्वसनीयता और सुरक्षा में वृद्धि और स्वामित्व की लागत में कमी करते हुए बहु-प्रवाह वीडियो विश्लेषण प्रदान करता है। Edge ML सर्वर का डिज़ाइन अनेक वीडियो प्रवाहों का संसाधन और विश्लेषण करने के लिए एक कम्पयूट वातावरण और कई एंटरप्राइज़ में उपयोग के मामलों के साथ-साथ रिटेल, उत्पादन और स्मार्ट सिटी समाधानों में स्वचालन की सुविधा प्रदान करने के लिए Edge इंटेलिजेंस प्रदान करता है। पूरी एंटरप्राइज़ में इंटेलिजेंस प्रदान करने के लिए अतिरिक्त दूरस्थ और क्लाउड आधारित गणना करने के संसाधनो के साथ Edge ML सर्वर की रेंज में वृद्धि की जा सकती है।

“Supermicro – SiMa.ai समाधान हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर नवाचार का उल्लेखनीय मिश्रण प्रस्तुत करता है,” Supermicro में वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रमुख उत्पाद अधिकारी, Raju Penumatcha ने कहा। “एक चिप पर SiMa.ai की पूरी ML पाइपलाइन इंटेलिजेंट ऐज पर कम उर्जा वाले अनेक चैनलों की वीडियो एप्लिकेशनों को एक एकीकृत किए गए मापनीय समाधान प्रदान करते हुए CPU होस्ट करने वाली बाधाओं को दूर करती है।”

इस घोषणा के साथ, Supermicro का SiMa भागीदार कार्यक्रम में एक OEM भागीदार सदस्य के रूप में प्रवेश हो गया है और अब यह ग्राहकों और सिस्टम इंटीग्रेटरों (SIs) को एक पूर्व-एकीकृत समाधान के रूप में SiMa.ai और Supermicro Edge ML सर्वर समाधान डिलिवर कर सकेगा। यह एकीकरण उद्योग केअग्रणी दूरस्थ सर्वरों को Edge ML सक्षमता प्रदान करने के लिए SiMa.ai MLSoC प्लेटफार्म की उत्पादन गुणवत्ता को प्रमाणित करता है।

“ग्राहकों के लिए Edge ML डिज़ाइन वाहनों को तैयार करने में भागीदारों की सक्षमता एक महत्वपूर्ण कदम है। अब Supermicro की SiMa.ai में एक OEM भागीदार के रूप में उपस्थिति के साथ हमनें Supermicro के सभी उत्पादों पर प्रयोग किए जा सकने वाले गाहकों की आवश्यकताओ पर आधारित एक एकीकरण को सफलतापूर्वक प्रदर्शित कर दिया है,” SiMa.ai में मुख्य व्यवसाय अधिकारी, Elizabeth Samara Rubio ने कहा। “ग्राहकों के Edge से सम्बंधित विशिष्ट AIML की विकास चुनौतियों को सरल-सहज तरीके से हल करने वाले नए OEM एकीकरण प्रस्तुत करके, हम ग्राहक द्वारा AIML तक पहुंच को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।”

SiMa.ai का भागीदार कार्यक्रम सेंसर विक्रेताओं, मौलिक उपकरण निर्माताओं (OEMs), सिस्टम इंटिग्रेटरों (SIs), और स्वतंत्र सॉफ्टवेयर विक्रेताओं (ISVs) के लिए खुला है। इन भागीदार उत्पादों को सरल-सहज तरीके से सिस्टम समाधानों में विलय किया जा सकता है जिससे Edge ML उत्पाद और सेवाएं विकसित करने वाली उन कंपनियों के Edge ML से उपयोग बाज़ारों, उपयोग के मामलों और आवश्यकताओं की एक व्यापक रेंज पर काम किया जा सकता है। SiMa.ai के भागीदार कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया https://sima.ai/partners/ पर जाएं।

Application-Optimized Total IT Solutions में Supermicro (NASDAQ: SMCI) एक वैश्विक अग्रणी है। सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया में स्थापित और कार्यरत, Supermicro एंटरप्राइज़, क्लाउड, AI, और 5G/Edge IT इंफ्ररास्ट्रक्चर के लिए बाज़ार नवाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्द है। Supermicro के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया https://www.supermicro.com/ पर जाएं।

SiMa.ai का परिचय

SiMa.ai उद्योग को प्रथम सॉफ्टवेयर-केंद्रित, उद्देश्य पर आधारित MLSoC प्लेटफार्म डिलिवर करती एक मशीन लर्निंग कंपनी है। हम ग्राहकों द्वारा सबसे कम उर्जा पर किसी भी कंप्यूटर की विज़न समस्या का निवारण करने के लिए 10x तक बेहतर प्रदर्शन प्राप्त करते हुए उनके द्वारा ML के अंत:स्थापित Edge AI पर जाना सक्षम बनाते हैं। प्रारम्भ में कंप्यूटर विज़न एप्लिकेशनों पर ध्यान केंद्रित करने के बाद, SiMa.ai द्वारा ग्राहकों के प्लेटफार्मों पर ML को लाने के लिए प्रतिबद्द शीर्ष निवेशकों के समूह द्वारा टेक्नोलोजिस्टों और व्यवसाय में अनुभवी व्यक्ति नेतृत्व कर रहे हैं।

© Copyright 2023 SiMa Technologies, Inc. SiMa.ai लोगो और यहाँ सम्मिलित अन्य ब्रांड और ट्रेडमार्क सयुंक्त राज्य अमेरिका और अन्य देशों में प्रचलित हैं।

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

संपर्क
Jordan Beadle
SBS Comms for SiMa.ai
[email protected]

स्रोत : SiMa.ai

Read more

Local News