Wednesday, March 25, 2026

सऊदी फ़ंड फ़ॉर डेवलपमेंट ने कैरीबियन इन्फ़्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा परियोजनाओं के लिए दो फ़्रेमवर्क MoU पर हस्ताक्षर किए

Share

Riyadh, Saudi Arabia:  सऊदी फ़ंड फ़ॉर डेवलपमेंट (SFD) के चीफ़ एक्ज़िक्यूटिव ऑफ़िसर, महामहिम सुल्तान अल-मरशद ने आज सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनेडाइंस एवं सेंट किट्स एंड नेविस की सरकारों के साथ दो विकास फ़्रेमवर्क मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग्स (MoU) पर हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षर गुरुवार, 16 नवंबर, 2023 से शुरू होने वाले सऊदी – CARICOM समिट के मद्देनज़र सऊदी अरब किंगडम के रियाध शहर में किए गए।

पहला MoU सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनेडाइंस के प्रधान मंत्री, माननवीय राल्फ़ ई. गोंसाल्वेस के साथ किया गया। इसमें कहा गया है कि SFD कुदरती आपदाओं से प्रभावित कई इमारतों और संयंत्रों के विस्तार, निर्माण और पुनर्वास परियोजना को फ़ाइनेंस करने के लिए $50 मिलियन USD का फ़ंड देगा। इस परियोजना की फ़ंडिंग करके, SFD आवश्यक इन्फ़्रास्ट्रक्चर को बहाल करने, चिरस्थायी विकास को बढ़ावा देने और कुदरती आपदाओं की स्थिति में राष्ट्र की अर्थव्यवस्था के उबरने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगा।

दूसरा MoU सेंट किट्स एंड नेविस के प्रधान मंत्री माननीय टेरेंस ड्रू के साथ किया गया। इसमें कहा गया है कि SFD नीड्समस्त पावर प्लांट परियोजना के विस्तार के लिए $40 मिलियन USD की फ़ंडिंग करेगा। इस परियोजना की फ़ंडिंग करके, SFD देश की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में हाथ बँटाएगा और साथ ही सेंट किट्स एंड नेविस में कई दूसरे तरह के सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा।

दोनों MoU कैरीबियाई क्षेत्र के चिरस्थायी विकास में मदद के लिए SFD की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं और SDG को हासिल करने में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और एकजुटता के महत्त्व पर दुबारा ज़ोर देते हैं और साथ ही सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देते हैं, खासतौर से स्मॉल आईलैंड डेवलपिंग स्टेट्स (SIDS) में।

SFD ने साल 1975 से लेकर अब तक दुनिया भर में चिरस्थायी विकास को बढ़ावा देने के अपने मिशन पर काम करते हुए दुनिया के 100 से भी ज़्यादा देशों में 800 से भी ज़्यादा विकास परियोजनाओं के लिए $20 बिलियन का फ़ंड मुहैया करवाया है। SFD लगभग चार दशकों से CARICOM सदस्य राज्यों के अंदर चल रही विकास परियोजनाओं में सक्रियता से जुटा हुआ है। इस वर्ष की शुरुआत से लेकर अब तक, यह 12 विकास परियोजनाओं के लिए लगभग $670 मिलियन की राशि फ़ाइनेंस कर चुका है।

सूत्र: AETOSWire

तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/53846054/en

संपर्क जानकारी
रांदाह अलहोथली
डायरेक्टर जनरल: कॉर्पोरेट संचार
ईमेल: [email protected]
मोबाइल: 00966554500881

नवाफ़ अलोजरुश
डायरेक्टर: मीडिया रिलेशन्स
ईमेल: [email protected]

Read more

Local News