Wednesday, March 25, 2026

Textron Aviation ने BAA प्रशिक्षण में सहायता के लिए 48 Cessna Skyhawks खरीदने के समझौते पर किया हस्ताक्षर

Share

Wichita, Kan., United States:  Textron Aviation ने आज 48 Cessna Skyhawk विमान खरीद के लिए BAA Training के साथ एक समझौते की घोषणा कर दी है, जिसकी डिलीवरी 2026 तक होने की आशा है। इस समझौते पर दुबई एयर शो के अवसर पर हस्ताक्षर किये गए, जिससे BAA Training के वर्तमान बेड़े में काफी विस्तार होगा, छात्रों के लिए क्षमता में इज़ाफा होगा, उड़ान प्रशिक्षण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया जाएगा और समग्र रूप से छात्रों के लिए बेहतर अनुभव सुनिश्चित किया जाएगा।

Cessna Skyhawks को Textron Aviation Inc., (NYSE:TXT) कंपनी द्वारा डिजाइन और निर्मित किया गया है।

Piston Sales के उपाध्यक्ष Chris Crow ने बताया कि, “छह दशकों के अधिक समय से Cessna Skyhawks पायलटों की अगली पीढ़ी को प्रेरित करती आई है और विश्व के अग्रणी फ्लाइट ट्रेनर के रूप में काम किया है। हमें अपने छात्रों को विश्व स्तर पर सबसे अधिक उत्पादित एकल-इंजन विमान तक पहुंच प्रदान करने के लिए BAA Training के साथ अपना संबंध जारी रखते हुए प्रसन्नता हो रही है।”

Skyhawks की स्थिर उड़ान विशेषताएं, उन्नत वैमानिकी और प्रदर्शित प्रेषण विश्वसनीयता ने इसे एक भरोसेमंद प्रशिक्षण मंच बनाया है। नए हवाई जहाजों का इस्तेमाल छात्रों द्वारा उन्हें दुनिया के सबसे लोकप्रिय प्रशिक्षण विमान पायलट की सीट पर बिठाने के लिए किया जाएगा।

“BAA Training ने प्रति वर्ष 500-1000 छात्रों की एक महत्वाकांक्षी मील का पत्थर वाला लक्ष्य हासिल किया है, जिसके लिए हमारे बेड़े को काफी विस्तार देने की आवश्यकता है। BAA Training के सीईओ Marijus Ravoitis ने कहा कि, “हमें इस ऑर्डर को अंतिम रूप देते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है क्योंकि 48 Cessna Skyhawks के हमारे बेड़े में शामिल होने से हमारे संसाधनों में इज़ाफा होगा, जिससे हम प्रशिक्षण की बढ़ती मांग को पूरी कर सकेंगे और उद्योग में अपनी स्थिति और अधिक मजबूत कर पाएंगे।”

BAA Training कमर्शियल पायलट बनने की महत्वकांक्षा रखने वाले छात्रों के लिए व्यापक विमानन प्रशिक्षण समाधान प्रदान करता है, जिसमें एब इनिटियो ट्रेनिंग से लेकर टाइप रेटिंग सम्मिलित है, जो स्पेन, लिथुआनिया, फ्रॉस और वियतनाम सहित कई स्थानों पर उपलब्ध है। इसके अलावा भारत में पायलट प्रशिक्षण सेवाएँ अपने परामर्श कार्यालय और संयुक्त अरब अमीरात में एक बिक्री प्रतिनिधि कार्यालय के माध्यम से प्रदान की जाती हैं।

Cessna Skyhawk के संबंध में
Cessna Skyhawks को पायलट प्रशिक्षण के लिए श्रेष्ठ विमान माना जाता है और यह विमानन इतिहास में सबसे लोकप्रिय एकल इंजन वाला विमान है।1955 में विमान के पहली बार उड़ान भरने के बाद से 45,000 सेसना विमान दुनिया भर के 172 ग्राहकों को बेचे गए हैं – जो इस उद्योग में किसी भी अन्य विमान से अधिक है। एकल-इंजन, चार-सीटर, हाई-विंग वाला स्काईहॉक आधुनिक सुविधाओं का सर्वोत्तम संयोजन पेश करने के लिए जाता जाता है जिसमें वायरलेस कनेक्टिविटी, एक मानक एंगल-ऑफ-अटैक डिस्प्ले सिस्टम और सिद्ध निर्भरता के साथ गार्मिन G1000 NXi एवियोनिक्स शामिल है। इस विमान में McCauley's का एल्यूमीनियम फिक्स्ड पिच प्रोपेलर भी है जो अधिक विश्वसनीयता और परिचालन समय और 180 हॉर्स पावर वाला Lycoming IO-360-L2A इंजन भी बनाता है।

Textron Aviation के संबंध में 
हम उड़ान से यात्रा करने के लिए प्रेरित करते हैं। पिछले 95 से भी अधिक वर्षों से Textron Aviation Inc., जो एक Textron Inc. कंपनी है, ने हमारे ग्राहकों के लिए सर्वोत्तम विमानन अनुभव डिज़ाइन और वितरित करने के लिए बीचक्राफ्ट, सेसना और हॉकर ब्रांड्स के तौर पर हमारी सामूहिक प्रतिभा को सशक्त बनाया है। एक ऐसी श्रृंखला जिसमें बिज़नस जेट, टर्बोप्राप्स और उच्च प्रदर्शन वाले पिस्टन से लेकर विशेष मिशन, सैन्य प्रशिक्षक और रक्षा उत्पाद तक सब कुछ शामिल है, जिसके साथ Textron Aviation के पास दुनिया में सबसे बहुमुखी और व्यापक विमानन उत्पाद पोर्टफोलियो और एक कार्यबल है जिसने विश्व में सभी सामान्य हवाबाज़ी विमानों के आधे से अधिक का उत्पादन किया है। 170 से अधिक देशों में ग्राहक सस्ती और लचकदार उड़ान के लिए हमारे विश्वसनीय वैश्विक ग्राहक सेवा नेटवर्क के साथ-साथ हमारे शानदार प्रदर्शन, विश्वसनीयता और बहुमुखी प्रतिभा पर विश्वास करते हैं। अधिक जानकारी के लिए विजिट करेः www.txtav.com | www.defense.txtav.com | www.scorpionjet.com

Textron Inc. के संबंध में
Textron Inc. एक बहु-उद्योग वाली कंपनी है जो ग्राहकों को नवीन्तम समाधान और सेवाएं प्रदान करने के लिए विमान, रक्षा, औद्योगिक और वित्त व्यवसायों के अपने वैश्विक नेटवर्क से लाभ उठाती है। टेक्सट्रॉन पूरे विश्व में अपने शक्तिशाली ब्रांडों जैसे Bell, Cessna, Beechcraft, Pipstrel, Jacobsen, Kautex, Lycoming, E-Z-GO, Arctic Cat, Textron Systems और TRU सिमुलेशन + ट्रेनिंग के लिए प्रसिद्ध है। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: www.textron.com
 
Baltic Aviation Academy के संबंध में
BAA Training एक प्रमुख स्वतंत्र विमानन प्रशिक्षण संस्थान है जो विश्व स्तर पर विस्तार कर रहा है। यह Avia Solutions Group का एक पारिवारिक सदस्य है, जो विश्व का सबसे बड़ा ACMI प्रदाता है, जिसके दुनिया भर में लगभग 100 कार्यालय और उत्पादन संस्थान हैं। इस का मुख्यालय लिथुआनिया में स्थित है, BAA Training का स्पेन, फ्रांस और वियतनाम में सिम्युलेटर केंद्र, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में एक बिक्री प्रतिनिधि कार्यालय और नई दिल्ली, भारत में एक परामर्श केंद्र भी मौजूद है।

यह यूरोप के EASA-मानक स्वीकृत प्रशिक्षण संगठनों (एटीओ) के अल्पमत का एक हिस्सा है जो एब इनिटियो और टाइप रेटिंग दोनों प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान करता है। ATPL सम्मिलित होने के अलावा, BAA ट्रेनिंग CPL मॉड्यूलर, कैडेट और MPL कार्यक्रम पेश करता है। इस कंपनी के पास एयरबस A320, Boeing 737 MAX, Boeing 737 NG, Boeing 737 CL और Boeing B747-400 प्रकार के लिए पूरी उड़ान सिम्युलेटर और उड़ान प्रशिक्षण उपकरण मौजूद है। और Boeing B747-400 प्रकार और 29 स्थानों पर 69 से अधिक साझेदारों की पूर्ण उड़ान सिमुलेटर्स के नेटवर्क तक पहुंच है। BAA Training के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कृपया विज़िट करेः www.baatraining.com
 
हो सकता है कि इस प्रेस विज्ञप्ति में राजस्व संबंधिक बयान, या रणनीतियों, लक्ष्यों, दृष्टिकोण या अन्य गैर-ऐतिहासिक मामलों का वर्णन किया गया हो; ये भविष्योन्मुखी वाक्य केवल उस तिथि तक की स्थिति बताते हैं जिस दिन वह दिए गए हैं, और हम उसे अपडेट करने की कोई जिम्मेदारी नहीं लेते हैं। ये कथन ज्ञात और अज्ञात आशंकाओं, अनिश्चितताओं और अन्य कारकों के अधीन हैं, जिनके कारण हमारे वास्तविक परिणाम ऐसे भविष्योन्मुखी बयानों द्वारा व्यक्त या निहित परिणामों से भिन्न हो सकते हैं, जिनमें विमान वितरण कार्यक्रम या निराकरण में बदलाव या आदेशों का स्थगन शामिल हैं, परंतु इन्हीं तक सीमित नहीं है।

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

संपर्क
मीडियाः
Lauren Loughran
+1.316.213.1325
[email protected]
txtav.com

Read more

Local News