![]()
airG Inc., मोबाइल कंटेंट बिलिंग और वितरण में एक अग्रणी, ने आज नैशनल बास्केटबाल एसोसिएशन (National Basketball Association) (NBA) के साथ पूरे मध्य-पूर्व, लैटिन अमेरिका और भारत में NBA गेम्स को जीवंत और प्रशंसकों तक अधिक आसानी से उपलब्ध करवाने के लिए एक से अधिक वर्षों के लिए सहकार्यता की घोषणा की है। एक से अधिक वर्षों के लिए सहकार्यता से प्रशंसक, airG के पूरे मध्य-पूर्व, लैटिन अमेरिका और भारत के 19 देशों में कुल मिला कर 1 बिलियन ग्राहकों से अधिक तक पहुंचने वाले 50+ मोबाइल ऑपरेटरों के माध्यम से, अपने मोबाइल फोन खाते या प्री-पे एयर-टाइम का उपयोग करते हुए NBA League Pass – लीग की प्रिमियम लाइव गेम सब्स्क्रिप्शन सर्विस – के लिए सब्स्क्राइब कर पाएंगे। “हमारी पीढ़ी के सब NBA स्टार्स को खेलते हुए देखने के साथ बड़े होकर, हम airG के माध्यम से पूरे विश्व में प्रशंसकों की एक पूरी नई पीढ़ी को NBA का जादू उप्लब्ध करवा सकने में एक मामूली भूमिका अदा कर सकने में सक्ष्म होते हुए अत्यंत प्रसन्न हैं,” airG के CEO और सह-संस्थापक Frederick Ghahramani ने कहा। NBA League Pass सब रेगुलर-सीज़न NBA गेम्स, NBA प्लेऑफ और NBA फाइनल सहित प्रत्येक NBA गेम को जीवंत और मांग-पर दिखाता है और उन्हें सब मोबाइल फोनों, टेबलेटों, डेस्कटॉपों और इंटरएक्टिव TVs पर प्रसारण के लिए उप्लब्ध करवाता है। इस वर्ष, NBA League Pass अंतरराष्ट्रीय बाजारों में खेले गए निम्न प्री-सीज़न और रेगुलर-सीज़न गेम्स भी दिखाएगा: अक्टूबर 5, & 7: NBA आबू धाबी गेम्स (संयुक्त अरब अमीरात); airG Inc का परिचय: 2000 में अपनी पहली मोबाइल एप्लिकेशन जारी करने के बाद से airG मोबाइल सॉफ़्टवेयर उद्योग में एक अग्रणी है। कंपनी के उत्पाद और सेवाओं का सैकड़ों मिलियन ग्राहक उपयोग कर रहे हैं और उन्होंने कंपनी’ के मोबाइल ऑपरेटर पार्टनरों के लिए कई बिलियन का राजस्व अर्जित किया है। मोबाइल बिलिंग और वितरण, में 2 दशकों से अधिक के आधार और 40+ देशों एवं 150+ मोबाइल ऑपरेटरों में फैले डायरेक्ट कैरियर बिलिंग सम्बंधों के साथ, airG ने प्रिमियम ब्रांडों के लिए मोबाइल बिलिंग, वितरण और मुद्रीकरण के लिए एक अद्वितीय वन–स्टॉप–शॉप उपलब्ध करवाई है। NBA का परिचय नैशनल बास्केटबाल एसोसिएशन (NBA) एक वैश्विक स्पोर्ट्स और मीडिया प्रतिष्ठान है जिसका उद्देश्य बास्केटबाल की शक्ति के माध्यम से सब स्थानों पर लोगों को प्रेरित करना और जोड़ना है। पांच प्रोफेशनल स्पोर्ट्स लीग्स (NBA, WNBA, NBA G लीग, NBA 2K लीग और बास्केटबाल अफ्रीका लीग) के इर्दगिर्द तैयार किए गए NBA ने 214 देशों और 50 भाषाओं से अधिक भूखंडों में गेमों और प्रोग्रामिंग के साथ एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति स्थापित की है और यह सभी सात महाद्वीपों में 200 देशों और भूखंडों से अधिक में बिक्री के लिए व्यापर करता है। 2022-23 सीज़न के शुरू में NBA रोस्टरों में 41 देशों से 120 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के नाम थे। NBA डिजिटल एसैट में NBA TV, NBA.com, NBA App और NBA League Pass सम्मिलित हैं। NBA ने 2.1 बिलियन लाइक और वैश्विक स्तर पर सभी लीग, टीम और प्लेयर प्लेटफार्मों में अनुसरणकर्ताओं के साथ विश्व में विशालतम सोशल मीडिया समुदायों में से एक समुदाय तैयार किया है। NBA केयर्स के माध्यम से, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, यूथ और परिवार विकास और स्वास्थ्य से सम्बंधित अभियानों को समर्थन देते मान्यताप्राप्त यूथ-सर्विंग प्रतिष्ठानों के साथ काम करके, लीग महत्वपूर्ण समाजिक विषयों पर ध्यान देती है। घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है। तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/53570744/en संपर्क |

