हेडलेस चेकआउट, कंपनी के सर्वोत्कृष्ट उत्पाद XsollaPay Station के नए संस्करण का एक भाग है। Pay Station में चेकआउट अनुभवों तैयार करने के कई तरीके हैं, और डेवलपर्स अपने व्यापार की आवश्यकताओं के आधार पर तीन एकीकरण विकल्पों में से कोई भी चुन सकते हैं।
XsollaPay Station का यह नवीनतम संस्करण डेवलपर्स और व्यापारों की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अत्याधुनिक हेडलेस चेकआउट सहित विविध एकीकरण विकल्प प्रस्तुत करता है। होस्टिड चेकआउट (Hosted Checkout) उन डेवलपर्स के लिए तत्काल समाधान प्रस्तुत करता है जो अपने गेम से पैसा बनाने का तेज़ और सरल तरीका ढूँढ रहे होते हैं। इस विकल्प में उपयोग के लिए तैयार उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस और प्रीसेट फ़ॉन्ट्स, भुगतान UI थीम, और रसीद ईमेल प्रारूप जैसे प्रमुख अनुकूलन तत्वों जैसी विशेषताएँ हैं। इन्हें Xsolla Publisher Account के माध्यम से आसानी से संशोधित किया जा सकता है, जो गेम से त्वरित पैसा बनाने के लिए होस्टिड चेकआउट को एक सुविधाजनक और सीधा मार्ग बना देते हैं।
UI को सीधे पार्टनर स्टोर्स में अंतःस्थापित करके, कम्पोनेंट्स चेकआउट (Components Checkout) अधिक अनुकूलन चाहने वाले डेवलपर्स के लिए अधिक बाधारहित उपयोगकर्ता अनुभव प्रदान करता है। लचीलेपन और नियंत्रण में सर्वश्रेष्ठ होने के कारण, हेडलेस चेकआउट पसंदीदा विकल्प है। यह डेवलपर्स को उनके स्टोर इंटरफेस में चेकआउट प्रक्रिया को बाधारहित एकीकरण करने में सक्षम बनाकर उन्नत लेआउट प्रबंधन और अनुकूलन का एक अद्वितीय स्तर प्रदान करता है। Xsolla से API कॉलें तदनुकूलित भुगतान अनुभव तैयार करने के लिए आवश्यक तत्व और घटक प्रदान करती हैं। डेवलपर्स द्वारा इंटरफ़ेस और उपयोगकर्ता अनुभव, दोनों पर और अधिक स्तर का नियंत्रण प्राप्त किया जाता हैं। यह नियंत्रण खिलाड़ियों के जुड़ाव को बढ़ाने, निष्ठा को प्रोत्साहित करने, और रूपांतरण दरों में सुधार के लिए महत्वपूर्ण है।
Xsolla के CEO, Chris Hewish ने कहा, “हम गेम डेवलपर्स को टकराव-कम करने वाले व्हाइट-लेबल भुगतान समाधान प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं, जिसे वे विशेष रूप से अपने गेम और खिलाड़ियों की आवश्यकताओं के अनुरूप बना सकते हैं। उन गेम डेवलपर्स के लिए हेडलेस चेकआउट एक अचूक समाधान है जो भुगतान अनुभव को पूरी तरह से अपनाना और अनुकूलित करना, अपनी ब्रांडिंग से मिलान करना, और अपने गेम के डिज़ाइन में हर चीज़ को निर्बाध रूप से एकीकृत करना चाहते हैं।”
हेडलेस चेकआउट के लाभ :
- अत्यधिक अनुकूलन-योग्य भुगतान अनुभव। हेडलेस चेकआउट बैक-एंड कार्यात्मकता से पृथक एक UI है, जो खरीदारी प्रवाह में पूर्ण संशोधन सम्भव बनाता है। होस्टिड चेकआउट और कम्पोनेंट्स चेकआउट की तरह, इसमें 200+ भौगोलिक क्षेत्रों में 700+ भुगतान विधियों, 130+ मुद्राओं के लिए समर्थन अंतर्निहित है।
- ब्रांड अनुरूपता। खिलाड़ियों के लिए एक बाधारहित अनुभव प्रदान करने और ब्रांडिंग पर जोर देने के लिए डेवलपर्स अपने गेम्स या गेमिंग सिस्टम्स के डिजाइन में निर्बाध रूप से मेल खाने और फिट होने के लिए उपयोगकर्ता इंटरफेस को पूरी तरह से अनुकूलित कर सकते हैं।
- पूर्ण स्वामित्व और नियंत्रण। डेवलपर्स यह निर्धारित करने के लिए अपने स्वयं के A/B परीक्षणों को चलाने और उनका प्रबंधन कर सकते हैं और यह निर्धारित कर सकते हैं कि कौन से भुगतान अनुभव उच्च रूपांतरण और राजस्व प्रदान करती हैं।
- वैश्विक सुरक्षा और अनुपालन। रिकॉर्ड के एक व्यापारी के रूप में, Xsolla वैश्विक भुगतानों, करों और अनुपालन की जटिलता की देखभाल करता है।
- ग्राहक की गोपनीयता और सुरक्षा में वृद्धि। संवेदनशील भुगतान विधियों से निपटने के लिए हेडलेस चेकआउट में पूर्व-निर्मित UI घटक हैं ताकि जानकारी को डेवलपर्स के सिस्टमों के साथ कोई अंतःक्रिया न करनी पड़े।
हेडलेस चेकआउट के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया xsolla.pro/headless-checkout पर जाएँ।
Xsolla का परिचय
Xsolla एक वीडियो गेम वैश्विक वाणिज्य कंपनी है जिसके पास विशेष तौर पर वीडियो गेम उद्योग के लिए डिज़ाइन किए गए टूल्स और सेवाओं का एक मज़बूत और शक्तिशाली सेट है। 2005 में अपनी स्थापना के बाद से, Xsolla ने हजारों गेम डेवलपर्स और सभी आकार के प्रकाशकों की विश्व स्तर और कई प्लेटफार्मों पर उनके गेम का वित्तपोषण करने, विपणन करने और लॉन्च करने और उनसे धनार्जन करने में सहायता की है। गेम वाणिज्य में एक प्रगतिशील अग्रणी की भूमिका में, Xsolla का ध्येय अपने भागीदारों की अधिक भौगोलिक क्षेत्रों तक पहुँचने, अधिक राजस्व उत्पन्न करने और दुनिया भर के गेमर्स के साथ संबंध बनाने में सहायता करने के लिए वैश्विक वितरण, विपणन और धनार्जन करने की अंतर्निहित जटिलताओं का समाधान करना है। लॉस एंजिल्स, कैलिफ़ोर्निया में मुख्यालय और निगमित सहित बर्लिन, सियोल, बीजिंग, कुआलालंपुर, टोक्यो और दुनिया भर के शहरों में कार्यालयों वाला Xsolla, Valve, Twitch, Roblox, Ubisoft, Epic Games, Take-Two, KRAFTON, Nexters, NetEase, Playstudios, Playrix, miHoYo इत्यादि जैसे प्रमुख गेमिंग टाइटलों को सपोर्ट करता है।
अतिरिक्त जानकारी और अधिक जानने के लिए, कृपया xsolla.com पर जाएँ।
तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/53584771/en
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
संपर्क
Derrick Stembridge
Global Director of Public Relations, Xsolla
[email protected]
स्रोत : Xsolla

