Wednesday, March 25, 2026

Hilton Research ने एशियाई यात्रियों की एक नयी पीढ़ी – ‘GenerAsian’ यात्री की खोज की

Share

Mumbai, Maharashtra, India:  

  • 85% भारतीय यात्रियों ने रिपोर्ट किया है कि उन्हें यात्रा स्थल के रूप में अपने मूल देश की बढ़ती लोकप्रियता पर गर्व होता है।
  • पांच में से चार (82%) भारतीय यात्री यात्रा के माध्यम से अपनी विरासत को अधिक अच्छे ढंग से समझने का प्र्यास कर रहे हैं।
  • भारतीय यात्रियों ने वर्ष 2024 के लिए यात्रा की योजना बनाते समय स्थानीय व पारंपरिक भोजन और पेय की खोज को अत्यंत महत्वपूर्ण समझा है, जो संस्कृति और व्यंजनों के बीच आन्तरिक संबंध को उजागर करता है।
  • यह शोध तब आया है जब Hiltonने अपनी वैश्विक 2024 Trends Report जारी की, जिसमें उन चार विषयों का उल्लेख किया जिन्हें वर्ष 2024 और उसके बाद की यात्रा के लिए परिवर्तन व नवाचार का उत्प्रेरक माना जा रहा है।

Hilton द्वारा अपनी 2024 Trends Report जारी करते समय अग्रणी वैश्विक आतिथ्य कंपनी ने एशियाई यात्रियों की एक उभरती पीढ़ी की खोज की है जो ऐसी यात्रा तलाश रहे हैं जो उन्हें उनकी पहचान को बेहतर ढंग से समझने में सक्षम बनाएगी। ‘GenerAsian traveler’ की पहचान वाले एशियाई वो यात्री हैं जो आत्म-खोज से प्रेरित हैं और यात्रा के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक व पैतृक विरासत को गहनता से समझने की इच्छा रखते हैं।

Ipsos के सहयोग से किये गए एक वैश्विक सर्वेक्षण में, सपूर्ण एशिया के यात्रियों के एक गुंजायमान समूह द्वारा आत्म-खोज के प्रति बढ़ते आत्मविश्वास को व्यक्त किया गया है। भारत में, 85% उत्तरदाताओं ने बताया कि वे अपने मूल देश की एक यात्रा-गंतव्य के रूप में बढ़ती लोकप्रियता, और साथ ही एशियाई खान-पान, डिज़ाइन, और संस्कृति के प्रति बढ़ती हुई अन्तरराष्ट्रीय लोकप्रियता और प्रशंसा पर भी गर्व करते हैं।

वैश्विक रुचि में यह बदलाव वैश्वीकरण1 के कारण हो सकता है, जहां अन्तरराष्ट्रीय जनसमूह के पास अब पॉप कल्चर और सोशल मीडिया के माध्यम से एशिया की बेहतर सुलभता और अन्तर्दृष्टि उप्लब्ध है। इसके साथ ही, इस क्षेत्र में मनोरंजन, खाद्य और पेय, और अन्य उद्योगों – राष्ट्र की मैचमेकिंग परंपराओं के एक लोकप्रिय रियलिटी डेटिंग शो पर चित्रण से लेकर, इसके स्थानीय नवाचार, डिज़ाइन, और व्यंजनों के अन्तरराष्ट्रीय पहचान प्राप्त करने तक में भी काफ़ी प्रतिनिधित्व देखा गया है।

Ben George, सीनियर उपाध्यक्ष और वाइस प्रेज़िडेन्ट और कमर्शियल निदेशक, एशिया पैसिफ़िक, Hilton ने बताया कि, “हम अलग-अलग पीढ़ियों की यात्रा वरीयताओं पर अनवरत निगरानी रख रहे हैं ताकि उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं व इच्छाओं को पूरा करने में समर्थ हो सकने वाले अनुभव निर्मित किये जा सकें । एशियाई खान-पान, डिज़ाइन, और संस्कृति के वैश्विक लोकप्रियता हासिल करने पर गर्व की भावना से प्रेरित होकर, हम जानते हैं कि आने वाले वर्ष में यात्रियों में इसका और भी अधिक महत्व और रुचि होगी।”

उन्होंने आगे कहा, “दरअसल, हमारे शोध में पाया गया है कि यात्राओं के माध्यम से 82% भारतीय यात्री अपनी विरासत को बेहतर ढंग से समझने का प्र्यास कर रहे हैं, जबकि 84% यात्री अन्य एशियाई संस्कृतियों को गइराई से जानना चाहते हैं। हमारा मानना है कि एक शानदार यात्रा के केन्द्र में एक शानदार प्रवास होता है, और इसीलिए हम अपने अतिथियों को अपने होटलों और उनके समुदायों – दोनों में उन्हें स्वयं को पूरी तरह से आसक्त करने के लिए अभिनव समाधान प्रदान करने के प्रति कटिबद्ध हैं।”

भारतीय यात्रियों के लिए स्थानीय, पाक-कला सम्बंधीसम्बंधी अनुभवों को प्राप्त करना एक प्राथमिकता होती है

जब यात्रियों द्वारा उनके आवास-चयन की बात आती है, तब उनकी प्राथमिकताएं अलग-अलग होती हैं। कुछ के लिए, सुख-सुविधा महत्वपूर्ण हो सकती है, वहीं अन्य लोगों का केंद्र बिंदु मूल्य होता है। यात्रा-प्रेरणाओं के अनुरूप, अन्य देशों की तुलना में भारतीय यात्रियों द्वारा अद्वितीय स्थानीय अनुभवों की प्राप्ति के आधार पर उनके आवास की बुकिंग कराने की अधिक संभावना होती है। वास्तव में, भारत के 77% उत्तरदाताओं ने इंगित किया कि वे ऐसा करने की संभावना रखते हैं, जबकि Hilton के वैश्विक अध्ययन2 में सर्वेक्षित सभी देशों में यह औसत 65% ही है।

भारतीय यात्रियों द्वारा अपनी यात्रा के दौरान चाहने वाले अनुभव-प्रकारों के बारे में 91% उत्तरदाताओं ने स्पष्ट रूप से स्थानीय व पारंपरिक भोजन एवं पेय की खोज को उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण बताया। एक प्रबल बहुमत (90%) ने यह भी संकेत दिया कि वे यात्रा करते समय स्थानीय समुदाय के साथ जुड़ना चाहते हैं और गंतव्य के स्थानीय इतिहास और विरासत की गहरी समझ हासिल करना चाहाते हैं (87%) – जो अधिक प्रामाणिक यात्रा अनुभवों3 के लिए एक आश्वस्तकारी इच्छा का रूझान दर्शाता है।

Hilton के 2024 Trends Reports सर्वेक्षण ने एशियाई उत्तरदाताओं में भोजन और पेय भी एक एकीकृत झुकाव बिन्दु के रूप में दर्शाया है, जिसमें चीन, भारत, जापान, और सिंगापुर के उत्तरदाताओं ने उनकी अगले वर्ष की यात्रा योजनाओं के लिए शीर्ष बजट प्राथमिकता के रूप में खान-पान अनुभवों को वरीयता दी है।

यात्रियों द्वारा आगामी वर्ष में यात्रा को प्राथमिकता देने को सुनिश्चित करने के लिए पांच में से चार (82%) भारतीय यात्री अपने जीवन के अन्य क्षेत्रों पर व्यय को घटा रहे हैं, जो कि वैश्विक औसत 64% से काफ़ी अधिक है। भारत में यात्री अपने वैश्विक समकक्षों के बहुमत की तुलना में वर्ष 2024 में यात्रा पर वर्ष 2023 में किये गए व्यय से अधिक व्यय करने के इच्छुक हैं (81% भारत में बनाम 65% विश्व स्तर पर)4

जैसा कि उद्योग के पर्यवेक्षकों ने नोट किया है5, भारतीय यात्रियों की यात्रा की इच्छा में अंतर्निहित प्रेरकों की दबी हुई मांग के अतिरिक्त देश की विकास की कहानी सर्वोपरि रहती है। जापान, जर्मनी, अमेरिका, और ब्रिटेन जैसे देशों के उत्तरदाताओं के विपरीत, भारत के मध्यम व उच्च वर्गीय उपभोक्ताओं के पास उनकी यात्रा योजनाओं के लिए उपयोग करने हेतु महामारी संबंधी बचतों का एक स्वस्थ पूल भी हो सकता है।

Alexandra Jaritz, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ब्रान्ड प्रबंधन, एशिया पैसिफ़िक, Hilton ने कहा कि,”Hilton में, हमने आत्म-खोज में बढ़ती रुचि और स्वयं की विरासत की गहन समझ की इच्छा को देखा है, और यह वर्ष 2024 में यात्रियों के लिए एक और अधिक महत्वपूर्ण विचार होगा। दिलचस्प बात यह है कि अगले 12 महीनों में यात्रा को प्राथमिकता देने के लिए अन्य क्षेत्रों पर व्यय को कम करने के मामले में संयुक्त अरब अमीरात के साथ भारत भी सर्वेक्षण में शामिल अन्य सभी बाज़ारों से कहीं आगे निकल गया है, जो GenerAsian यात्री की इस धारणा और खोज के प्रति उनके झुकाव का समर्थन करता है।”

उन्होंने आगे बताया, “हमारे चल रहे ब्रान्ड नवाचार और खान-पान के अनुभवों से लेकर, हमारे विश्वप्रसिद्ध आतिथ्य तक, Hilton अपने अतिथियों को पूरी तरह से जुड़ने और उनके चुने गए यात्रा-गंतव्यों में स्वयं को आसक्त करने में सक्षम बनाएगा।”

वैश्विक यात्रियों की अपेक्षाओं में पीढ़ीगत अन्तर को समझना

इन अन्तर्दृष्टियों को Hilton की 2024 Trends Report के लिए अनुसंधान के भाग रूप में मान्य किया गया था, जिसका इरादा वर्ष 2024 के यात्री के चरित्र-चित्रण को उजागर करने का था, साथ ही यह समझने के लिए इसमें गहराई से झांकना था कि विभिन्न पीढ़ियों के लिए इच्छाएं व प्राथमिकताएं क्या होंगी। नौ देशों के 10,000 से अधिक यात्रियों के एक वैश्विक सर्वेक्षण और Hilton के दर्जनों यात्रा-विशेषज्ञों के गहन साक्षात्कार के बाद, रिपोर्ट में चार विषयों का खुलासा किया गया है जिन्हें वर्ष 2024 और उसके बाद की यात्रा के लिए परिवर्तन व नवाचार का उत्प्रेरक माना जा रहा है।

 

  1. यात्री अपने शयन में निवेश करेंगे: Gen Zs की श्रेणी से सम्बोधित किए जाने वाले व्यक्ति काम के बाद आराम करने पर सबसे अधिक विचार करते हैं, जिनमें 21% अपने वर्कआउट रूटीन को नियमित करते हैं, और 25% सोने से पहले अल्कोहल से दूर रहते हैं। भारत में, उत्तरदाताओं ने म्यूज़िक या पॉडकास्ट सुनने (51%) और सुसंगत मैट्रेस क्वालिटी (41%) के साथ एक विश्वसनीय हॉटेल ब्रान्ड चुनने को अपने आराम करने संबंधी शीर्ष विचारों के रूप में स्थान दिया।
  2. यात्री कनेक्टिविटी और वैयक्तिककरण को महत्व देंगे: सर्वेक्षण में भाग लेने वाले वैश्विक यात्रियों (80%) ने कहा कि उनकी यात्रा को ऑनलाइन बुक करने में सक्षम होना महत्वपूर्ण है, जिसमें से 86% मिलेनीयल्स और 83% Gen Zs शीर्ष पर हैं। भारत में, 85% यात्रियों ने भी सहमति व्यक्त की, जिसमें से 88% मिलेनीयल्स इन अपेक्षाओं के मुख्य चालक हैं।
  3. संस्कृति एवं अनुभव अवकाश यात्रा संबंधी निर्णयों को प्रेरित करेंगे: सभी पीढ़ियों में, यात्रियों का मुख्य ध्यान; खान-पान (49% वैश्विक स्तर पर, भारत में 53%) के साथ-साथ खोज यात्रा और साहसिक अनुभव (47% वैश्विक स्तर पर, भारत में 52%) पर है। भारत में, बेबी बूमर्स (58%) और मिलेनीयल्स (57%) अपने डाइनिंग बजट प्लान में सबसे अधिक आवेगी हैं, जबकि GenXs (57%) और बेबी बूमर्स (53%) अन्य पीढ़ियों की तुलना में यात्रा खोज और साहसिक अनुभवों के लिए अधिक बजट बना रहे हैं।
  4. अपेक्षाओं को व्यावसायिक यात्रा के रुझान पुनः परिभाषित करेंगे: Gen Z और मिलेनीयल के एक तिहाई से अधिक कारोबारी यात्री कहते हैं कि वे अपने कार्य-दायित्वों से पहले या बाद में अवकाश का आनंद लेने के लिए एक कारोबारी यात्रा की योजना बनाते हैं, और वैश्विक कारोबारी यात्रियों के 24% अगले वर्ष किसी मित्र या पारिवारिक सदस्य को कारोबारी यात्रा पर ले जाने की योजना बनाते हैं।

Hilton की 2024 Trends Report Stories.Hilton.com/2024trends पर उपलब्ध है, तथा GenerAsian यात्री के बारे में और अधिक जानने के लिए, कृपया Stories.Hilton.com/GenerAsian पर जाएं। अपनी 2024 की यात्रा-योजना बनाना आरंभ करने के लिए, कृपया Hilton.com पर जाएं।

प्रक्रियावली

इस रिपोर्ट में विस्तार से बताये गए उभरते रुझानों को निर्धारित करने के लिए गुणात्मक और मात्रात्मक, दोनों पद्धतियों का उपयोग किया गया था। आज की यात्रा कैसी होगी, इस पर दृष्टिकोण प्राप्त करने के लिए और यह निर्धारित करने के लिए कि वर्ष 2024 की शीर्ष वरीयताएं क्या होंगी, Hilton ने संपूर्ण संगठन में हितधारकों के साक्षात्कार आयोजित किए, जिसमें व्यावसायिक प्रभाग भी सम्मिलित थे: बिज़नेस ट्रैवल/इवेन्ट, फ़ूड एण्ड बेवरेज़, वेलनेस, सस्टेनिबिलिटी, डिज़ाइन, डिज़िटल इन्नोवेशन और वर्कप्लेस कल्चर। Hilton ने विश्व स्तर पर सबसे बड़े बाज़ार अनुसंधान और पोलिंग कंपनियों में से एक Ipsos के साथ अनुसंधान के दो चरणों को प्राधिकृत किया। सबसे पहले, Ipsos ने अप्रैल और मई 2023 के मध्य अमेरिका में 60 गुणात्मक ऑनलाइन वीडियो डायरियों का आयोजन किया। फिर Ipsos ने जुलाई-2023 में जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, जापान और अमेरिका में 75 वर्ष से कम आयु के वयस्कों के राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधिक नमूने के मध्य एक मात्रात्मक ऑनलाइन सर्वेक्षण किया। चीन, भारत, मैक्सिको, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात के नमूने सामान्य आबादी की तुलना में अधिक शहरी, अधिक शिक्षित और/या अधिक संपन्न हैं। इन बाज़ारों के सर्वेक्षण परिणामों को उनकी आबादी के अधिक “संबद्ध” भाग के विचारों को प्रतिबिंबित करने के रूप में देखा जाना चाहिए। प्रत्येक देश में इस आयु वर्ग के लिए विश्लेषणात्मक क्षमता बढ़ाने हेतु n=200 Gen Z का एक ओवरसैम्पल शामिल था। प्रयुक्त आयु वर्गीकरण है,Gen Z:18-26, मिलेनीयल: 27-44, Gen X: 45-58 एवं बेबी बूमर्स: 59-77।

Hilton का परिचय

Hilton (NYSE: HLT) 123 देशों और प्रान्तों में लगभग 7,300 परिसंपत्तियों और 1.1 मिलियन से अधिक कमरों वाले 22 विश्व-स्तरीय ब्रान्ड्स के पोर्टफ़ोलियो वाली एक अग्रणी वैश्विक आतिथ्य कंपनी है। पृथ्वी को आतिथ्य के उजाले और गरमजोशी से परिपूर्ण करने के अपने संस्थापन दृष्टिकोण को पूरा करने के प्रति समर्पित, Hilton ने अपने 100 से अधिक वर्षों के इतिहास में 3 बिलियन से अधिक अतिथियों का स्वागत किया है, Fortune की 100 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की सूची में शीर्ष स्थान अर्जित किया है, और लगातार छह वर्षों के लिए Dow Jones Sustainability Indices पर वैश्विक अग्रणी के रूप में मान्यता प्राप्त की है। Hilton ने अतिथि-अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई उद्योग-अग्रणी प्रौद्योगिकी संवर्द्धन पेश किए हैं, जिनमें डिज़िटल-की शेयर, ऑटोमेटेड कॉम्प्लिमेन्टरी रूम अपग्रेड और कन्फर्म्ड कनेक्टिंग रूम्स को बुक करने की क्षमता भी शामिल है। अवॉर्ड-विजेता गेस्ट लॉयल्टी प्रोग्राम Hilton Honors के माध्यम से, सीधे Hilton के साथ बुक करने वाले 165 मिलियन से भी अधिक सदस्य हॉटेल में रहने और अनुभवों के लिए ऐसे पॉइन्ट्स अर्जित कर सकते हैं जिन्हें ख़रीदा नहीं जा सकता है। मुफ़्त Hilton Honors ऐप के साथ, अतिथि अपने स्मार्टफ़ोन से ही ठहरने का स्थान बुक कर सकते हैं, अपना रूम चुन सकते हैं, चेक-इन कर सकते हैं, डिज़िटल-की के साथ अपना दरवाज़ा खोल सकते हैं, और चेक-आउट कर सकते हैं। और अधिक जानकारी के लिए stories.hilton.com पर जाएं, और Hiltonके साथ Facebook, Twitter, LinkedIn, Instagram और YouTube से जुड़ें।

                                                                      अनुलग्नक

तालिका 1: अनुपम स्थानीय अनुभवों के ऐक्सेस के आधार पर आवास बुक करने के प्रति यात्रियों का झुकाव
वैश्विक चीन संयुक्त
अरब
अमीरात
भारत सिंगापुर मेक्सिको संयुक्त
राज्य अमेरिका
ग्रेट
ब्रिटेन
जर्मनी जापान
65% 81% 79% 77% 70% 69% 62% 57% 43% 42%
तालिका 2: भारतीय उत्तरदाताओं द्वारा रैंक किये गए शीर्ष यात्रा अनुभव
1. स्थानीय व पारंपरिक भोजन एवं पेय की खोज (91%)
2. यात्रा करते समय स्थानीय समुदाय को जानना (90%)
3. यात्रा-गंतव्य के स्थानीय इतिहास और विरासत की गहरी समझ हासिल करना (87%)

 

  तालिका 3: वैश्विक उत्तरदाताओं का 2024 यात्रा बजट
मेरी 2024 में यात्रा पर 2023 की तुलना में अधिक खर्च करने की योजना है मैं अपने जीवन के अन्य क्षेत्रों पर कम खर्च कर रहा(ही) हूं ताकि मैं अगले 12 महीनों में यात्रा को प्राथमिकता दे सकूं
वैश्विक 65% 64%
चीन 85% 74%
संयुक्त अरब अमीरात 83% 82%
भारत 81% 82%
सिंगापुर 73% 74%
मेक्सिको 67% 71%
ग्रेट ब्रिटेन 56% 52%
संयुक्त राज्य अमेरिका 56% 51%
जर्मनी 40% 48%
जापान 39% 34%

1 स्रोत: Asia Society, 28 जनवरी 2019, एशिया कै सेविश्व के भविष्यको आकार दे रहा है
2 अनुलग्नक की तालिका 1 देखें
3 अनुलग्नक की तालिका 2 देखें
4 अनुलग्नक की तालिका 3 देखें
5 स्रोत: BQ Prime, 11 मार्च 2023, Chalet Hotels के CEO कहते हैं कि यह यात्रा उद्योग में सुधार है और यह सिर्फ दबी हुई मांग नहीं है

तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/53584477/en
 
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

संपर्क:
Reema Singh
Hilton – India
[email protected]

स्रोत: Hilton

Read more

Local News