| हाल ही में चोथे वार्षिक AutoTech Breakthrough Awards में FPT Software के MaaZ को उसके पहले नामांकन में ही “Overall Connected Solution of the Year” पुरस्कार दिया गया। यह मान्यता सॉफ्टवेयर-परिभाषित वाहन युग में IT सेवाओं के प्रदाता की मजबूत ऑटोमोटिव तकनीकी योग्यता को रेखांकित करती है।
Tech Breakthrough द्वारा आयोजित, वार्षिक AutoTech Breakthrough Awards प्रोग्राम आज के वैश्विक ऑटोमोटिव और परिवहन प्रौद्योगिकी के बाजारों में शीर्ष कंपनियों, प्रौद्योगिकियों, और उत्पादों को मान्यता देने के लिए उद्योग का सबसे व्यापक विश्लेषण और आंकलन है। 15 से अधिक देशों के 1,600 से अधिक नामांकनों को मात देता हुआ, FPT Software का MaaZ एकमात्र समाधान है जिसे “Overall Connected Solution of the Year” नामित किया गया है। 2022 में लांच किया गया, MaaZ एक व्यापक कनेक्टेड कार समाधान है जिसका लक्ष्य AUTOSAR अनुपालन के लिए सुरक्षा, पर्यावरण मित्रता और समग्र प्रदर्शन में सुधार के लिए, ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के मानकीकरण सहित ऑटोमोबाइल उद्योग को नया रूप प्रदान करते जटिल परिदृश्य का सामना करने के लिए विश्व स्तर पर ऑटोमोटिव आपूर्तिकर्ता और कार OEM को सहायता प्रदान करना है। AUTOSAR समाधानों का एक पूरा सेट प्रदान करते हुए, MaaZ FPT Software ऑटोमोटिव भागीदारों को कारों को कनेक्ट करने से लेकर व्यापक तकनीक, विद्युत वाहनों (EV) के लिए स्मार्ट चार्जिंग समाधान, ऑटोमोबाइल सिस्टमों और सॉफ्टवेयर के लिए सुरक्षा और बचाव की विशेषताओं तक सेवाओं की एक व्यापक रेंज प्रस्तुत करता है। विशेष तौर पर, इस AUTOSAR स्टैक का कार्यांव्यन स्वीडन, कोरिया, USA और अन्य देशों में शीर्ष स्तर के OEM के लिए उनके अगली-पीढ़ी के वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और 60% टाइम-टू-मार्किट कम करने के लिए किया गया है। Global Automotive & Manufacturing Solutions Group के FPT Software वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक Kinh Nguyen ने कहा “FPT Software का ध्येय विश्व स्तर पर ऑटोमोटिव OEM को सॉफ्टवेयर-परिभाषित और क्नैक्टिड वाहनों के मज़बूत उभार के बीच उच्च-गुणवत्ता वाले समाधान प्रदान करना है, हम वाहन निर्माताओं को सुरक्षा और गुणवत्ता के मानकों का समर्थन करते हुए टाइम-टू-मार्किट कम करने और उत्पादकता को बढ़ाने में सफलता प्राप्त करने के लिए सहायता कर रहे हैं। भविष्य में, हम अधिक वैश्विक ऑटोमोटिव ग्राहकों हेतु अपने समाधान प्रस्तुत करने के लिए उत्सुक हैं।” AutoTech Breakthrough Awards के प्रबंध निदेशक Bryan Vaughn ने कहा “FPT Software रेडी-मेड प्लेटफ़ॉर्म्स, टूल्स और सेवाओं के साथ एक शुरू-से-अंत तक तैयार समाधान प्रदान कर रहा है जो AUTOSAR मानकीकरण प्रक्रिया को गति देता है और इन अशांत समयों में OEM को समय, धन और लेबर बचाने में सहायता करता है,”। प्रमुख योग्यता के रूप में ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी के साथ, FPT Software ने गतिशीलता इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने और भविष्य के लिए स्मार्ट, कनेक्टेड वाहन बनाने के लिए काम कर रहे लगभग 5,500 अनुभवी ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर इंजीनियरों और विशेषज्ञों का एक समूह विकसित किया है। FPT Software का परिचय: अपनी विकसित एनलैटिक्स, AI, डिजिटल प्लेटफार्मों, क्लाउड, हाइपर-ऑटोमेशन, IoT, लो-कोड, इत्यादि में विश्व-स्तरीय सेवाओं के साथ कंपनी ने जटिल व्यवसायिक अवसरों और चुनौतियों पर विजय प्राप्त की है। इसने पूरे विश्व में 1,000+ से अधिक ग्राहकों के साथ भागीदारी की है, जिनमें से विमानन, ऑटोमोटिव, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएँ और बीमा, स्वास्थ्य, लोजिस्टिक्स, विनिर्माण, युटिलिटिस, इत्यादी क्षेत्र में 89 फार्च्यून ग्लोबल 500 कंपनियां हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया https://fptsoftware.com पर जाएं। घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है। तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/53576777/en संपर्क |

