Wednesday, March 25, 2026

DataCore Software को उच्चतम-निर्धारित क्लाउड-कम्प्यूटिंग कर्मचारियों की 2023 सूची में नामित किया गया

Share

Ft. Lauderdale, Fla., United States:  Glassdoor* द्वारा प्रदत डेटा से तैयार की गई वैश्विक प्रौद्योगिकी-केंद्रित निवेश फर्म Battery Ventures ने आज DataCore Software को उच्चतम-निर्धारित क्लाउड-कम्प्यूटिंग कंपनियों में से एक के रूप में मान्यता प्रदान की थी।

यह सूची बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) क्लाउड-कम्प्यूटिंग डोमेन में शीर्ष की 25 निजी और शीर्ष की 25 सार्वजनिक कंपनियों को मान्यता प्रदान करती है, जहाँ रोजगारों और कंपनियों के बारे में अंतर्दृष्‍टियों के अग्रणी प्रदाता, Glassdoor पर साझा किए गए फीडबैक के आधार पर कर्मचारियों द्वारा कार्यस्थल पर संतुष्टि के उच्चतम स्तरों का स्व-निर्धारण किया जाता है

“उन्नतिशील संगठनात्मक संस्कृति कार्यरत कर्मचारियों के दिल की धड़कन होती है। यह साझा किए गए महत्वों, सहयोग और उद्देश्य की भावना की सिम्फनी है जो हमें प्रेरित और एकजुट करती है, जिससे काम एक गंतव्य के स्थान पर एक आनंदमय यात्रा बन जाता है। मैं अपने कर्मचारियों का अत्यंत आभारी हूं, जो इस संस्कृति में प्रति दिन जीवन संचार करते हैं,” DataCore के मुख्य जनसमूह अधिकारी, Geoff Danheiser ने कहा।

इस सूची में सम्मिलित होने के लिए, एक क्लाउड कंपनी द्वारा 1 जुलाई, 2022, से 30 जून, 2023, के बीच Glassdoor पर कम से कम 30 कंपनियों द्वारा की गई समीक्षाएं प्राप्त की गई होनी चाहिए। यह रिपोर्ट, रिसर्च सर्विस Crunchbase से प्राप्त Battery Ventures के शोध और डेटा पर आधारित सयुंक्त राज्य अमेरिका में स्थित मुख्यालय वाली स्वतंत्र, गैर-सार्वजनिक क्लाउड वाली उन कंपनियों पर नज़र रखती है जिनका B2B बिजनेस मॉडल हो; जिन्हें Crunchbase के अनुसार SaaS, सॉफ्टवेयर, क्लाउड-कम्प्यूटिंग, और/अथवा एंटरप्राइज़ सॉफ्टवेयर की तरह श्रेणीबद्द किया गया हो; जिनमें LinkedIn में प्रदत कंपनी डेग़्टा के अनुसार 7 सितम्बर, 2023, को 200 से अधिक कर्मचारी हों; और जिन्होंने 1 जुलाई, 2019, को या उसके बाद धन बटोरा हो।

“इस वर्ष में कार्य करने के लिए उच्चतम-निर्धारित क्लाउड-कम्प्यूटिंग कंपनियों की सूचीबद्द कंपनियों ने प्रौद्योगिकी बाज़ारों में एक अत्यंत उथल-पुथल वाले समय में स्टेलर कॉर्पोरेट संस्कृतियों – और कार्यालय में काम करने जैसे पारम्परिक कार्यस्थल मानकों – को तैयार और सुरक्षित रखा और नाटकिय ढंग से Covid-पश्चात शिफ्ट किया है,” एक क्लाउड-कम्प्यूटिंग निवेशक और Battery Ventures के जनरल पार्टनर, Neeraj Agrawal ने कहा। “आज कर्मचारी की खुशी और संतुष्टि विकसित करना पहले की तुलना में कही अधिक चुनौतीपूर्ण है, अत: ,हम इस वर्ष के विजेताओं की, उनके प्रयासों के लिए सराहना करते हैं।”

“कंपनी संस्कृति के लिए विशिष्ट प्रतिभा आकर्षित करना और बाज़ार में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त बनाए रखना, निर्णायक होता है, और चुनौतीपूर्ण आर्थिक समय में इसका महत्व और भी अधिक स्पष्ट हो जाता है। हमें आशा है कि इस सूची में उल्लेखित सब कंपनियों को इस मान्यता को हासिल करने पर गर्व होगा,” Battery Ventures के एक प्रिंसिपल, Brandon Gleklen ने आगे जोड़ा।

निजी और सार्वजनिक कंपनियों की पूरी सूची यहाँ देखी जा सकती है : https://www.battery.com/blog/highest-rated-cloud-companies-2023

*Glassdoor एक Battery पोर्टफोलियो कंपनी थी। सब Battery निवेशों और निकासियों की पूरी सूची देखने के लिए, कृपया यहाँ क्लिक करें (click here)।

DataCore Software का परिचय
DataCore Software सॉफ्टवेयर-परिभाषित भंडारण पर अथॉरिटी है। इसकी पेटेंट प्राप्त प्रौद्योगिकियां आधारभूत लचीलापन प्रदान व विक्रेता लॉक-इन समाप्त करके अत्यंत प्रभावशाली, उच्च-प्रदर्शन, सदैव उपलब्ध सॉफ़्टवेयर-परिभाषित भंडारण इंफ्रास्ट्रक्चर हासिल करने में IT प्रतिष्ठानों को समर्थ बनाती हैं। सॉफ़्टवेयर-परिभाषित भंडारण में उद्योग अग्रणी, DataCore ने पारंपरिक, हाइपर-अभिसरित और हाइब्रिड क्लाउड वातावरणों में अत्यंत प्रभावशाली डेटा सिस्टम के साथ प्रतिष्ठानों की कार्य करने की क्षमताओं में व्यापक्ता लाने की संभावनाओं में विस्तार करने के लिए हाइपर-अभिसरित इंफ्रास्ट्रक्चर समाधानों के लिए अपने प्रौद्योगिक नवाचार को बढ़ाया है। 

कंपनी का Perifery™ विभाग तेज़, सुरक्षित और विकसित होने लायक समाधानों के लिए मानक निर्धारित करता है, और सभी उद्योगों में प्रतिष्ठानों के लिए डिजिटल परिसंपत्तियों के मुद्रीकरण को सुरक्षित, संरक्षित और गति प्रदान करता है। ग्राहक की केंद्र से किनारे तक की यात्रा में गति प्रदान करते हुए Perifery समाधान परिवर्तनकारी बिजनेस विकास को सम्भव बनाते हुए भंडारण संसाधनों को अच्छी तरह से उपयोग किए जाने के विधि को पुन:परिभाषित करता है।

DataCore और Perifery के बारे में अधिक जानकारियां, www.datacore.com और perifery.com पर उप्लब्ध हैं।

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/53577769/en

संपर्क
Celeste Malia
925-708-5636
[email protected]
 
स्रोत : DataCore Software

Read more

Local News