Wednesday, March 25, 2026

Byju’s Pte. Ltd. और Great Learning Education Pte. Ltd की सुरक्षा में मदद के लिए Kroll को नियुक्त किया गया

Share

Singapore:   

  • Great Learning और Northwest Education के सभी पाठ्यक्रम और कार्यक्रम सामान्य रूप से जारी हैं
  • Kroll द्वारा Great Learning और Northwest Education के मैनेजमेन्ट के साथ मिलकर सहयोग कर रहा है; उच्च गुणवत्ता वाले लर्निंग एक्सपीरियन्स का निरंतर वितरण एक सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है

Kroll Pte. Limited (“Kroll”) ने आज घोषणा की कि Mr. Cosimo Borrelli और Mr. Jason Aleksander Kardachi को Great Learning Education Pte. Ltd. (“Great Learning”) और Byju’s Pte. Ltd. (“BPL”) की प्रभारित परिसंपत्तियों की सुरक्षा के लिए नियुक्त किया गया है। BYJU’s Alpha Inc. के सुरक्षित लेनदारों की ओर से यह नियुक्ति BYJU’s Alpha Inc. के डिफ़ॉल्ट्स के बाद सुरक्षित लेनदारों द्वारा अपने सुरक्षा अधिकारों के उपयोग के रूप में की गई थी।

नियुक्ति का प्राथमिक केन्द्रबिन्दु Great Learning [इसकी सहायक कंपनी Northwest Education Pte. Ltd. (“Northwest Education”) सहित] तथा BPL के स्वामित्व वाली परिसंपत्तियों व व्यवसायों की सुरक्षा एवं संरक्षण करना है। Great Learning और Northwest Education के परिचालन इस नियुक्ति से अप्रभावित हैं और इन व्यवसायों द्वारा पेश किये गए सभी पाठ्यक्रम और कार्यक्रम पूर्व की तरह जारी हैं।

Kroll, Great Learning और Northwest Education के मैनेजमेन्ट के साथ मिलकर कार्य कर रहा है ताकि उच्च गुणवत्ता वाले लर्निंग एक्सपीरियन्स का निरंतर वितरण सुनिश्चित किया जा सके और यह उनके व्यवसाय के सुचारू संचालन व निरंतर विकास के प्रति कटिबद्ध है। Mr. Mohan Lakhamraju (“Mohan”), Great Learning के फ़ाउन्डर एवं चीफ़ एग़्ज़ीक्यूटिव ऑफ़िसर के द्वारा Great Learning के व्यवसाय एवं मैनेजमेन्ट टीम की लीडरशिप बरकरार रखी गई है।

Mohan ने कहा, “मुझे Great Learning की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और निरंतर विकास के प्रति Kroll टीम की प्रतिबद्धता देखकर खुशी हो रही है और मैं ट्रान्सफ़ॉरमेटिव लर्निंग के माध्यम से करियर की सफलता को सक्षम करने के हमारे मिशन को साकार करने के लिए उनके साथ सहयोग करने के लिए तत्पर हूं।”

Great Learning या Northwest Education से संबंधित नियुक्ति संबंधी किसी भी प्रश्न को Kroll टीम को नीचे दिये गए ई-मेल पते पर भेजा जा सकता है।

Kroll का परिचय

Kroll, मूल्य निर्धारण, अभिशासन, जोखिम व पारदर्शिता से संबंधित सेवाओं और डिज़िटल उत्पादों का विश्व का एक मुख्य प्रदाता है।

Cosimo Borrelli, Kroll के वैश्विक पुनर्गठन के सह-प्रमुख हैं और Jason Kardachi सिंगापुर एवं दक्षिण-पूर्व एशिया में फ़र्म के कार्यों को लीड करते हैं।

अस्वीकरण:

Kroll द्वारा यह प्रेस विज्ञप्ति केवल सूचनार्थ प्रयोजनों के लिए तैयार की गई है। इसमें निहित सूचना या मत की निष्पक्षता, सटीकता, पूर्णता या शुद्धता के बारे में कोई प्रतिनिधित्व, वॉरन्टी या वचन, अभिव्यक्त या अन्तर्भूत, नहीं किया जाता है, और इस पर कोई निर्भरता नहीं की जानी चाहिए। इस प्रेस विज्ञप्ति या इसकी अन्तर्वस्तु के किसी भी उपयोग से उत्पन्न किसी भी नुकसान (उदासीनता या दायित्व अनिर्वाह) के लिए Kroll उत्तरदायी नहीं होगा। इस प्रेस विज्ञप्ति में दी गई जानकारी कोई निवेश सलाह नहीं है।

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

संपर्क:
Ad Hoc Term Loan Lenders की Steering Committee के लिए
Nathaniel Garnick/Amanda Shpiner/Sam Fisher
Gasthalter & Co.
+1 (212) 257-4170
[email protected]
Kroll Pte. Limited
Cosimo Borrelli
[email protected]
+65 9824 4529
Jason Kardachi
[email protected]
+65 9101 2123
Ben Crilly
[email protected]
+65 9452 5100
 
स्रोत: Kroll Pte. Limited

Read more

Local News