IBM watsonx के साथ अंतःस्थापित Sirion की Generative AI को उद्यम में सभी के लिए अनुबंध करना सुलभ बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जबकि उन्हें अनुबंधों, उद्यम डेटा और अन्य डेटा संसाधनों से अंतर्दृष्टियों का पता लगाने के लिए सशक्त बनाया गया है। यह विकास के नए रास्तों को खोलते हुए, ग्राहकों को व्यावसायिक प्रक्रियाओं और परिणामों के बीच कारणात्मक संबंध स्थापित करने में सक्षम बना सकता है।
watsonx IBM का AI और डेटा प्लेटफॉर्म है, जिसे उद्यमों को खुले और विश्वसनीय वातावरण के माध्यम से उद्यम मूल्य प्रदान करने हेतु AI अपनाने के प्रभाव को बढ़ाने और उसे गति देने में सहायता करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। प्रौद्योगिकी ऐसे अधिकार के साथ बनाई गई है जो ग्राहकों को उत्तरदायित्व-पूर्ण और समझाने योग्य AI, डेटा और कार्यप्रवाहों को बनाने की अनुमति देता है; विनियामक अनुपालन प्रयासों का समर्थन करता है; और निष्पक्षता और पारदर्शिता को मापने में सहायता के लिए दृश्यता प्रदान करता है।
IBM में ट्रांसफ़ॉर्मेशन एंड ऑपरेशंस के SVP, Joanne Wright ने कहा, “हम AI-संचालित Enterprise Contract Management के भविष्य को गति देने के लिए Sirion के साथ सहयोग करने और उनकी पसंद के अनुसार watsonx को आधार के रूप में अंतःस्थापित करने के प्रति उत्साहित हैं। Sirion का प्लेटफ़ॉर्म S/4 HANA, SAP Ariba और Salesforce जैसे हमारे मुख्य व्यावसायिक अनुप्रयोगों में एक सामान्य डेटा मॉडल प्रदान करता है, और IBM के ऑर्डर टू कैश और सोर्स टू पे प्रक्रियाओं को सरल बनाकर एक साझा डेटा भाषा का निर्माण करके मिडलवेयर के रूप में ऑपरेट करने में सहायता कर सकता है।”
Sirion का उपयोग करके, IBM पूरे उद्यम में चलने वाली ऐसी जोखिम और व्यावसाय मेधा की एक सामान्य शिरा स्थापित करने में सक्षम होगा, जो वैश्विक प्रभाव वाले कार्यनीतिक निर्णयों को बढ़ावा देने वाली एक सेवा के रूप में अनुबंध मेधा का उपभोग करने के लिए कानूनी, बिक्री, खरीद और वित्त संचालन को सक्षम बनाएगी।
Sirion के संस्थापक एवं CEO, Ajay Agrawal ने कहा, “watsonx को अंतःस्थापित करके, Sirion की श्रेणी-अग्रणी AI हमारे ग्राहकों की व्यापारिक कार्यनीति के केंद्र में उनके अनुबंधों को स्थिर प्रलेखों से गतिशील परिसंपत्तियों में बदलने में सहायता करती है। Sirion के अंदर watsonx के अंतःस्थापित होने से, उद्यम अब कई फाउंडेशन मॉडल का लाभ उठाने में सक्षम होंगे, जहाँ वे अपना स्वयं का डेटा उपयोग करके इन मॉडलों को प्रशिक्षित और फाइन-ट्यून कर सकते हैं।”
Sirion और IBM के सहयोग करने के साथ, उद्यमों के लिए अनुबंध प्रबंधन परिदृश्य को पुनःपरिभाषित करने के लिए तैयार उभरते हुए Generative AI अनुबंध अनुभव से ग्राहकों को लाभ होगा।
Sirion का परिचय:
श्रेणी-अग्रणी नवाचार, बेमिसाल कान्ट्रैक्ट लाइफ साइकल मैनज्मन्ट विशेषज्ञता और ग्राहक सफलता के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को एक साथ लाते हुए, Sirion दुनिया के अग्रणी व्यापारों को अधिक चतुर अनुबंध करने में सहायता करता है। संपूर्ण अनुबंध जीवनचक्र में अनूठे ढंग से जुड़ी मेधा द्वारा संचालित, Sirion का उपयोग-में-आसान, अत्यधिक कॉन्फ़िगर करने योग्य स्मार्टर कॉन्ट्रैक्टिंग प्लेटफ़ॉर्म कानूनी, खरीद, बिक्री और व्यापारिक टीमों को अधिक मज़बूत अनुबंधों को लिखने, जोखिम प्रबंधन में सुधार करने, और प्रतिपक्ष संबंधों को मज़बूत करने के लिए एक साथ लाता है। 70 से अधिक देशों में $450 बिलियन से अधिक मूल्य के 5 मिलियन से अधिक अनुबंधों का प्रबंधन करने के लिए दुनिया के 200 से अधिक सबसे सफल संगठनों द्वारा Sirion पर भरोसा किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए, www.sirion.ai पर जाएँ।
IBM का परिचय:
IBM वैश्विक हाइब्रिड क्लाउड और AI, और परामर्श विशेषज्ञता का अग्रणी प्रदाता है। हम 175 से अधिक देशों में ग्राहकों की उनके डेटा से प्राप्त अंतर्दृष्टियों को पूँजी में परिणत करने, व्यावसायिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने, लागतों को कम करने और उनके उद्योगों में प्रतिस्पर्धी बढ़त प्राप्त करने में सहायता करते हैं। वित्तीय सेवाओं, दूरसंचार और स्वास्थ्य सेवा जैसी महत्वपूर्ण अवसंरचना वाले क्षेत्रों में 4,000 से अधिक सरकारी और कॉर्पोरेट सत्त्व अपने डिजिटल रूपांतरणों को शीघ्रता से, दक्षतापूर्वक और सुरक्षित तरीके से प्रभावित करने के लिए IBM के हाइब्रिड क्लाउड प्लेटफॉर्म और Red Hat OpenShift पर भरोसा करते हैं। AI, क्वांटम कंप्यूटिंग, उद्योग-विशिष्ट क्लाउड समाधानों और परामर्श में IBM के सफल नवोन्मेष हमारे ग्राहकों को खुले और लचीले विकल्प प्रदान करते हैं। यह सब IBM के विश्वास, इसकी पारदर्शिता, इसके उत्तरदायित्व, इसकी समावेशिता और सेवा के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता द्वारा समर्थित है।
अधिक जानकारी के लिए www.ibm.com पर जाएँ।
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
संपर्क
मीडिया संपर्क:
Olivia Farber
(949) 542-9232
[email protected]
स्रोत: Sirion

