Wednesday, March 25, 2026

सेनेगल और मॉरिटानिया के राष्ट्रपतियों ने Expo 2030 की मेजबानी करने हेतु सऊदी अरब के प्रयास का समर्थन किया

Share

Riyadh, Saudi Arabia:  

गहन होते राजनायिक सम्बंधों और साझे किए गए लक्ष्यों को दर्शाते हुए सेनेगल और मॉरिटानिया के नेताओं ने Expo 2030 और 2034 FIFA विश्व कप की मेजबानी करने हेतु सऊदी अरब के प्रयासों को समर्थन करने का आधिकारिक तौर पर वादा किया है

सेनेगल के महामहिम राष्ट्रपति Macky Sall ने सऊदी पर्यटन मंत्री और दो पवित्र मस्जिदों के संरक्षक, King Salman bin Abdulaziz Al Saud के विशेष दूत, महामहिम Ahmed Al Khateeb का हार्दिक स्वागत किया।

अपनी वार्तालापों के दौरान, उन्होंने द्विपक्षीय सम्बंधों में विस्तार और सऊदी अरब की वैश्विक आकांक्षाओं के प्रति सेनेगल की वचनबद्धता पर ध्यान केंद्रित किया। महामहिम Ahmed Al Khateeb ने अपना आभार प्रकट करने और समर्थन के महत्व पर प्रकाश डालने के साथ-साथ स्वयं को प्रतीकात्मक रूप से सेनेगल नेशनल आर्डर ऑफ़ द लायन से सम्मानित किए जाने का उल्लेख किया।

उसी प्रकार से, इस्लामिक गणराज्य मॉरिटानिया के राष्ट्रपति महामहिम Mohamed Ould Ghazouani ने महामहिम Ahmed Al Khateeb और उनके प्रतिनिधि मंडल का Nouakchott के प्रेसिडेंशियल पैलेसमें स्वागत किया।

दोनों देशों के उच्च पदाधिकारियों ने मीटिंग में भाग लिया व किंगडम के प्रयासों का मॉरिटानिया द्वारा समर्थन और सम्बंधों में मजबूती लाने की पारस्परिक इच्छा को रेखांकित किया।

ये समर्थन सऊदी अरब की दूरदर्शिता में बढ़ते अंतर्राष्ट्रीय विश्वास और वैश्विक स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन करने की क्षमता को दर्शाते हैं। किंगडम मजबूत सम्बंध बनाने, पारस्परिक विकास, समझ और वैश्विक मंच पर साझे किए गए उद्देश्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्द है।

सऊदी पर्यटन मंत्रालय [Saudi Ministry of Tourism (MT)] का परिचय

2000 में शुरू की गई, MT किंगडम में पर्यटन उद्योग के दीर्घकालिक विकास को प्रोत्साहन देने के प्रति समर्पित है। पर्यटन अनुभव को समृद्ध बनाने के लिए अवसरों तथा मंचों के निर्माण और राष्ट्रीय श्रम शक्ति के विकास को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन के प्रति किंगडम की दूरदर्शिता को साकार करना इसकी मुख्य अभिलाषा है। सरकारी इकाईयों, उद्योग हितधारकों, और दोनों सरकारी व निजी क्षेत्रों के साथ निकट सहयोग करते हुए, MT दूरदर्शी नीतियों, लक्षित निवेशों और प्रतिभा विकास की कार्यवाहियों द्वारा समर्थित दीर्घकालिक पर्यटन विकास को आगे बढ़ाने का प्रयास करता है। MT की कार्यनीति के आधार, डेटा तथा एकीकृत वितरण प्रणालियों द्वारा प्रेरित अरबी प्रामाणीकता में निहित हैं। MT का ध्येय सऊदी अरब को अविस्मरणीय पर्यटन कथाओं को प्रतिदिन जीवंत करने में सक्षम केंद्र बनाने के लिए विश्व के समक्ष प्रस्तुत करना ही इसका प्रमुख उद्देश्य है।

स्रोतAETOSWire

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/53609572/en

संपर्क
Azam Obeid
मीडिया और संचार
[email protected]
 
स्रोत: Saudi Ministry of Tourism

Read more

Local News