Opengear, एक Digi International कंपनी (NASDAQ, DGII, www.digi.com) और सुरक्षित और स्मार्ट आउट-ऑफ-बैंड प्रबंधन समाधानों के प्रदाता द्वारा आज जारी किए गए नए शोध (research) के अनुसार सर्वे किए गए U.S.-आधारित CIO में से 86% को आशा है कि अगले पांच वर्षों में उनके नेटवर्क इंजीनियरों में से कम से कम 25% रिटायर होने वाले हैं।
इंजीनियरों के लगातार रिटायर होने से नेटवर्किंग उद्योग में योग्य कर्मियों की कमी हो रही है। सर्वे किए गए लगभग प्रत्येक CIO (95%) ने कहा कि इंजीनियरों की कमी से नेटवर्क प्रबंधन में असमर्थता उत्त्पन्न हो रही है, और सर्वे किए गए U.S. इंजीनियरों में से 91% और वैश्विक इंजीनियरों में से 81% इस कथन से सहमत हैं। इसके अलावा, 79% U.S. CIO का कहना है कि वे अब आज के आर्थिक माहौल में उपयोगकर्ता या ग्राहक की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
Opengear अध्ययन ने पूरे U.S., U.K., फ्रांस, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में 502 CIO और 510 नेटवर्क इंजीनियरों का सर्वे किया है। यह दर्शाता है कि पिछले तीन महीनों में सर्वे किए गए U.S. इंजीनियरों में से 98% को कम संसाधनों के साथ उच्चतम परिणाम हासिल करने के लिए मजबूर किया गया है, जो U.K. (88%) और वैश्विक स्तर (87%) से भी अधिक है। इस समस्या के निवारण हेतु, सर्वे किए गए CIO (61%) और इंजीनियर(62%), दोनों ने दूरस्थ/हाइब्रिड कार्य क्षमताओं (CIO में से 47% और इंजीनियरों में से 37%) वाले तकनीकी रूप से योग्य कर्मियों की कमी को दूर करने के लिए स्वचालन, AI अथवा अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों में निवेश को अत्यावश्यक माना है।
Opengear के अध्यक्ष Gary Marks ने कहा “योग्यताओं में कमी के चलते, स्मार्ट आउट-ऑफ-बैंड जैसी प्रौद्योगिकियां दबावग्रस्त IT टीमों द्वारा व्यावसायिक नेटवर्कों को लचीले ढंग से तैनात, प्रबंधन और सुधार कर सकने में सक्षम बना सकती हैं ताकि उन्हें बेहतर व्यावसायिक प्रदर्शन और बेहतर ग्राहक संतुष्टि प्राप्त करने के लिए महत्त्वपूर्ण नेटवर्क कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अधिक समय मिल सके। विश्वसनीय दूरस्थ पहुंच (रिमोट एक्सेस) का यह अर्थ भी होता है कि एक हाइब्रिड कार्यबल द्वारा व्यवसायों के IT नेटवर्कों का किसी भी लोकेशन से सुरक्षित प्रबंधन किया जा सकता है।”
Opengear का परिचय
Opengear, एक Digi International कंपनी है जो पहले दिन, प्रति दिन और सबसे खराब दिन पर महत्त्वपूर्ण IT इंफ्रास्ट्रक्चर का समर्थन करने के लिए सुरक्षित, प्रतिरोधक पहुंच और स्वचालन प्रदान करती हैं। उपस्थिति और निकटता के माध्यम से Opengear समाधान उन्नत सॉफ्टवेयर और उपकरणों के माध्यम से नेटवर्क उपकरणों के प्रावधान, ऑर्केस्ट्रेशन और दूरस्थ प्रबंधन के लिए सक्षम बनाता है। सभी वित्तीय, डिजिटल संचार, खुदरा, और निर्माण क्षेत्रों में वैश्विक प्रतिष्ठान Opengear समाधानों पर विश्वास करते हैं। कंपनी का मुख्यालय न्यू जर्सी और इसका R&D (अनुसंधान और विकास) केंद्र ब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलिया में है।
अधिक जानकारी के लिए www.opengear.com/ पर जाएं।
Digi International का परिचय
Digi International (NASDAQ: DGII) व्यवसायों और मिशन-क्रिटिकल इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स (IoT) कनेक्टिविटी उत्पादों और समाधानों के अग्रणी वैश्विक प्रदाता है। हम अपने ग्राहकों को चुनौतीपूर्ण वातावरणों में उच्च-स्तरीय सुरक्षा, निरंतरविश्वसनीयता, और बुलेटप्रूफ प्रदर्शन युक्त क्रिटिकल संचार इंफ्रास्ट्रक्चर और अनुकूलन मानकों को काम पर लगाने, उनकी निगरानी और प्रबंधन करने के लिए अगली-पीढ़ी से सम्बंधित उत्पादऔर समाधान तैयार करने में सहायता करते हैं। 1985 में स्थापित, कंपनी ने ग्राहकों को 100 मिलियन से अधिक परिस्थितियों से जुड़ने में सहायता की है। अधिक जानकारी के लिए www.digi.com पर जाएं या 877-912-3444 (U.S.) अथवा 952-912-3444 (अंतर राष्ट्रीय) पर फोन करें।
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
संपर्क
Opengear U.S. मीडिया संपर्क
Peter Ramsay
[email protected]
+1 949 608 0276
Opengear UK मीडिया संपर्क
Kate Hellig
[email protected]
+44 (0) 1252 727313
स्रोत : Opengear

