अपनी “बियॉन्ड कैरियर” विकास कार्यनीति के अनुरूप, SoftBank उद्योगों की एक विस्तृत सीरीज़ में नए व्यवसाय बनाने के लिए अपने मुख्य दूरसंचार व्यवसाय से आगे विस्तार कर रहा है, और यह विभिन्न उद्योग क्षेत्रों में डिजिटल रूपांतरण (DX) को बढ़ावा दे रहा है। IoT व्यवसाय क्षेत्र में, SoftBank ने अप्रैल 2022 में 1NCE GmbH में इक्विटी हिस्सेदारी ली, और 19 APAC बाजारों में इसने कंपनी के 1NCE IoT फ्लैट रेट को विशेष रूप से मार्केट करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। 1NCE IoT फ्लैट रेट उल्लेखनीय रूप से कम कीमत पर उपलब्ध है, और ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 1NCE के 160 से अधिक देशों और क्षेत्रों के वैश्विक नेटवर्क पर का लाभ उठा सकते हैं। उद्यम ग्राहक इस सेवा की सुविधा को अच्छी तरह से प्राप्त कर रहे हैं, जिसमें Pocketalk Corporation जैसी जापान स्थित कंपनियां भी शामिल हैं।
जबकि SoftBank ने पहले 1NCE IoT फ्लैट रेट के मुख्यत: जापान में विपणन पर ध्यान केंद्रित किया था, अब यह अपने IoT व्यवसाय के वैश्विक रोल-आउट को बढ़ाने के लिए APAC के19 देशों और क्षेत्रों में बिक्री को बढ़ा रहा है। APAC (9 देशों और क्षेत्रों में 22 स्थानों सहित) में अपने मौजूदा स्थानों का लाभ उठाते हुए, SoftBank अपनी IoT सेल्स की टीम को चौगुना करेगा, 1NCE के साथ साझेदारी में एक समर्पित ऑनलाइन IoT दुकान लांच करेगा और क्षेत्र में विज्ञापन और अन्य विपणन अवसरों को मजबूत करेगा।
अपने IoT प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करते हुए, SoftBank स्मार्ट मीटर से संबंधित समाधान पर भी विचार करेगा और अपने वैश्विक IoT व्यवसाय को और आगे बढ़ाने के लिए काम करेगा। SoftBank अपने संबंधित देशों और क्षेत्रों में विभिन्न उद्योगों के सामने आने वाली समस्याओं को हल करने के लिए एक व्यापक सहायक ढांचा भी बनाएगा। अपने वैश्विक IoT व्यवसाय से शुरुआत करते हुए, SoftBank अपने वैश्विक व्यवसाय को मुख्यत: APAC क्षेत्र में विस्तार करने के लिए कदम उठाएगा, और अपनी “बियॉन्ड जापान” पहल को बढ़ावा देगा।
SoftBank Corp. में वैश्विक व्यवसाय के लिए जिम्मेदार वरिष्ठ उपाध्यक्ष Daichi Nozaki ने कहा, “हम APAC क्षेत्र में अपने IoT व्यवसाय का पूरी तरह से विस्तार करने में सक्षम होने पर बेहद खुश हैं। जबकि हम मुख्यत: जापान में IoT सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और वहां के विभिन्न उद्योगों के DX में योगदान दे रहे हैं, आगे चल कर हम 1NCE जैसे मजबूत व्यावसायिक भागीदारों के साथ सहयोग करेंगे और APAC में स्वयं को पूरी तरह से स्थापित करने के लिए जापान के बाजार में प्राप्त अपनी विशेषज्ञता का लाभ उठाएंगे। ऐसा करके, हम पूरे क्षेत्र के डिजिटलीकरण में योगदान देने और सामाजिक मुद्दों को हल करने के लिए काम करेंगे।”
1NCE वैश्विक IoT सॉफ़्टवेयर और कनेक्टिविटी सेवाओं और ग्राहक पूछताछ के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया इस वेबसाइट पर जाएँ।
SoftBank Corp. का परिचय
SoftBank समूह के कॉर्पोरेट सिद्धांत, “सूचना क्रांति – सभी के लिए खुशी” द्वारा निर्देशित, SoftBank Corp. (टोक्यो: 9434) जापान और विश्व स्तर पर दूरसंचार और IT व्यवसाय संचालित करता है। मार्च 2023 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में, SoftBank Corp. ने 5,912.0 बिलियन येन का राजस्व, 1,060.2 बिलियन येन की परिचालन आय और 531.4 बिलियन येन की शुद्ध आय दर्ज की है। SoftBank Corp. के जापान में 40 मिलियन मोबाइल ग्राहक हैं, और इसकी समूह कंपनियों PayPay Corporation, Yahoo Japan Corporation और LINE Corporation के माध्यम से (10 मई 2023 तक) क्रमशः 57 मिलियन स्मार्ट फोन भुगतान उपयोगकर्ता, 85 मिलियन ऑनलाइन मीडिया उपयोगकर्ता और 95 मिलियन संचार ऐप उपयोगकर्ता हैं। अपनी मजबूत व्यावसायिक नींव और ग्राहक संपर्क केन्द्रों की आकर्षक संख्या के आधार पर, SoftBank Corp. अपने दूरसंचार व्यवसाय को आगे बढ़ाते हुए अपनी “बियॉन्ड कैरियर” विकास कार्यनीति के अनुरूप गैर-दूरसंचार क्षेत्रों में विस्तार कर रहा है। इसके अतिरिक्त, हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म स्टेशन (HAPS)-आधारित स्ट्रैटोस्फेरिक दूरसंचार और अन्य उन्नत प्रौद्योगिकियों सहित AI, 5G/6G, IoT, डिजिटल ट्विन, नॉन-टेरेस्ट्रियल नेटवर्क (NTN) समाधानों की शक्ति का पूरी तरह से उपयोग करते हुए SoftBank Corp का लक्ष्य “डिजिटल समाज के विकास के लिए आवश्यक अगली पीढ़ी का सामाजिक बुनियादी ढांचा प्रदान करने वाली कंपनी” तैयार करना है। अपनी ESG पहलों के स्वीकरन के बाद SoftBank Corp. को Dow Jones सस्टेनेबिलिटी वर्ल्ड इंडेक्स 2022, FTSE4Good, 2023 संघटक MSCI जापान ESG सिलेक्ट लीडर्स इंडेक्स और एम्पावरिंग वूमेन इंडेक्स और अन्य प्रमुख वैश्विक ESG निवेश सूचकांकों में शामिल करने के लिए चुना गया था। अधिक जानने के लिए, कृपया https://www.softbank.jp/en/ पर जाएं।
- SoftBank, SoftBank नाम और लोगो पंजीकृत ट्रेड मार्क जापान और अन्य देशों में SoftBank Group Corp. के ट्रेडमार्क हैं।
- इस प्रेस विज्ञप्ति में अन्य कंपनी, उत्पाद और सेवा के नाम पंजीकृत ट्रेडमार्क या संबंधित कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं।
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
संपर्क
SoftBank Corp.
कॉर्पोरेट संचार
Matthew Nicholson
+81-3-6889-2301
[email protected]
स्रोत: SoftBank Corp.

