- इस सहयोग से वित्तीय संस्थानों को क्रॉस-बॉर्डर भुगतानों के लिए अपने ग्राहकों को अधिक विकल्प प्रदान करने में सहायता मिलेगी
- Swift के माध्यम से बैंकों द्वारा आरंभ किए गए भुगतान Wise प्लेटफॉर्म की नई अभिकर्ता (कॉरस्पॉन्डेंट) सेवाओं की पेशकश के माध्यम से Wise पर शीघ्रता और आसानी से पूरे किए जा सकेंगे
Swift और Wise ने वित्तीय संस्थानों और उनके ग्राहकों के लिए क्रॉस-बॉर्डर भुगतान विकल्पों को बढ़ाने के लिए एक अभिनव सहयोग की घोषणा की है, जिससे Swift के माध्यम से सुरक्षित रूप से भेजे गए भुगतान को एन्ड-टू-एन्ड पारदर्शिता के साथ Wise पर निर्बाध रूप से पूरा करना सक्षम होगा।
अपनी पेशकशों में नव-परिवर्तन लाने के इच्छुक वित्तीय संस्थान Swift भुगतान संदेशों को सीधे Wise प्लेटफॉर्म – बैंकों और प्रमुख उद्यमों के लिए Wise के इन्फ्रास्ट्रक्चर सलूशनस – पर इसके नवीनतम अभिकर्ता सेवा समाधान के माध्यम से भेजने में सक्षम होंगे। इससे उनके ग्राहक अपनी प्रणालियों में कोई बड़े परिवर्तन कार्यान्वित किए बिना Wise की स्पीड और कन्वीन्यन्स और Swift की व्यापकता का लाभ उठाने में सक्षम होंगे।
Wise प्लेटफ़ॉर्म क्लाउड और API कनेक्टिविटी और भुगतान पूर्व-मान्यकरण समेत अपनी सेवा को सशक्त बनाने के लिए उन्नत Swift क्षमताओं को तैयार करेगा और बैंकों को भुगतान स्थिति ट्रैकर समेत Swift GPI की सभी हॉलमार्क सुविधाएँ प्रदान करना जारी रखेगा, जिसे Wise प्लेटफ़ॉर्म दोनों नेटवर्कों पर एन्ड-टू-एन्ड दृश्यता सुनिश्चित करने के लिए अपडेट किया जाएगा।
वार्षिक Sibos सम्मेलन में टोरंटो में घोषित यह कलैबरेशन, एक अच्छे व्यापक रिश्ते की शुरुआत है, और इसलिए आया है क्योंकि वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र में बढ़ा हुआ इनोवैशन और फ्रैग्मन्टेशन, पैसे के स्थानांतरण के लिए और अधिक तरीकों – और पसंद के लिए अधिक उपभोक्ता माँग का सृजन कर रहा है। यह सुरक्षित, विश्वसनीय और समावेशी कनेक्टिविटी बनाए रखते हुए वैकल्पिकता प्रदान करने के लिए सहयोग के नए रूपों के महत्व को दर्शाता है। और यह क्रॉस-बॉर्डर लेनदेन की स्पीड, पारदर्शिता, लागत और अभिगम (एक्सेस) पर G20 और UN सस्टैनबल विकास लक्ष्यों के साथ सीधे संरेखित है।
Wise Platform के प्रबंध निदेशक, Steve Naudé ने कहा:
“हम समझते हैं कि जब बैंकों को अपने अंतर्राष्ट्रीय भुगतानों को बढ़ाने की बात आती है तो उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, इसमें एकसर उन्हें ऐसी टेक्नोलोजी को जड़ने की आवश्यकता होती है जो पारंपरिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ असंगत होती है। साथ-साथ विद्यमान भुगतान संरचना का लाभ उठाकर और Wise के वैश्विक नेटवर्क का उपयोग करके भुगतानों को इष्टतम करके, हम बैंकों को सहजता से नव-परिवर्तन करने के लिए समर्थ बना रहे हैं। हमारा नेटवर्क, Swift की व्यापक पहुँच और ट्रैकैबिलिटी के साथ संयुक्त हो कर, किसी प्रमुख प्रौद्योगिकी निर्माण की आवश्यकता के बिना, बैंकों के लिए अंतर्राष्ट्रीय भुगतानों को अधिक कन्वीन्यन्ट, फास्टर और लो कॉस्ट बना देगा।
Wise का वैश्विक भुगतान नेटवर्क 57% से अधिक ग्राहकों के क्रॉस-बॉर्डर भुगतानों को तुरंत (20 सेकंड से कम समय में) निपटाने में, और 90% से अधिक को एक घंटे से कम समय में निपटाने में सक्षम बनाता है। Wise प्लेटफ़ॉर्म के अभिकर्ता सेवा समाधान का लाभ उठाकर, वित्तीय संस्थानों को मात्र एक सरल कॉन्फ़िगरेशन परिवर्तन करने की आवश्यकता होती है और उनके ग्राहक फास्टर, लो कॉस्ट वाले और अधिक कन्वीन्यन्ट अंतर्राष्ट्रीय भुगतानों से तत्काल लाभान्वित होंगे।
Swift के मुख्य रणनीति अधिकारी, Thierry Chilosi ने कहा:
“Swift ने एक ऐसी अवसंरचना का निर्माण किया है जो विश्व को जोड़ती है, जिस पर हर दिन भरोसा किया जाता है और निर्भर हुआ जाता है। Wise के साथ हमारा सहयोग स्पष्ट करता है कि कैसे Swift वह आधारशिला बन सकता है जिससे पूरा उद्योग क्रॉस-बॉर्डर भुगतानों में सुधार करने और विश्व-भर में हमारे ग्राहकों के लिए उपलब्ध विकल्पों को बढ़ाने के लिए नवाचार कर सकता है। इस तरह का सहयोग क्रॉस-बॉर्डर भुगतान के लिए G20 लक्ष्यों को प्राप्त करने और एक टुकड़ों में बँटी दुनिया में यहाँ-वहाँ मूल्य की निर्बाध, दक्ष और सुरक्षित गतिविधि को सक्षम बनाने के हमारे सामूहिक प्रयासों में महत्वपूर्ण होगा।”
Swift सर्वोत्तम श्रेणी की इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रदान करता है जो फिएट या डिजिटल मुद्राओं का तटस्थ रूप से समर्थन करते हुए भौगोलिक क्षेत्रों, नेटवर्क्स और प्रौद्योगिकियों में निर्बाध रूप से अंतःसंचालन करती है। यह लगभग हर तीन दिन में वैश्विक GDP के बराबर का स्थानांतरित करने के लिए 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में 11,500 से अधिक संस्थानों को सुरक्षित रूप से अंतःसंयोजित करते हुए एक समावेशी और वहनीय वैश्विक वित्त प्रणाली का समर्थन करता है। नवाचार पर दृढ़ता से ध्यान केन्द्रित करने के माध्यम से, यह ऐसी उन्नत क्षमताओं के साथ क्रॉस-बॉर्डर अनुभव के स्तर को लगातार बढ़ा रहा है जो वैमनस्य को दूर करती हैं, गति में तेज़ी लाती हैं और सुरक्षा और पारदर्शिता को बढ़ाती हैं।
Wise प्लेटफार्म का परिचय
Wise एक वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी है, जो विश्व भर में पैसे को स्थानांतरित करने के सबसे अच्छे तरीके का निर्माण कर रही है। पिछले दशक में, Wise ने पूरी तरह से नए क्रॉस-बॉर्डर भुगतान नेटवर्क का निर्माण किया है, जो एक दिन, हर किसी के लिए, हर जगह बिना किसी सीमा के पैसा को सक्षम करेगा।
Wise प्लेटफॉर्म के कारण से, बड़ी कंपनियाँ और बैंक Wise की प्रौद्योगिकी का लाभ उठा सकते हैं और अपनी विद्यमान इन्फ्रास्ट्रक्चर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पैसा भेजने, प्राप्त करने और प्रबंधित करने का सबसे अच्छा तरीका अंतःस्थापित कर सकते हैं। Wise प्लेटफ़ॉर्म विश्व भर में 70 से अधिक भागीदारों के लिए वित्तीय अवसंरचना प्रदान करता है, जिसमें विश्व के कुछ सबसे बड़े और सर्वाधिक विश्वसनीय बैंक, नीयोबैंक और Bank Mandiri, IndusInd, Monzo, Google Pay, और Brex जैसे बिजनेस टूल प्रदाता शामिल हैं।
Swift का परिचय
Swift एक वैश्विक सदस्य के स्वामित्व वाली सहकारी संस्था है और सुरक्षित वित्तीय संदेश सेवाएँ प्रदान करने वाली दुनिया की अग्रणी प्रदाता है। हम अपने समुदाय को संदेश भेजने के लिए एक मंच और संचार करने के लिए मानक प्रदान करते हैं, और हम अभिगम और एकीकरण, पहचान, विश्लेषण और विनियामक अनुपालन को सुगम बनाने के लिए उत्पादों और सेवाओं की पेशकश करते हैं।
हमारे मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म, उत्पाद और सेवाएँ 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में 11,500 से अधिक बैंकिंग और सिक्युरिटी संगठनों, बाज़ार अवसंरचनाओं और कॉर्पोरेट ग्राहकों को जोड़ती हैं। यद्यपि Swift ग्राहकों की ओर से धन को धारण नहीं करता है या खातों का प्रबंधन नहीं करता है, किंतु हम उपयोगकर्ताओं के अपने वैश्विक समुदाय को विश्वसनीय तरीके से मानकीकृत वित्तीय संदेशों का आदान-प्रदान करते हुए सुरक्षित रूप से संचारित करने में सक्षम बनाते हैं, जिससे वैश्विक और स्थानीय वित्तीय प्रवाह और साथ ही विश्व भर में यहाँ वहाँ ट्रेड और वाणिज्य को भी समर्थन मिलता है।
Swift, जिसका मुख्यालय बेल्जियम में है, का अंतर्राष्ट्रीय शासन और निरीक्षण इसकी सहकारी संरचना के तटस्थ, वैश्विक चरित्र को सुदृढ़ बनाता है। Swift का वैश्विक कार्यालय नेटवर्क सभी प्रमुख वित्तीय केंद्रों में एक सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करता है।
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/53554056/en
संपर्क
Wise
प्रेस टीम
[email protected]
Swift
FGS Global
+32 (0)2655 3377
[email protected]
स्रोत: Wise

