Sushain Sharma, Stem के Managing Director (India), ने कहा, “हम Gurgaon, India, में अपना Center of Excellence शुरू करते हुए रोमांचित हैं। इस नए कार्यालय के माध्यम से बेहतर ग्राहक सेवा प्रदान करने और अपने ग्राहकों के लिए नवाचार को गति देते हुए हम अपने परिचालन को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं। India में हमारी विकासशील उपस्थिति से Stem को सब भौगोलिक क्षेत्रों में 24/7 ग्राहक सेवा प्रदान करने और विषय के कुछ सबसे प्रतिभाशाली लोगों के साथ स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन को आगे बढ़ाने में सहायता करने के अवसर मिलेंगे।“
पिछ्ले दो वर्षों में Stem India में महत्वपूर्ण विकास हुआ है और अब यह कंपनी के वैश्विक कर्मचारियों के लगभग 23% का प्रतिनिधित्व करती है। विश्व में प्रमुख शैक्षणिक संस्थान और चोथी-सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापित-क्षमता के साथ, India उच्च तकनीकी और नवीकरणीय ऊर्जा प्रतिभा का केंद्र है। Stem, अपनी शेष वैश्विक टीम के साथ मिल कर, ग्राहकों के लिए उस सामूहिक महत्व का उपयोग और सहयोग, नवाचार और अद्वितीय ऊर्जा विशेषज्ञता के माध्यम से स्वच्छ उर्जा परिवर्तन को आगे बढ़ाने के लिए नेतृत्व कर सकती है।
India के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रौद्योगिकी व्यवसाय केंद्रों में से एक में स्थापित, यह कार्यालय एक LEED® Platinum द्वारा सत्यापित भवन में है, जिसे उत्पादकता, रचनात्मकता और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। आसानी से उपलब्ध होते सार्वजनिक परिवहन से जुड़े होने के कारण यह लोकेशन Stem के कर्मचारियों को Delhi से आने-जाने के लिए टिकाऊ सुविधा प्रदान करती है, जिस कारण से कार्य और सहयोग करने के मद्देनज़र इसकी टीमों के लिए यह एक आदर्श लोकेशन बनती है।
Stem India के बारे में अधिक जानकारी यहाँ से प्राप्त करें: linkedin.com/company/stem-inc/.
Stem का परिचय
ऊर्जा परिसंपत्तियों और पोर्टफोलियो के आर्थिक, पर्यावरणीय और आत्मनिर्भरता के महत्व को अधिकाधिक करने के लिए, Stem स्वच्छ उर्जा समाधान और सेवाएं प्रदान करती है। Stem का AI-प्रेरित एंटरप्राइज़ सॉफ्टवेयर प्लेटफार्म Athena® प्रतिष्ठानों को स्वच्छ ऊर्जा परिसंपत्तियों के महत्व को बड़े पैमाने पर लागू और अनलॉक करने में सक्षम बनाता है। AlsoEnergy’s PowerTrack सहित प्रभावशाली एप्लिकेशनें परिसंपत्ति प्रबंधन को सरल और अनुकूलित करती हैं और मालिकों, डेवलपर्स, परिसंपत्तियों और मार्किटों के पारिस्थितिकी तंत्र को जोड़ती हैं। Stem एकीकृत पार्टनर समाधान भी प्रदान करता है जो भंडारण, सोलर और EV फ्लीट चार्जिंग सहित सब उर्जा परियोजनाओं में सुधार कर सकते हैं। अधिक जानकारी यहाँ जाएं: www.stem.com.
स्रोत: Stem, Inc.
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
संपर्क :
Stem निवेशक संपर्क
Ted Durbin, Stem
Marc Silverberg, ICR
[email protected]
Stem मीडिया संपर्क
Suraya Akbarzad, Stem
[email protected]
Sushain Sharma, Stem India
[email protected]

