भारत में स्थित 19,700 से अधिक सहयोगियों के साथ एक वैश्विक व्यापार के रूप में, Startek अपने लोगों के लिए अवसर पैदा करने के प्रति प्रतिबद्ध है। यह ध्येय संगठन को प्रदान किए गए कई पुरस्कारों में परिलक्षित होता है। Startek India ने BW Business World द्वारा प्रदत्त 'Equal Opportunity Employer' श्रेणी में प्रतिष्ठित स्वर्ण पुरस्कार प्राप्त किया है। यह मान्यता समान अवसर प्रदान करने, एक ऐसा वातावरण गढ़ने जहाँ प्रतिभा समृद्ध होती है और कॉर्पोरेट पहचान के अभिन्न पहलू के रूप में विविधता का समर्थन करने के प्रति अटूट समर्पण की द्योतक है। इसके साथ ही, Startek India को Great Manager Institute द्वारा 2023 के लिए 'Leadership Factory of India' के रूप में मान्यता दी गई है। यह सम्मानित मान्यता नवोन्मेषी, लक्षित और सुसंगत नेतृत्व विकास अनुशीलनों के सावधानीपूर्वक मूल्यांकन के परिणामस्वरूप है।
Startek के वैश्विक CEO, Bharat Rao ने कहा “ये पुरस्कार उन सिद्धांतों के प्रति समर्पण का प्रतीक हैं जो Startek को परिभाषित करते हैं। एक समावेशी और विविध कार्य वातावरण का पालन-पोषण करने की प्रतिबद्धता मात्र एक कॉर्पोरेट पहल नहीं है; बल्कि यह इस बात का एक मूलभूत सिद्धांत है कि एक व्यापार के रूप में हम कौन हैं। हमारा दृढ़ विश्वास है कि विविधता नवोन्मेष और सफलता की आधारशिला है, और ये पुरस्कार उस दृढ़ केंद्रबिंदु के प्रमाण के रूप में कार्य करते हैं जिस पर हम एक ऐसे कार्यस्थल का सृजन करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं जहाँ हर व्यक्ति की सराहना की जाती है और उसे सशक्त बनाया जाता है।”
ये विशिष्टताएँ टीम के भीतर विकलांग व्यक्तियों (PwDs), लिंग, आयु, राष्ट्रीयताओं और भाषाई विविधता समेत बहुमुखी आयामों में विविधता और समावेशन को बढ़ावा देने के समर्पण को रेखांकित करती हैं। ये एक समावेशी कार्यस्थल के निर्माण के सामूहिक प्रयास को रोशन करती हैं जहाँ व्यक्ति फलते-फूलते हैं और अपना अधिकतम योगदान देते हैं। Startek India अब गर्व से भारत में Great Manager Institute की शीर्ष 23 कंपनियों के बीच खड़ा है, जिसकी उत्कृष्टता को बढ़ावा देने वाले अग्रणियों का पालन-पोषण और विकास करने की प्रतिबद्धता के लिए प्रशंसा की जाती है।
Startek® के बारे में
Startek 35 से अधिक वर्षों से विश्व के अग्रणी ब्रांडों के लिए ग्राहक अनुभव (CX) उत्कृष्टता प्रदान करता आ रहा है। 12 देशों में फैले, हमारे 38,000 सहयोगी वॉयस और नॉन-वॉयस दोनों चैनलों में स्मरणीय, वैयक्तिकृत अनुभवों का निर्माण करते हैं। हमारे ग्राहक फॉर्च्यून 500s से लेकर केबल, मीडिया और टेलीकॉम समेत विविध श्रेणियों के उद्योगों में तेजी से बढ़ते हुए स्टार्टअप्स; यात्रा और आतिथ्य; खुदरा और ई-कॉमर्स तथा बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं तक फैले हुए हैं।
Startek घनिष्ठ संबंध बनाकर हमारे ग्राहकों के लिए मूल्य, हमारे लोगों के लिए अवसर और हमारे शेयरधारकों के लिए वहनीय विकास प्रदान करता है।
अधिक जानने के लिए www.startek.com पर जाएँ और LinkedIn@Startek पर हमें फ़ॉलो करें।
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
संपर्क :
मीडिया रिलेशन्स
Neha Iyer
Startek
[email protected]
इन्वेस्टर रिलेशन्स
Cody Cree
Gateway Group, Inc.
+1 949-574-3860
[email protected]
स्रोत: Startek

