| सॉफ्टवेयर विकास और दृश्यता टूल्स के एक अग्रणी प्रदाता SmartBear ने Netpoleon, पूरे एशिया प्रशांत (APAC) क्षेत्र में मूल्यवर्धित प्रौद्योगिकी समाधानों के अग्रणी प्रदाता, के साथ कार्यनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। यह साझेदारी हाल में ही कंपनी की विकसित होती टीम को समायोजित करने हेतु इसके बैंगलोर में नए कार्यालय को खोलने सहित SmartBear द्वारा उत्कृष्टता का एक विश्वस्तरीय इंजीनीयरिंग सेंटर बनाने के लिए निरंतर निवेश का भाग है।
“हम Netpoleon की दूरदर्शिता, कार्यनीति और क्रियान्वित करने की क्षमता से प्रभावित थे,” SmartBear के अंतर्राष्ट्रीय चैनल बिक्री निदेशक, Ed Greenwood ने कहा। “मार्किट में हमारे समाधानों, विशेषत: वे जो डिजिटल रूपांतरण और ई–कॉमर्सप्रयासों की तीव्र बढ़ोतरी को सपोर्ट करते हैं, की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हम उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। SmartBear के लिए एक आदर्श साझेदार, Netpoleon के हमारे बढ़ते नेटवर्क में शामिल होने से हम प्रसन्न हैं, और हम इस साझेदारी के साथ भारत में अपनी पहुंच को व्यापक बनाने के लिए उत्सुक हैं।” आधुनिक व्यवसाय टेस्ट स्वचालन और प्रदर्शन टेस्टिंग सहित सहज और अभिनव सॉफ्टवेयर टेस्टिंग की मांग करते हैं। अब अपने मार्किट मे अग्रणी समाधानों के पोर्टफोलियो में Netpoleon द्वारा SmartBear को सम्मिलित किया जा रहा है। “मार्किट-अग्रणी प्रौद्योगिकी टूल्स और समाधानों के प्रदाता, विशेषत: QA और टेस्टिंग़ के क्षेत्र में, SmartBear के साथ साझेदारी करके Netpoleon उत्साहित है,” Netpoleon India के निदेशक, Mohan Kumar TL, ने कहा। “हमें विश्वास है कि हमारे ग्राहक डिजिटल रूपांतरण और ई-कॉमर्स के कार्यनीतिक प्रयासों में अद्भुत महत्त्व उत्त्पन्न करने वाले SmartBear टूल्स के उपयोग से लाभ प्राप्त करेंगे।” वैश्विक स्तर पर वितरकों, परामर्शदाताओं, सिस्टम इंटीग्रेटर्स (SI), प्रौद्योगिकी तैनाती कंसलटैंसियों और मूल्यवर्धित पुन:विक्रेताओं (VARs) सहित SmartBear के कार्यनीतिक साझेदार समाधान प्रदाताओं के विकसित होते नेटवर्क का भाग हैं। SmartBear Partner Program की अधिक जानकारी के लिए https://smartbear.com/partners/overview/ पर जाएं। Netpoleon India (TechKnowLogic Consultants India Private Limited) का परिचय SmartBear का परिचय सब ट्रेडमार्कों को मान्यता दी जाती है। घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है। |

