Wednesday, March 25, 2026

Planview को अनुकूलनीय परियोजना प्रबंधन और रिपोर्टिंग के लिए 2023 Gartner® Magic Quadrant™ में अग्रणी के रूप में नामित किया गया

Share

Austin, Texas, United States:  Planview, पोर्टफ़ोलियो प्रबंधन और वैल्यू स्ट्रीम प्रबंधन में अग्रणी, ने आज घोषित किया कि उसकी दूरदर्शिता की पूर्णता और कार्यान्वयन की क्षमता के आधार पर लगातार दूसरे वर्ष उसे अनुकूलनीय परियोजना प्रबंधन और रिपोर्टिंग (APMR) के लिए सितंबर 2023 Gartner® Magic Quadrant™ में अग्रणी के रूप में नामित किया गया है

Gartner के अनुसार, “अग्रणियों के पास APMR मार्किट में ग्राहकों की आवश्यकताओं की विस्तृत रेंज की स्पष्ट समझ होतीहै जो ज्यादातर अपने ग्राहकों की APMR पद्धति परिपक्वता के विकसित स्तरों के प्रति उत्तरदायीहोता है मार्किट में अग्रणीकंपनियां विचारशील अग्रणियों के रूप में अति सक्रिय रहती हैं, और अच्छी तरह से परिभाषित कार्यान्वयन योजनाओं के साथ मजबूत मूलभूत परियोजना और कार्य प्रबंधन क्षमताओं के साथ ग्राहकों की सफलता को बढ़ाने में मदद करते हैं । इन विक्रेताओं में वैश्विक स्तर पर मार्किट में स्वीकारिता प्राप्त करने के लिए वांछित दूरदर्शिता की पूर्णता होती है जिसे उनके उत्पाद, मार्केटिंग और सेल्स क्षमताओ में देखा जा सकता है।”

रिपोर्ट की कॉपी निःशुल्क डाउनलोड करें : https://info.planview.com/gartner-adaptive-pm-reporting-mq-_report_prm_en_reg.html

Planview के मुख्य उत्पाद अधिकारी Louise K. Allen ने कहा, “हम कंपनी की रणनीति को टीम-स्तर कार्य के साथ मिलाकर प्रतिष्ठानों को श्रेष्ठता प्राप्त करने में सक्षम बनाते हैं। यह अत्यधिक निपुणता और परिणाम प्रदान करता है। Planview के साथ कार्य करने से टीमें उभरती चुनौतियों के प्रति सतर्क और लचीली हो जाती हैं, सहयोग को बढ़ावा देती हैं और व्यापक व्यावसायिक उद्देश्यों के साथ जुड़ी योजनाओं और रणनीतियों को आगे बढ़ाने में सक्षम बनती हैं। हमारा डेटा-संचालित प्लेटफार्म अधिकतम व्यावसायिक मूल्य बढ़ाने वाली पहलों को प्राथमिकता देने की क्षमता में तेजी लाने वाली वास्तविक-समय की अंतर्दृष्‍टियों की सुविधा प्रदान करता है। हम कंपनियों को आज के बदलते व्यावसायिक परिदृश्य में जटिलताओं से निपटने और टिकाऊ नवाचार प्रयासों को पूरा करने के लिए तैयार करते हैं।”

Planview के बारे में यहाँ (here) से अधिक जानकारी प्राप्त करें

1 साइटेशन

Gartnerअपने रिसर्च प्रकाशन में दिए गए किसी विक्रेता, उत्पाद या सेवा की अनुशंसा नहीं करता है, और प्रौद्योगिकी उपयोगकर्ताओं को केवल उच्चतम रेटिंग प्राप्त या अन्य सुझावों में वर्णित विक्रेताओं का चयन करने का परामर्श नहीं देता हैGartnerके रिसर्च प्रकाशनों में Gartner के रिसर्च प्रतिष्ठान की राय शामिल होती हैं परंतु इन्हें तथ्यात्मक कथन के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। इस रिसर्च के संबंध में Gartner किसी विशेष उद्देश्य के लिए व्यापारिकता या उपयुक्तता की वारंटी सहित कोई भी व्यक्त की गई या निहित, सब प्रकार की वारंटियों से उत्पन्न होने वाले उत्तरदायित्वों को मानने से अस्वीकार करता है।

GARTNER, Gartner, Inc. और/या U.S. या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी सहयोगी कंपनियों का पंजीकृत ट्रेडमार्क है, और MAGIC QUADRANT, Gartner, Inc. और/या इसकी सहयोगी कंपनियों का पंजीकृत ट्रेडमार्क है जिसका इस दस्तावेज़ में उनकी अनुमति से उपयोग किया गया है। सर्वाधिकार सुरक्षित। 

Planview का परिचय

Planview का एक ध्येय है: विचारों से लेकर प्रभाव तक सम्बंधित कार्यों के भविष्य का निर्माण करना। Planview प्रतिष्ठानों को उन चीज़ों की उपलब्धि में तेजी लाने में मदद करता है जो सबसे ज्यादा मायने रखती हैं, हमारे ग्राहकों को आवश्यकता से गति तक, जुनून से प्रगति तक, और ओवरहेड से अनुकूलनतक प्राप्त करने में सहायता करती है। हमारे उपायों से सम्बंधित प्लेटफार्म द्वारा व्यवसाय और वैश्विक स्तर पर फॉर्चून 100 में से 59 सहित 4,500 से अधिक ग्राहकों को डिजिटल रूपांतरण में सहायता प्रदान की जाती है। Planview उद्यमों को मार्किट में जाने के समय और पूर्वानुमान में सुधार करने, क्षमता बढ़ाने हेतु कुशलता में वृद्धि और वांछित व्यावसायिक परिणामों की उप्लब्धि हेतु अत्यंत रणनीतिक पहल सुनिश्चित करने के लिए सशक्त बनाती है। हमारे पोर्टफोलियो की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए planview.com पर जाएं और हमारे साथ LinkedIn और Twitter पर जुड़ें।

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

संपर्क
 

Media Relations for Planview
Natalie Reina
Director of Corp Comms
956-878-9176
[email protected]

स्रोत : Planview

Read more

Local News