Wednesday, March 25, 2026

AIT Worldwide Logistics ने Chelsea Lamar को वैश्विक स्थिरता उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया

Share

Itasca, Ill., United States:  AIT Worldwide Logistics, वैश्विक सप्लाई चेन उपायों में एक अग्रणी ने Chelsea Lamar को उपाध्यक्ष, वैश्विक स्थिरता, के रूप में नियुक्त किया है वह इस नव निर्मित भूमिका में, AIT की 2035 तक शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन हासिल करने के लक्ष्य प्राप्ति सहित पर्यावरण संबंधी उत्तरदायित्व और नैतिक कॉर्पोरेट नागरिकता के प्रति प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने में कंपनी द्वारा स्थिरता प्राप्ति की दिशा में की जाने वाली कार्यवाहियों (sustainability initiatives) का नेतृत्व करेंगी

AIT के Itasca, Illinois में स्थापित नए वैश्विक मुख्यालय (new global headquarters) से Lamar कार्य करेंगी और कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं मुख्य सूचना अधिकारी, Ray Fennelly को रिपोर्ट करेंगी, जिन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति AIT की पर्यावरण, सामाजिक और संचालन रणनीतियों के विकास के प्रति समर्पण को रेखांकित करती है

“उच्च-गुणवत्ता वाले स्थिरता कार्यक्रमों को तैयार करके हमारे पर्यावरण को बेहतर बनाने में Chelsea का एक अविश्वसनीय ट्रैक रिकॉर्ड है,” Fennelly ने आगे कहा “उनका नेतृत्व हमारे स्वयं और हमारे ग्राहकों, दोनों के स्थिरता लक्ष्यों के प्रति महत्वपूर्ण प्रगति हासिल करने के लिए AIT को समर्थ बनाएगा।”

कंपनी में आने से पहले Lamar को स्थिरता रणनीति विकास और कार्यान्वयन में 12 से अधिक वर्षों का अनुभव है अपनी पिछ्ली भूमिकाओं में उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन और नवीकरणीय ईंधन पायलट कार्यक्रम लागू किए, Illinois के पब्लिक स्कूलों में ऊर्जा दक्षता पहल शुरू की, और $3 मिलियन वार्षिक उर्जा व्ययों को बचाते हुए 200 से अधिक प्रतिष्ठानों में स्थिरता प्रोग्राम लांच किए है

स्थिरता के प्रति मेरे अनुराग को साझा करती एक कंपनी, ATT में आने से मैं रोमांचित हूँ,” Lamar ने कहा सप्लाई चेन में सहयोग करने के अत्याधिक अवसर होने के कारण परिवहन लॉजिस्टिक्स उद्योग में यह एक रोमांचक समय है। हम इलेक्ट्रिक वाहनों और वैकल्पिक ईंधन से लेकर प्रौद्योगिकी उपायों तक – मार्गों को इष्टतम बनाना और उन्नत संसाधन प्रबंधन के लिए डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करना – महत्वपूर्ण कार्बन उत्सर्जन में कटौती प्राप्त करने हेतु विभिन्न रणनीतियों का अनुसरण करना जारी रखेंगे।”

Fennelly ने कहा कि AIT की वर्तमान स्थिरता कार्यवाहिओं की समीक्षा करने, प्रोग्राम के अगले चरण की योजना बनाने, कंपनी का 2035 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने की राह पर चलना सुनिश्चित करने, और हितधारकों और ग्राहकों की अपेक्षाएं पूरा करने के प्रति Lamar अत्यंत उत्साहित है

2022 में Women in Smart Energy Award की एक विजेता, Lamar ने Iowa State University से पर्यावरण प्रमुखता के साथ सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की है। अपने खाली समय में, उन्हें परिवार और मित्रों के साथ घुलना मिलना और Illinois Green Alliance के लिए वालंटियर बनना पसंद है

Ms. Lamar की विस्तृत जानकारी डाउनलोड करने के लिए, कृपया AIT के Media Center पर जाएं

AIT Worldwide Logistics का परिचय

AIT Worldwide Logistics एक वैश्विक माल ढुलाई प्रेषक है जो पूरे विश्व में कंपनियों की बाज़ारों तक पहुंच आसान करवा कर अपने कच्चे माल, कलपुर्जे और तैयार उत्पाद बेचने और/या खरीद कर उन्हें विकसित होने में सहायता करती है। 40 वर्षों से अधिक समय से, Chicago में स्थापित सप्लाई चेन उपायों में अग्रणी ने एयरोस्पेस, ऑटोमोटिव, उपभोक्ता रिटेल, खाद्य पदार्थ, सरकार, स्वास्थ्य सेवा, उच्च तकनीक, औद्योगिक और जीवन विज्ञान सहित लगभग प्रत्येक उद्योग में एक वैश्विक नेटवर्क और विश्वसनीय साझेदारियां बनाने के लिए परामर्शी दृष्टिकोण अपनाया है। आगे बढ़ने योग्य, सुविधाजनक प्रौद्योगिकी पर आधारित AIT के लचीले व्यवसायिक मॉडल समुद्र, वायु, जमीन और रेल के माध्यम से घर-घर डिलीवरी को – समय पर और कम लागत पर – अनुकूलित करते है। एशिया, युरोप और उत्तरी अमेरिका में 110 से अधिक विश्वव्यापी स्थानों पर विशेषज्ञ सहकर्मीयों के साथ प्रदत AIT के पूर्ण-सेवा विकल्पों में कस्टम क्लियरेंस, वेयरहाउस प्रबंधन और स्थापन सेवाएं भी सम्मिलित हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया www.aitworldwide.com पर जाएं।

हमारा ध्येय

हम AIT में अपने सहकर्मियों, साझेदारों और समुदायों को पूरी लगनता से महत्व देते हुए, पूरे विश्व में असाधारण लॉजिस्टिक्स उपाय प्रदान करके अपने ग्राहकों का विश्वास अर्जित करने के अवसरों की तलाश करते हैं।

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
 
संपर्क
Matt Sanders
Public Relations Manager
+1 (630) 766-8300
[email protected]

AIT Worldwide Logistics, Inc.
Global Headquarters
2 Pierce Place, Suite 2100
Itasca, IL 60143
800-669-4AIT (4248)
www.aitworldwide.com
 
स्रोत : AIT Worldwide Logistics, Inc.

Read more

Local News