- 163 देशों से आई 5,213 प्रविष्टियों में से 33 फ़ाइनलिस्ट्स का चुनाव किया गया
- ये फ़ाइनलिस्ट्स जलवायु को बचाने के असरदार कदम उठा रहे हैं और क्लीन एनर्जी, जल, भोजन और स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं तक पहुँच जैसे क्षेत्रों में हाथ बँटा रहे हैं।
यूएई के अग्रणी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी और मानवतावादी अवॉर्ड ज़ाएद सस्टेनेबिलिटी पुरस्कार ने अपनी माननीय जूरी के विचार-विमर्श के बाद इस साल के फ़ाइनलिस्ट्स की घोषणा कर दी है। विजेताओं के नाम 1 दिसंबर को COP28 UAE दौरान आयोजित किए जाने वाले ज़ाएद सस्टेनेबिलिटी पुरस्कार समारोह में घोषित किए जाएँगे। जलवायु परिवर्तन पर यूएन फ़्रेमवर्क समझौते में शामिल पक्षों का यह 28वाँ सम्मेलन 30 नवंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। ज़ाएद सस्टेनेबिलिटी पुरस्कार की जूरी ने 5,213 प्रविष्टियों से 33 फ़ाइनलिस्ट्स का चुनाव किया। ये प्रविष्टियाँ इन छह कैटेगरीज़ से संबंधित थीं: स्वास्थ्य, भोजन, ऊर्जा, जल, क्लाइमेट ऐक्शन और ग्लोबल हाई स्कूल – प्रविष्टियों की यह संख्या पिछले साल आई प्रविष्टियों के मुकाबले 15% ज़्यादा है। नई क्लाइमेट ऐक्शन कैटेगरी को यूएई के 'यीअर ऑफ़ सस्टेनेबिलिटी' और COP28 UAE की मेज़बानी को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है और इस कैटेगरी के लिए 3,178 नामांकन मिले हैं। ब्राज़ील, इंडोनेशिया, रवांडा और 27 अन्य देशों से चुने गए फ़ाइनलिस्ट्स छोटे और मध्यम आकार के व्यवसायों, निर्लाभ संगठनों और हाई स्कूलों को दर्शाते हैं और देश व सीमाओं के परे जाकर दुनिया के लिए चुनौती बन चुकी ज्वलंत समस्याओं से निपटने के लिए किए जा रहे इनोवेशन की सराहना के तौर पर दिए जाने वाले इस पुरस्कार के बढ़ते जनाधार को दर्शाते हैं। यूएई के उद्योग व उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्री, ज़ाएद स्टेनेबिलिटी पुरस्कार के डायरेक्टर जनरल और COP28 के मनोनीत अध्यक्ष डॉ. सुलतान अहमद अल जाबेर ने कहाँ कि ये फ़ाइनलिस्ट्स हमारी पृथ्वी के लिए ज़्यादा इको-फ़्रेंडली और उबरने के गुणों से भरपूर भविष्य गढ़ने की ज़बरदस्त सूझ-बूझ और अटूट इरादे की मिसाल पेश करते हैं। “ज़ाएद सस्टेनेबिलिटी पुरस्कार यूएई के दूरदर्शी लीडर, शेख ज़ाएद की चिरस्थायी विरासत को आगे बढ़ाता है, जिनका सस्टेनेबिलिटी और मानवतावाद के प्रति समर्पण हमें लगातार प्रेरित करता रहता है। यह विरासत हमारे देश की आकांक्षाओं को राह दिखाती है और दुनिया भर में मौजूद समुदायों को ऊपर उठाने के हमारे मिशन को आगे बढ़ाने की ताकत देती है। पिछले 15 सालों से, यह पुरस्कार सकारात्मक बदलाव लाने वाली एक ज़बरदस्त ताकत बना रहा है, जिसने 151 देशों के 378 मिलियन लोगों की ज़िंदगी पर सकारात्मक असर डाला है। हमने दुनिया के कुछ सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में जलवायु और आर्थिक तरक्की को बढ़ावा देने वाले समाधानों को प्रोत्साहित किया है। इस बार हमें हर महाद्वीप से रिकॉर्ड तोड़ संख्या में प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई हैं। इन फ़ाइनलिस्ट्स द्वारा पेश किए गए इनोवेशन में सबको साथ लेकर चलने की भावना के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और बड़े अंतरों को पाटने के दृढ़ संकल्प की झलक दिखाई देती है। ये समाधान COP28 UAE के एजेंडा के चार स्तंभों से सीधे तौर पर संबंधित हैं: ऊर्जा के क्षेत्र में तेज़ी से उचित और न्यायसंगत बदलाव लाना, क्लाइमेट फ़ाइनेंस तय करना, आम जन-जीवन और आजीविकाओं पर फ़ोकस करना और हर समाधान पूर्ण समावेश के फ़लसफ़े को ध्यान में रखकर तैयार करना। सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में नई परिपाटी शुरू करने वाले ये उम्मीदवार जलवायु की बेहतरी के लिए धरती को सुरक्षित रखने वाले व्यावहारिक समाधान तैयार करने, आजीविकाएँ बढ़ाने और लोगों की जानें बचाने में योगदान करेंगे।” इस पुरस्कार के 106 विजेताओं के ज़रिए, 11 मिलियन लोगों को पीने के सुरक्षित पानी तक पहुँच मिल सकी, 54 घरों को भरोसमंद ऊर्जा तक पहुँच मिल सकी, 3.5 मिलियन लोगों को ज़्यादा पोषक भोजन मिल सका और 7,28,000 से भी ज़्यादा लोगों को किफ़ायती स्वास्थ्य देखभाल सेवा तक पहुँच मिल सकी। प्राइज़ जूरी के चेयरमैन माननीय ओलाफ़ुर रागनार ग्रिमसन ने कहा: “जैसे-जैसे ग्लोबल चुनौतियाँ बढ़ती जा रही हैं, वैसे-वैसे हमारे प्राइज़ फ़ाइनलिस्ट्स का सबसे नया ग्रुप समय की ज़रूरत को समझकर एक मकसद और इनोवेशन के साथ दुनिया भर में की जा रही उन असाधारण कोशिशों को उजागर करता है, जो हमारे अंदर एक ज़्यादा उज्ज्वल भविष्य की आशा जगाती हैं। चाहे बात महासागरों के कुदरती बीहड़ को आबाद करने की हो, बेहतर नतीजे पक्के करने के लिए तकनीक का इस्तेमाल करने की हो, ज़्यादा इको-फ़्रेंडली तरीके से फ़सलों की पैदावार बढ़ाने की हो या फिर किफ़ायती स्वास्थ्य देखभाल सेवा से वंचित लोगों के लिए बदलाव लाने की, ये इनोवेटर हमारी दुनिया को बदल रहे हैं।” 'स्वास्थ्य' कैटेगरी के फ़ाइनलिस्ट्स हैं:
- Alkion BioInnovations फ़्रांस का एक SME है, जो बड़े पैमाने पर तैयार की जाने वाली दवाओं और टीकों के लिए किफ़ायती और इको-फ़्रेंडली रूप से सक्रिय घटकों की आपूर्ति में विशेषज्ञता रखता है।
- ChildLife Foundation पाकिस्तान का एक NPO है, जो एक इनोवेटिव हब एंड स्पोक हेल्थकेयर मॉडल का इस्तेमाल करके एमरजेंसी रूम्स को टेलीमेडिसिन सैटेलाइट सेंटर्स के हब्स के रूप में लिंक करता है।
- doctorSHARE इंडोनेशिया का एक NPO है, जो नावों पर बने फ़्लोटिंग हॉस्पिटल्स यानी तैरते अस्पतालों का इस्तेमाल करके दूर-दराज़ और दुर्गम इलाकों में रहने वाले लोगों तक हेल्थकेयर सुविधाएँ पहुँचाने के लिए समर्पित है।
'भोजन' कैटेगरी के फ़ाइनलिस्ट्स हैं:
- Gaza Urban & Peri-urban Agricultural Platform फ़िलिस्तीन का एक NPO है, जो गाज़ा में रहने वाली महिला कृषि उद्यमियों की मदद करके उन्हें अपने-अपने समुदायों में खाद्य सुरक्षा हासिल करने में सशक्त बनाता है।
- Regen Organics केन्या का एक SME है, जो नगरपालिका-स्तरीय निर्माण प्रक्रिया में विशेषज्ञता रखता है। इस प्रक्रिया के ज़रिए पशु आहार के लिए कीट-आधारित प्रोटीन और बागवानी से उत्पादन के लिए जैविक खाद तैयार की जाती है।
- Semilla Nueva ग्वाटेमाला का एक NPO है, जो मक्के के बायोफ़ोर्टिफ़ाइड बीज विकसित करने में विशेषज्ञता रखता है।
'ऊर्जा' कैटेगरी के फ़ाइनलिस्ट्स हैं:
- Husk Power Systems संयुक्त राज्य अमेरिका का एक SME है, जो AI-एनेबल्ड मिनीग्रिड्स का इस्तेमाल करके घरों, सूक्ष्म उद्यमों, स्वास्थ्य क्लीनिक्स और स्कूलों को 24/7 अक्षय ऊर्जा प्रदान करता है।
- Ignite Power रवांडा का एक SME है, जो दूर-दराज़ के इलाकों में रहने वाले समुदायों तक बिजली की सुविधा पहुँचाने के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाले पे-ऐज़-यू-गो समाधान प्रदान करता है।
- Koolboks फ़्रांस का एक SME है, जो लीज़-टू-ओन मॉडल के ज़रिए दूर-दराज़ के इलाकों में रहने वाले समुदायों को इंटिग्रेटेड इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स (IoT) मॉनिटरिंग की सुविधा के साथ सौर ऊर्जा से चलने वाले इको-फ़्रेंडली रेफ़्रिजरेशन समाधान प्रदान करता है।
'जल' कैटेगरी के फ़ाइनलिस्ट्स हैं:
- ADADK जॉर्डन में स्थित एक SME है, जो मशीन लर्निंग और ऑगमेंटेड रिएलिटी का इस्तेमाल करके दिखाई देने वाले और दिखाई नहीं देने वाले, दोनों तक के पानी के रिसावों का पता लगाने के लिए वायरलेस स्मार्ट सेंसरों का उपयोग करता है।
- Eau et Vie फ़्रांस का एक NPO है, जो शहर के गरीब निवासियों के घरों में नल लगवाकर गंदी बस्तियों में रहने वाले लोगों को साफ़ पानी तक पहुँच देता है।
- TransForm डेनमार्क का एक NPO है, जो अपशिष्ट पानी, सीवेज और स्लज के किफ़ायती ट्रीटमेंट के लिए इनोवेटिव सॉइल फ़िल्टर टेक्नॉलजी का इस्तेमाल करता है और इस काम के लिए बिजली या केमिकल का इस्तेमाल नहीं करता।
'क्लाइमेट ऐक्शन' कैटेगरी के फ़ाइनलिस्ट्स हैं:
- CarbonCure कनाडा का एक SME है, जो कार्बन रिमूवल टेक्नॉलजी में विशेषज्ञता रखता है। वे ताज़ा कॉन्क्रीट में CO₂ इंजेक्ट करके और परफ़ॉर्मेंस के मानकों को बरकरार रखते हुए कार्बन फ़ुटप्रिंट को प्रभावी रूप से कम कर देते हैं।
- Foundation for Amazon Sustainability ब्राज़ील का एक NPO है, जो पर्यावरण के संरक्षण की कवायद को आगे बढ़ाने और वहाँ के मूल निवासियों के समुदायों को उनके अधिकारों की सुरक्षा करने में सशक्त बनाने के प्रोजेक्ट और प्रोग्रामों को अमल में लाने के लिए समर्पित है।
- Kelp Blue नामीबिया का एक SME है, जिसका मकसद महासागर के कुदरती परिवेश की बहाली और गहरे पानी में बड़े पैमाने पर विशालकाय केल्प वनों का रोपण करके CO₂ की अतिरिक्त मात्रा को कम करना है।
ग्लोबल हाई स्कूल कैटेगरी के फ़ाइनलिस्ट्स ने प्रोजेक्ट-आधारित और छात्रों की अगुवाई में तैयार किए गए इको-फ़्रेंडली समाधान पेश किए हैं और इन फ़ाइनलिस्ट्स को 6 क्षेत्रों में बाँटा गया है। क्षेत्रीय फ़ाइनलिस्ट्स में शामिल हैं: अमेरिकाज़: Colegio De Alto Rendimiento La Libertad (पेरू); Liceo Baldomero Lillo Figueroa (चिली); और New Horizons School (अर्जेंटीना)। यूरोप और मध्य एशिया: Northfleet Technology College (युनाइटेड किंगडम); Presidential School in Tashkent (उज़्बेकिस्तान); और Split International School (क्रोएशिया)। मध्य पूर्व और उत्तर अफ़्रीका: International School (मोरक्को); JSS International School (संयुक्त अरब अमीरात); और Obour STEM School (मिस्र)। उप-सहारा अफ़्रीका: Gwani Ibrahim Dan Hajja Academy (नाइजीरिया); Lighthouse Primary and Secondary School (मॉरीशस); और USAP Community School (ज़िम्बाब्वे)। दक्षिण एशिया: India International Public School (भारत); KORT Education Complex (पाकिस्तान); and Obhizatrik School (बांग्लादेश)। पूर्व एशिया और प्रशांत क्षेत्र: Beijing No. 35 High School (चीन); Swami Vivekananda College (फ़िजी); और South Hill School, Inc. (फ़िलिपींस)। स्वास्थ्य, भोजन, ऊर्जा, जल और क्लाइमेट ऐक्शन कैटेगरी में, हर विजेता को US$6,00,000 मिलेंगे। छह विजेता ग्लोबल हाई स्कूल में से प्रत्येक को US$1,00,000 का पुरस्कार दिया जाता है। ज़ाएद सस्टेनेबिलिटी पुरस्कार के बारे में ज़ाएद सस्टेनेबिलिटी पुरस्कार यूएई के संस्थापक शेष ज़ाएद बिन सुल्तान अल नहयान की विरासत को सच्ची श्रद्धांजलि देता है। इस पुरस्कार का उद्देश्य स्वास्थ्य, भोजन, ऊर्जा, जल, जलवायु संरक्षण और ग्लोबल हाई स्कूल जैसी अलग-अलग कैटेगरी में इनोवेटिव इको-फ़्रेंडली समाधान पेश करने वाले संगठनों और हाई स्कूलों को पहचान दिलाकर और इनाम देकर चिरस्थायी विकास और मानवतावादी कार्यों को बढ़ावा देना है। पिछले 15 वर्षों के दौरान यह पुरस्कार पाने वाले 106 विजेताओं ने 151 देशों के 378 मिलियन से भी ज़्यादा लोगों के जीवन पर सकारात्मक असर डाला है।
*सूत्र: AETOSWire
तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/53553006/en
संपर्क: रीम दियाब [email protected] |