भारत में इसके R&D, उत्पाद प्रबंधन और वैश्विक डिलिवरी कार्यवाहिओं के विस्तार के लिए o9 Hyderabad एक केंद्र होगा। आज पूरे उत्तर और दक्षिण अमेरिका, यूरोप, एशिया प्रशांत और भारत में o9 के 17 कार्यालय हैं। वर्तमान में भारत में o9 के लगभग 1,600 कर्मचारी हैं। कंपनी की वैश्विक गतिविधियों में सहयोग प्रदान करने हेतु इन कर्मचारियों में R&D,उत्पाद प्रबंधन, कार्यान्वयन और ग्राहक सहायता क्षेत्र के कार्यों में विशेषीकृत कौशल हैं।
इसके अतिरिक्त, वैश्विक कंपनियों की मांगो की पूर्ती करने के लिए विश्व के अग्रणी Solution Integrators (SIs) और पेशेवर सेवाप्रदाता कंपनियां हज़ारों परामर्शदाताओं के साथ o9 software के लिए कार्यान्वयन प्रथाएं विकसित कर रही हैं। उद्योगों की एक विस्तृत श्रृंखला में विश्व के सैकड़ों सबसे-बड़े उद्यम अपनी सप्लाई चेन, वाणिज्यिक और एकीकृत व्यवसाय योजना और निर्णय लेने की क्षमताओं का रूपांतरण करने के लिए o9 के AI-संचालित डिजिटल ब्रेन प्लेटफॉर्म से लाभांवित हो रहे हैं।
“हैदराबाद के इंफ्रास्ट्र्क्चर को पूर्णतः विश्व स्तरीय मानकों के अनुरूप विकसित होते देख कर हम विशेष रूप से प्रभावित हुए हैं। माननीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री, श्री K. Taraka Rama Rao, की हाल ही की शिकागो यात्रा के दौरान उनके साथ हमारी सार्थक बातचीत ने o9 India के विकास के अगले चरण के लिए हैदराबाद का उचित स्थान होने के दृढ़ विश्वास को मजबूत किया है। o9 Hyderabad को तुरंत चालू करते हुए हम रोमांचित हैं,” o9 Solutions के सह-संस्थापक और CEO, ChakriGottemukkala, ने कहा।
“o9 जैसी विश्व स्तरीय, तेजी से विकसित होती कंपनी का हैदराबाद में आना और इसका भारत की कार्यवाहिओं और वैश्विक विकास के लिए केंद्र के लिए विकसित होना एक सम्मान की बात है,” श्री KaivakuntlaTaraka Rama Rao (KTR), तेलंगाना के म्युनिसिपल प्रशासन और शहरी विकास, उद्योग और वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार मंत्री ने कहा। “Chakri aur SanjivSidhu, o9 के सह-संस्थापको में असाधारण उद्यमी और सप्लाई चेन टेक्नोलोजी की अग्रणी विशेषज्ञता होने के साथ-साथ हैदराबाद में गहरी जड़ें भी हैं। इसलिए, वैश्विक कंपनियों को विश्व-स्तरीय सप्लाई चेन कौशल डिलिवर करने हेतु हैदराबाद और तेलांगना को एक केंद्र बनाने में सहायता करने के लिए, निकटता से साझेदारी करने के लिए उत्सुक हैं,” श्री KTR ने आगे कहा।
o9 Solutions की अधिक जानकारी के लिए, यहाँ जाएं www.o9solutions.com.
o9 Solutions, Inc. का परिचय
o9 Solutions वैश्विक कंपनियों के सब इंडस्ट्री वर्टिकलों में एकीकृत व्यवसाय योजना और निर्णय लेने की क्षमताओं के डिजिटल रूपांतरण को आगे बढ़ाता एक AI-संचालित अग्रणी सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है। o9 के AI-संचालित प्लेटफॉर्म के साथ मांग का पूर्वानुमान और योजना बनाने, मांग और सप्लाई का मिलान करने, व्यावसायिक पहलों का अनुकूलन करने, महत्वपूर्ण टॉपलाइन और बॉटम-लाइन महत्व को परिभाषित करने जैसी सभी नियोजन प्रक्रियाओं को तेज और स्मार्ट बनाया जा सकता है। o9 द्वारा ग्राफ़-आधारित एंटरप्राइज़ मॉडलिंग, बड़े डेटा एनालिटिक्स, परिदृश्य योजना के लिए उन्नत एल्गोरिदम, सहयोगी पोर्टल, उपयोग में आसान इंटरफ़ेस और क्लाउड-आधारित डिलीवरी जैसे टेक्नोलोजी नवाचारों को एक साथ लाकर जटिल रूपांतरणों को आसान किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया यहाँ जाएं : www.o9solutions.com.
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/53545138/en
संपर्क
Jenni Ottum
o9 Solutions
[email protected]
स्रोत : o9 Solutions, Inc.

