Thursday, March 26, 2026

Vikram Solar, Phalanx Impact Partners, और Das & Co. ने अमेरिका में सौर-ऊर्जा उत्पादन का वर्टिकल इंटीग्रेटेड उत्पादन बढ़ाने हेतु $1.5 बिलियन तक का निवेश करने के लिए संयुक्त उद्यम की घोषणा की है

Share

Denver, New York, United States:  Vikram Solar, Phalanx Impact Partners, और Das & Co. ने आज अमेरिका में निर्मित सौर-ऊर्जा के वर्टिकल इंटीग्रेटेड उत्पादन को बढ़ाने हेतु $1.5 बिलियन तक का निवेश करने की घोषणा की है जिसके लिए उन्होंने एक नए संयुक्त उद्यम और बहुसंख्यक अमेरिकी-स्वामित्व वाली और संचालित कंपनी – VSK Energy LLC (“VSK”) – तैयार की है और उनकी इस कंपनी की अमेरिका में सौर-ऊर्जा निर्माण से सम्बंधित वर्टिकल इंटीग्रेटेड उत्पादन के संचालन को विकसित करने हेतु $1.5 बिलियन तक का निवेश करने की योजना है दो नियोजित परियोजनाओं के माध्यम से निरंतरता-केंद्रित निजी इक्विटी फर्म Phalanx Impact Partners से वित्तीय सहायता और Das & Co. के अमेरिका, भारत और उभरते बाजारों में व्यापक नेटवर्क और विशेषज्ञता के साथ, VSK अमेरिका के सौर-उर्जा उद्योग में अपने Vikram Solar के 17 वर्षों के सौर-उर्जा उत्पादन कै अनुभव की सुविधा प्रदान करेगी।

अपने सुनियोजित निवेश के भाग के रूप में, VSK Energy एक सशक्त अमेरिकी सौर पैनल और उपकरण आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने और वर्तमान में सौर-उर्जा बाजार में हावी विदेशी आपूर्तिकर्ताओं पर U.S. निर्भरता को कम करने के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है।

निवेश के प्रथम चरण में, Brighton, Colorado के 76 Commerce Center में हाल ही में निर्मित बिल्डिंग में Mortenson Properties और Hyde Development के स्वामित्व वाले अमेरिकी सौर फोटोवोल्टिक (PV) मॉड्यूल उत्पादन प्लांट के विकास के लिए, $250 मिलियन सम्मिलित है। इस नए कारखाने में औसत $70,000 से अधिक वेतन के साथ 900 प्रत्यक्ष नौकरियाँ और 200 से अधिक निर्माण क्षेत्र में नौकरियाँ उत्पन्न होने की संभावना है। VSK Energy को 2024 में इस कारखाने द्वारा सौर PV मॉड्यूल में 2 गीगावाट (GW) की आरंभिक क्षमता और 4 GW तक नियोजित विस्तार के साथ चालू होने की उम्मीद है।

“सौर-उर्जा उत्पादन के क्षेत्र में देश के सर्वोतम राज्यों में से एक Colorado है, अत: Brighton में यह विस्तार 2040 तक 100% नवीकरणीय ऊर्जा प्राप्त करने की हमारी योजनाओं को आगे बढ़ाने, यहाँ के नागरिकों के लिए 900 से अधिक अच्छे वेतन वाली नई नौकरियों के सृजन और हमारे राज्य की संपन्न अर्थव्यवस्था में योगदान देने में सहायता करेगा। Colorado में अधिक से अधिक कंपनियां आ रही हैं क्योंकि हमारे यहाँ रहने और व्यापार करने के लिए सबसे अच्छी व्यवस्था है, अत: VSK का Colorado में स्वागत करते हुए हम रोमांचित हैं,” Colorado Governor Jared Polis ने कहा।

“Colorado राज्य की अर्थव्यवस्था में Cleantech द्वारा $4.6 बिलियन का वार्षिक योगदान किया जाता है और इसमें Colorado के 62,000 श्रमिक काम करते हैं। Brighton में एक नया सौर-उर्जा प्लांट की स्थापना करने से VSK इस महत्वपूर्ण रोजगार क्षेत्र को विकसित करेगा व स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को विकसित करने के लिए Colorado की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने में सहायता करेगी,” Eve Lieberman, Economic Development & International Trade (OEDIT) के Colorado Office के Executive Director ने कहा।

निवेश का नियोजित दूसरा चरण 4 GW की नियोजित वार्षिक क्षमता के साथ सौलर इंग़ोट, सैल और वैफर्स के उत्पादन करने हेतु दक्षिणी अमेरिकी राज्य में एक कारखाने के विकास के साथ VSK के सौर-उर्जा उत्पादन प्रक्रिया के वर्टिकल इंटीग्रेशन को पूरा करेगा। नए कारखाने में VSK Energy का 1.25 बिलियन डॉलर तक का निवेश करने का इरादा है, और परियोजना के लिए उपलब्ध संघीय, राज्य, क्षेत्रीय और स्थानीय प्रोत्साहनों के मूल्यांकन व उन्हें अंतिम रूप देने के बाद इसके द्वारा 2025 में कार्य आरम्भ करने की उम्मीद है। नए कारखाने से 1,500 से अधिक प्रत्यक्ष नौकरियाँ और 1,000 से अधिक निर्माण क्षेत्र में नौकरियाँ पैदा होने की उम्मीद है।

VSK Energy के नियोजित निवेश के दोनों चरणों की इंजीनियरिंग और निर्माण की देखरेख का दायित्व एक अग्रणी सौर इंजीनियरिंग, खरीद, निर्माण और वाणिज्यिक कान्ट्रेक्टिंग फर्म, Mortenson, जो द्वारा किया जाएगा। Mortenson का बड़े व जटिल सुविधाओं वाले निर्माण कार्यों का लगभग 70 वर्षों का अनुभव है और वह 25 वर्षों से भी अधिक समय से नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में राष्ट्रीय अग्रणी रही है। कंपनी का सौर-ऊर्जा उत्पादन में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है और उसने अमेरिका में 17 राज्यों में 9 GW से अधिक उत्पादन करने वाली सौलर परियोजनाएं स्थापित की हैं। VSK Energy के नियोजित निवेश के दोनों चरणों के निर्माण के लिए, परियोजना में सम्मिलित स्थानीय समुदायों से Mortenson की पाइपफिटर, इलेक्ट्रीशियन, शीट मेटल कर्मचारी, प्लंबर, ऑपरेटर, बढ़ई, मजदूर, सुरक्षा पेशेवर इत्यादि सहित टीम के सैकड़ों सदस्यों को नियुक्त करने की योजना है।

“VSK Energy के लिए इस महत्वाकांक्षी और परिवर्तनकारी परियोजना के डिजाइन और निर्माण का नेतृत्व करने के लिए Mortenson रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रहा है,” Brad Heitland, Mortenson के Director of Business Development ने कहा। “यह परियोजना इंजीनियरिंग, निर्माण और संपूर्ण विश्व के निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों के कई संगठनों के सहयोगात्मक प्रयास की एक उल्लेखनीय उपलब्धि का प्रतिनिधित्व करती है। स्वच्छ ऊर्जा के भविष्य के लिए यह सामूहिक समर्पण का प्रतीक है, और नवीकरणीय ऊर्जा इन्फ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण में अग्रणी के रूप में, Mortenson सौर-उर्जा उत्पादन में अमेरिका की स्थिति को आगे बढ़ाने और मजबूत करने के लिए हमारी व्यापक विशेषज्ञता का लाभ उठाने के लिए तैयार है।”

“Vikram Solar को अपनी शेष VSK टीम के साथ इस स्मारकीय प्रयास के साथ जुड़ने पर गर्व है” Vikram Solar के संस्थापक, अध्यक्ष और प्रबंध-निदेशक Gyanesh Chaudhary ने कहा। “सौर-उर्जा उत्पादन में हमारे 17 वर्ष के अनुभव और VSK टीम की स्वच्छ ऊर्जा के भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, हम सौर-उर्जा उत्पादन उद्योग को आगे बढ़ाने और संयुक्त राज्य अमेरिका में सौर-उर्जा उत्पादन में नवाचार और दक्षता के लिए एक नया मानक स्थापित करने के लिए तत्पर हैं।“

“अमेरिका की स्वच्छ ऊर्जा के भविष्य के लिए मुद्रास्फीति न्यूनीकरण अधिनियम का स्थापन एक ऐतिहासिक क्षण था”, VSK Energy के सह-अध्यक्ष और Das & Co. प्रबंध-निदेशक Sriram Das ने कहा। “Biden प्रशासन और Congress ने तत्काल कार्रवाई का आह्वान किया है और VSK में हमारी भागीदारी के माध्यम से हम सौर-उर्जा उद्योग में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने, अमेरिका की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और बड़े पैमाने पर सौर-उर्जा तैनाती को बढ़ावा देने की दिशा में एक निर्णायक कदम उठा रहे हैं। मुझे अमेरिका के स्वच्छ ऊर्जा के भविष्य के लिए इस निवेश और प्रतिबद्धता के लिए दोनों संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के नेताओं को एक साथ लाने पर विशेष रूप से गर्व है।”

Phalanx Impact Partners के पार्टनर और सह-संस्थापक Doug Bennett ने टिप्पणी की, “VSK भागीदारी बढ़ी हुई अमेरिकी हरित ऊर्जा स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए Phalanx की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। अमेरिकी निर्मित सौर-उर्जा उपकरणों का उत्पादन करने के लिए एक वर्टिकली इंटीग्रेटेड सौर पैनल उत्पादन सुविधा की स्थापना करके, हम संयुक्त राज्य अमेरिका में ऊर्जा परिवर्तन को गति दे रहे हैं, विदेशी निर्भरता को कम कर रहे हैं और अपने निवेशकों और प्लैनट, दोनों के लिए स्थायी मूल्य बना रहे हैं।”

Phalanx Impact Partners के पार्टनर और सह-संस्थापक Alex Hung ने आगे जोड़ा, ” यह निवेश एक वित्तीय प्रतिबद्धता से कहीं अधिक है; यह टिकाऊ टेक्नोलॉजियों और सौर-उर्जा उद्योग की परिवर्तनकारी शक्ति में हमारे विश्वास का प्रमाण है। इस VSK परियोजना के साथ, हम संयुक्त राज्य अमेरिका के स्वच्छ ऊर्जा के भविष्य को आकार देने में सहयाता करने के साथ-साथ उन समुदायों को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहे हैं जहां ये सुविधाएं संचालित होंगी।”

इस संयुक्त उद्यम का गठन करने के लिए Law firms Dentons ने Vikram Solar का, McDermott Will & Emery ने Phalanx Impact Partners का और Reed Smith ने Das & Co. का प्रतिनिधित्व किया है।

VSK पर अधिक जानकारी के लिए, कृपया phalanximpact.com पर जाएँ या [email protected] से संपर्क करें।

VSK Energy का परिचय

VSK Energy एक अभूतपूर्व संयुक्त उद्यम है जिसकी संरचना Vikram Solar, Phalanx Impact Partners, और Das & Co. ने मिलकर अमेरिका में वर्टिकली इंटीग्रेटेड सौर-उर्जा उत्पादन सुविधा के संचालन को विकसित करने के लिए की गई है। VSK Energy के उद्देश्य को Vikram की वैश्विक उपस्थिति के साथ अग्रणी सौर ऊर्जा समाधान प्रदाता के रूप में व्यापक अनुभव, Phalanx Impact Partners के नवीकरणीय, इन्फ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट क्षेत्रों में परियोजनाओं के लिए पूंजी जुटाने और आवंटित करने में सामूहिक दशकों के अनुभव, और Das & Co. के अमेरिका, भारत और उभरते बाजारों में सौर उद्योग में व्यापक नेटवर्क और विशेषज्ञता ने प्रेरित किया है।

Vikram Solar का परिचय

Vikram Solar Limited कुशल फोटोवोल्टिक (PV) मॉड्यूल निर्माण और व्यापक EPC समाधानों में सबसे बड़े सौर-ऊर्जा समाधान प्रदाता विशेषज्ञों में से एक है; इसकी 32 देशों में अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति है और इसका 1.42 GW EPC परियोजनाओं (चालू किए गए + निर्माणाधीन) का पोर्टफोलियो है और इसके लगभग 2,000 कर्मचारी हैं। इसका मुख्यालय कोलकाता, पश्चिमी बंगाल में है और भारत में यह PV मॉड्यूल सबसे बड़े निर्माताओं में से एक है जिसकी सामूहिक उत्पादन क्षमता 3.5 GW है। PVEL के PV मॉड्यूल विश्वसनीयता स्कोरकार्ड में Vikram Solar एक 'सर्वोत्तम प्रदर्शनकर्ता' है और इसे Bloomberg NEF की Tier1 सौर PV मॉड्यूल उत्पादक सूची में शामिल किया गया है। Vikram Solar सौर परियोजनाओं का डिजाइन, स्थापन और चालू करने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग करती है। कंपनी का 40 से अधिक शहरों को जोड़ता हुआ एक वितरण नेटवर्क है, जो भारत में 600 से अधिक स्थानों पर सौर उत्पादों और समाधानों की उपलब्धता सुनिश्चित करता है। वेबसाइट: vikramsolar.com

Phalanx Impact Partners का परिचय

Phalanx Impact Partners एक New York में स्थित निजी इक्विटी फर्म है जो प्रारंभिक विकास-चरण वाली कंपनियों में निवेश करके टिकाऊ उद्योगों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। फर्म के पोर्टफोलियो में घरेलू नवीकरणीय ऊर्जा इन्फ्रास्ट्रक्चर, वेस्ट-टू-वैल्यू टेक्नोलॉजियों, प्लांट-आधारित औद्योगिक उत्पादों इत्यादि के संबंधित प्रभाव-केंद्रित क्षेत्रों में अग्रणी कंपनियां सम्मिलित हैं। कंपनी का मिशन निवेशकों और प्लैनट, दोनों के लिए स्थायी मूल्य की रचना करना है।अधिक जानकारी के लिए, कृपया phalanximpact.com पर जाएँ या [email protected] से संपर्क करें।

Das & Co. का परिचय

Das and Co. एक New York में स्थित निजी निवेश और विकास फर्म है, जिसकी उभरते बाजारों में रियल एस्टेट, उद्यम पूंजी, टिकाऊ ऊर्जा और इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में विशेषज्ञता है। वर्तमान में कंपनी अमेरिका, भारत, कैरिबिअन और पूर्वी अफ्रीका में सक्रिय है और 5 महाद्वीपों में इसके भागीदार हैं। Das & Co. का ध्यान स्वच्छ अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों पर केंद्रित है और उसके विचार में इस सदी के लिए यह एक नैतिक अनिवार्यता है। कंपनी जलवायु परिवर्तन से निपटने वाले उन व्यवसायों की संरचना करती है जो ऊर्जा उत्पादन और अन्य गतिविधियों के कार्बन उत्सर्जन को कम करके वैश्विक आर्थिक स्थिरता को बढ़ाते हैं, एवम्‌ अपने निवेश करने वाले भागीदारों के लिए आकर्षक जोखिम समायोजित लाभ अर्जित करते हैं।
वेबसाइट: dasandco.com.

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

संपर्क
Melissa Sheer, [email protected]
Anthony DeWitt, [email protected]
 
स्रोत : Vikram Solar और Phalanx Impact Partners और Das & Co.

Read more

Local News