Randstad के CEO, Sander van ‘t Noordende ने कहा कि “काम की दुनिया को तीन प्रवृत्तियों: प्रतिभा के अभाव, ग्राहकों की बढ़ती हुई आवश्यकताओं, और त्वरित डिजिटलीकरण – द्वारा परिभाषित किया जाता है। यही कारण है कि Randstad की महत्वाकांक्षा विश्व की सबसे न्यायसंगत और विशेषीकृत प्रतिभा कंपनी बनना है। विशेषीकृत प्रतिभा आवश्यकताओं वाले संगठनों को सपोर्ट करने के लिए, हम, व्यापार वृद्धि के लिए विविध समाधानों और विशेषज्ञ सलाह प्रदान करने वाले, उनके पसंदीदा भागीदार होंगे। ग्राहकों की बढ़ती हुई आवश्यकता डिजिटल रूपांतरण समर्थन है, जो हमें अपनी डिजिटल प्रतिभा सेवाओं को एक वैश्विक पेशकश में समेकित करने के लिए प्रेरित कर रही है। हम अपने नए वैश्विक संगठन, Randstad Digital, के माध्यम से ग्राहकों के लिए अपनी प्रौद्योगिकी का विस्तार करने और डिजिटल प्रतिभा के लिए पसंदीदा गंतव्य बनने के प्रति आश्वस्त हैं।”
Randstad Digital दशकों के डिजिटल अनुभव और जानकारी का समेकन है जो विद्यमान वैश्विक क्षमताओं को एक एकीकृत ब्रांड के तहत एक साथ लाता है। यह दृष्टिकोण प्रतिभा तक अधिक पहुँच और लचीलापन बढ़ाने के लिए बढ़ी हुई क्षमताओं की रणनीति और हमारी तटवर्ती और अपतटीय क्षमताओं के प्रवर्धन की अनुमति देता है।
Randstad Digital के CEO, Venu Lambu ने कहा कि “व्यापार अपनी सबसे कठिन चुनौतियों के लिए Randstad पर भरोसा करते हैं, और अब मुझे विश्वास है कि Randstad Digital का चुस्त मॉडल लगातार ग्राहकों की बढ़ती हुई आवश्यकताओं और व्यापार की माँगों के अनुकूल हो सकता है। परियोजनाओं को सफलता की ओर ले जाने के लिए क्षमताओं के अपने व्यापक टूलकिट का लाभ उठाते हुए, संगठन, रूपांतरण के अज्ञात क्षेत्रों के माध्यम से, ग्राहकों का मार्गदर्शन करने की विशिष्ट स्थिति है। जैसे-जैसे व्यापार अपने रूपांतरण के अगले चरण में प्रवेश करते हैं, Randstad में, हम, प्रतिभा-पहले, डिजिटल-पहले को दोहरी प्राथमिकता के रुप में एक प्रमुख विभेदक के रूप में बनते हुए देखते हैं। और हमारी महत्वाकांक्षा उन्हें ऐसे प्रतिभा-प्रेरित डिजिटल समाधान और सेवाएँ प्रदान करना है जिनकी उन्हें सफल होने के लिए आवश्यकता होगी।“
व्यपार के लिए Randstad Digital की पेशकश
Randstad Digital रूपांतरण के प्रति हर किसी के लिए या हर प्रयोजन के लिए प्रयोज्य दृष्टिकोण नहीं है, बल्कि अनुकूलित समाधानों के साथ एक वैश्विक सक्षमता भागीदार है जो भविष्य की तैयारी सुनिश्चित करेगा। चार सेवा लाइनों में गहरी क्षमताओं के साथ, Randstad Digital स्थानीय और वैश्विक स्तर पर ग्राहकों के साथ भागीदारी करता है, चाहे परियोजना की जटिलता कैसी भी हो, चाहे आपके वर्तमान कार्यबल परिवर्धन करना हो, विशेषीकृत कौशल के लिए Randstad Digital के वैश्विक प्रतिभा केंद्रों का लाभ उठाना हो, या प्रबंधित समाधान प्रदान करने हों। इसके वैश्विक प्रतिभा केंद्रों के माध्यम से, जब ग्राहकों को अपनी टीमों का विस्तार करने की आवश्यकता होती है तो वे दुनिया के भिन्न-भिन्न हिस्सों से कुशल पेशेवरों के विविध पूल का उपयोग करके अपने संचालनों को तेज़ी से बढ़ा या घटा सकते हैं। व्यापक प्रतिभा आधार तक यह अभिगम कंपनियों को विशेषीकृत विशेषज्ञता खोजने में सक्षम बनाती है जो उनके गृह देश में दुर्लभ हो सकती है।
Randstad Digital विशेषीकृत विशेषज्ञता और क्षमताओं वाली तकनीकी प्रतिभा का केंद्र है। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में व्यवसायियों के लिए, यह संगठन अपनी Randstad Digital Academy के माध्यम से कौशल, कौशन बढ़ाने और प्रशिक्षण और साथ ही अग्रणी वैश्विक परियोजनाओं को चलाने वाले नवोन्मेषकों और समस्या समाधानकर्ताओं की एक चुस्त, उच्च-प्रदर्शनकारी टीम के हिस्से के रूप में कैरियर की प्रगति के अवसर प्रदान करता है।
Lambu ने कहा कि “Randstad Digital का वादा वर्तमान तक ही सीमित नहीं है बल्कि व्यापार रूपांतरण के भविष्य तक विस्तारित है। आधुनिक उद्यमों के सामने आने वाली सूक्ष्म चुनौतियों की गहन समझ के साथ, Randstad Digital एक रूपांतरणकारी भागीदारी प्रदान करता है जो व्यापारों को अनिश्चितता और परिवर्तन की स्थिति में पनपने के लिए सज्जित करता है।”
Randstad Digital का परिचय
Randstad Digital एक विश्वसनीय डिजिटल सक्षम भागीदार है जो विशेषीकृत प्रक्षेत्र में वैश्विक प्रतिभा, क्षमता और समाधानों को प्रदान करके व्यापारों के लिए त्वरित रूपांतरण को सुगम बनाता है। हमारे प्रतिभा समाधान आपको दुनिया भर के ऐसे कुशल पेशेवरों के साथ संयोजित करते हुए आपकी टीम को निर्बाध रूप से बढ़ाने देते हैं जो आपकी चुनी हुई प्रौद्योगिकियों के साथ संरेखित होते हैं। हमारा ध्यान प्रबंधित समाधानों पर केंद्रित रहता है, और हम व्यापारों को गति से आगे बढ़ने और दक्षतापूर्वक लक्ष्यों को प्राप्त करने में सशक्त बनाते हैं। हम प्रतिभा सेवाओं, वैश्विक प्रतिभा केंद्रों और प्रबंधित समाधान क्षमताओं समेत तीन एंगेजमेंट मॉडलों के अतिरिक्त चार सेवा लाइनों को सपोर्ट करते हैं जिसमें ग्राहक अनुभव, क्लाउड और अवसंरचना, डेटा और एनालिटिक्स तथा डिजिटल और उत्पाद इंजीनियरिंग शामिल हैं।
Randstad Digital की घोषणा 30 अगस्त, 2023 को दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिभा कंपनी और ग्राहकों की पसंद के भागीदार, Randstad, की छत्रछाया में की गई। Randstad को श्रम बाज़ार की गहरी समझ है और यह उस आवश्यक उच्च-गुणवत्ता वाले, विविध, और चुस्त कार्यबल को बनाने में ग्राहकों की सहायता करता है जिसकी उन्हें सफल होने के लिए आवश्यकता होती है। दुनिया भर में हमारे 46,000 कर्मचारी अपने पूरे कामकाजी जीवन में लोगों को उनकी वास्तविक क्षमता का एहसास कराने में सहायता करके समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।
Randstad की स्थापना 1960 में हुई और इसका मुख्यालय डायमेन, नीदरलैंड में है। 2022 में, हमारे 39 बाज़ारों में, हमने 2 मिलियन से अधिक लोगों की अच्छी नौकरी ढूँढने में सहायता की और 230,000 से अधिक ग्राहकों को उनकी प्रतिभा संबंधी आवश्यकताओं पर सलाह दी। हमने €27.6 बिलियन का राजस्व अर्जित किया। Randstad N.V., Euronext Amsterdam में सूचीबद्ध है। अधिक जानकारी के लिए, www.randstad.com देखें।
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
संपर्क
Ariel Bashi, Weber Shandwick, [email protected]
स्रोत: Randstad Digital

