Thursday, March 26, 2026

Lubrizol ने क्षेत्र में कंपनी के 50+ वर्ष के इतिहास में सबसे बड़ा भारत-आधारित निवेश किया

Share

Cleveland, United States:  

विशेषीकृत रसायनों में वैश्विक अग्रणी, Lubrizol Corporation, अपने पोर्टफोलियो में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के साथ भारत में निरंतर विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ा रहा है। कंपनी 150 मिलियन USD से अधिक के इन-रीजन निवेश का वचन दे रही है, जिसमें Vilayat, गुजरात में भारत के सबसे बड़े CPVC रेजिन संयंत्र को स्थापित करना, Dahej, गुजरात में अपनी साइट पर क्षमता को दोगुना करना, नवी मुंबई में एक ग्रीस लैब खोलना और देश के अंदर नौकरी के विकास और नवाचार को महत्वपूर्ण रूप से सक्षम करना शामिल है।
 
Lubrizol के प्रेज़िडन्ट एवं CEO Rebecca Liebert ने कहा कि, “व्यावसायिक निवेश के लिए अनुकूल माहौल के साथ भारत सबसे तेज़ी से बढ़ती हुई वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, जिसमें हमारे द्वारा समर्थित कई उद्योगों में क्षेत्रीय विकास भी शामिल है। हम नई विनिर्माण, प्रयोगशाला और R&D साइटों को जोड़ कर, इन-कंट्री नवाचार को सहारा दे कर और ऐसी नौकरियों को जोड़कर भारत में 50 वर्षों की सफलता का निर्माण कर रहे हैं जो भारत में महान विस्तारित कार्यबल और व्यापारिक परिस्थितियों का फायदा उठाती हैं, जो हमें न केवल भारत में बल्कि आसपास के देशों में भी आवश्यकताओं को पूरा करने देती है।“
 
भारत में Lubrizol का काम 1966 से शुरू हुआ, जब कंपनी ने परिवहन और औद्योगिक बाज़ारों में सहायक रासायनिक योजकों के लिए इन-रीजन विनिर्माण की पहल की। उस समय से भारत में कंपनी के काम का काफी विस्तार हुआ है, जो इस क्षेत्र के लिए बनाए गए उत्पादों और समाधानों के प्रयोजन से विभिन्न प्रकार के उद्योगों का समर्थन करती है।
 
कंपनी ने क्षेत्रीय और वैश्विक दोनों आवश्यकताओं को पूरा करने वाली भूमिकाओं के साथ भारत में अपने कर्मचारी आधार को लगातार बढ़ाया है। यह कई नई निवेश परियोजनाओं के माध्यम से 4,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियों को सक्षम करने की अपेक्षा करती है:
 
  • Grasim Industries Limited के साथ मिलकर दुनिया के सबसे बड़े CPVC रेसिन उत्पादन को संभव बनाना।
2001 में, Lubrizol ने भारतीय बाज़ार में CPVC को पेश किया, जिसने इस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक विकास अवसर का प्रतिनिधित्व किया है। आज भारत CPVC के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है, मुख्य रूप से प्लंबिंग पाइप और फिटिंग्स के रूप में, और सभी आवासीय और व्यावसायिक भवनों में स्वच्छ पानी की बढ़ती हुई आवश्यकताएँ निरंतर विकास को प्रेरित करेंगी। Lubrizol और Aditya Birla Group की एक फ्लैगशिप कंपनी Grasim Industries Limited, इस साल के अंत में Vilayat में Grasim की साइट पर 100,000 मेट्रिक टन के अत्याधुनिक CPVC रेजिन संयंत्र के पहले चरण को आरंभ करेंगी। वैश्विक स्तर पर CPVC रेजिन उत्पादन के लिए यह सबसे बड़ी सिंगल-साइट क्षमता होगी। Vilayat में उत्पादित CPVC रेजिन, Lubrizol के FlowGuard® Plus, Corzan® और BlazeMaster® ब्रांडों के तहत बेचे जाने वाले उत्पादों को सक्षम करेगा।
 
  • Dahej, गुजरात में CPVC क्षमता को दोगुना करके, R&D क्षमताओं की स्थापना करके स्वच्छ पेयजल तक पहुँच प्रदान करना।
Lubrizol, Dahej, गुजरात में अपनी मौजूदा CPVC कंपाउंड क्षमता को मौजूदा 70,000MT से 1,40,000MT बढ़ाकर दोगुना करेगी। Lubrizol की एक स्थानीय R&D केंद्र स्थापित करने की भी योजना है, जो उत्तरी अमेरिका के बाद इसका दूसरा वैश्विक R&D केंद्र होगा। इस निवेश के साथ, Lubrizol भारत में ऐसी एकमात्र कंपनी बन गई जिसके पास आद्योपांत CPVC क्षमता है और जो स्थानीय भारतीय ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अच्छी तरह से तैयार है। यह क्षमता नेपाल, बांग्लादेश और इंडोनेशिया जैसे उच्च विकास वाले पड़ोसी बाजारों की आवश्यकताओं को भी पूरा करेगी।
 
  • Mumbai India Grease Lab, Turbhe विस्तार के साथ दुनिया भर में परिवहन, औद्योगिक ग्राहकों का समर्थन करना।
Lubrizol दुनिया भर के ग्रीस निर्माताओं को वैकल्पिक उच्च-निष्पादन, लागत-प्रभावी औद्योगिक ग्रीस-थिकनिंग सॉल्युशन्स की आपूर्ति करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस साल के आरंभ में Lubrizol ने, औद्योगिक ग्रीस बाज़ार में मज़बूत संभावना वाले कैल्शियम सल्फोनेट ग्रीसों के परीक्षण और विकास को सपोर्ट करने के लिए, नवी मुंबई, भारत में एक नई ग्रीस लैब खोलने की घोषणा की। 2020 के बाद से, कंपनी के एडिटिव्स व्यापार ने भारत में परिवहन और औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए स्थानीयकृत किए गए 35 से अधिक नए ब्लेंड पेश किए हैं, जिसने Turbhe में अपनी उत्पादन साइट पर एक नई भंडारण सुविधा और फिल्ट्रेशन क्षमताओं को जोड़ा है।
 
  • एक बढ़ते हुए मध्यम वर्ग की व्यक्तिगत देखभाल, गृह देखभाल की आवश्यकताओं को पूरा करना और इसे वहनीय रूप से करना।
जैसे-जैसे भारत में मध्यम वर्ग का विस्तार हो रहा है, क्षेत्र में सौंदर्य और गृह उत्पादों की माँग बढ़ रही है। ब्यूटी और होम केयर उद्योगों के लिए एक अग्रणी समाधान प्रदाता के रूप में, कंपनी अपने भागीदारों के लिए इन-रीजन अवसरों को अनलॉक करते हुए वहनीय समाधानों के नवोन्मेष को जारी रखेगी। हाल ही के उदाहरण के रूप में, भारत में बर्तन धोने और कपड़े धोने के लिए डिटर्जेंट टिकिया (बार) का उपयोग करना एक आम बात है। जबकि ये टिकिया (बार) किफायती हैं, फिर भी यदि वे बहुत लंबे समय तक गीली रहें, वे नरम हो कर अपनी उपयोगिता को खो सकती हैं जिससे असंगत सफाई और काफी बर्बादी होती है। Lubrizol Home Care टीम ने मुंबई में लॉन्ड्री बार के लिए उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की, जिसके एक हिस्से ने एक वैश्विक होम केयर लीडर को प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करते हुए उसके वहनीयता लक्ष्यों को पूरा करने में सहायता की, जिससे Lubrizol ने इस साल की शुरुआत में ग्राहक से एक वहनीयता पुरस्कार अर्जित किया।
 
इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के अतिरिक्त, कंपनी की आने वाले वर्षों में क्षेत्र के भीतर विकास के अवसरों का फायदा उठाने के लिए उत्कृष्टता केंद्रों में निवेश करना योजना जारी रखने की योजना है।

इस निवेश के बारे में ग्राफिक के लिए यहाँ क्लिक करें।
 
Lubrizol Corporation का परिचय
 
Lubrizol Corporation, जो कि एक Berkshire Hathaway कंपनी है, ग्राहकों के लिए जटिल चुनौतियों को हल करने के अपने बेजोड़ विज्ञान और नवोन्मेष का लाभ उठाती है, वहनीय और मापनीय परिणामों को प्रेरित करती है और दुनिया भर में लाखों लोगों, समुदायों और व्यापारों को अधिक स्वच्छ होने, अधिक स्मार्ट बनने और हर दिन बेहतर जीवन यापन करने में सहायता करती है। 1928 में स्थापित, Lubrizol दुनिया भर में 100 से अधिक विनिर्माण सुविधाओं, बिक्री और तकनीकी कार्यालयों की मालिक है और उन्हें संचालित करती है और इसके 8,000 से अधिक कर्मचारी हैं। अधिक जानकारी के लिए, www.Lubrizol.com पर जाएँ।
 
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
 
तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध:
https://www.businesswire.com/news/home/53422073/en
 
संपर्क
Celeste Conklin – [email protected]
Pooja Shetty – [email protected]
 
स्रोत: The Lubrizol Corporation

Read more

Local News