SIGMA के दीर्घ-कालिक CEO और प्रमुख मालिक Stefan Willimann, जो एक भागीदार और प्रैक्टिस लीड के रूप में iSOCRATES में शामिल होंगे, ने कहा, ''यह दोनों फर्मों के लिए 'आप खरीदने से पहले प्रयास करें' का एक ज़बर्दस्त उदाहरण है। हमारी टीमें हमारे सौदे पर नेगोशिएट करने से पहले पिछले साल के अंत से हमारे ग्राहकों की ओर से 24/7/365 डिलीवर करते हुए एक-दूसरे के साथ वास्तव में अच्छी तरह से काम कर रही हैं। हमारी कॉर्पोरेट दृष्टि और मूल्य संरेखित हैं और हमारी विकास संभावनाएँ उत्कृष्ट प्रतीत होती हैं।''
SIGMA और iSOCRATES (उत्तराधिकारी कंपनी का नाम), संयुक्त रूप से, 50 पूर्णकालिक, प्रमाणित डेटा एवं एनालिटिक्स पेशेवरों और साथ ही 100+ अत्यधिक विशेषीकृत सॉफ़्टवेयर और डेटा इंजीनियरों, और मीडिया और मार्केटिंग प्लेटफ़ॉर्म विशेषज्ञों की एक विश्व-स्तरीय बेंच प्रदान करता है। मिल-जुल कर, iSOCRATES के पास अब 25 आवर्ती मासिक ग्राहक हैं जिनके लिए यह ध्येय-के-लिए-महत्वपूर्ण ग्राहक डेटा, मीडिया और/या विपणन क्रियान्वित करता है, साथ ही कई अन्य जिनके लिए iSOCRATES अत्यधिक सफल, परियोजना-विशिष्ट कार्य करता है।
विशेष रूप से, iSOCRATES अब मेंबरशिप और नॉट-फॉर-प्रोफिट उद्योगों के लिए सर्वोत्तम श्रेणी के डेटा, एनालिटिक, और मीडिया/मार्केटिंग कार्यनीति और परिचालन परामर्श, प्रबंधित सेवाएँ, और व्यापार इंटेलिजेंस टूल्स प्रदान करता है। वास्तव में, iSOCRATES के पास अब एक दर्जन से अधिक विशेषज्ञ हैं जो इस विशेष बाज़ार पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं।
Scott Lugar, CMO, AAA Club Alliance ने नए संयोजन के बारे में कहा, “कई वर्षों से SIGMA एक महान उद्यमशीलता भागीदार और हमारी डेटा-चालित मार्केटिंग टीम का विस्तार रहा है। क्योंकि उन्हें हमारे व्यापार की समझ है, इसलिए वे मेंबरशिप वृद्धि को आगे बढ़ाने और साथ ही हमारे विपणन खर्चों को अधिकतम करने में सहायता करने के लिए परिदृश्यों के परीक्षण के लिए समाधान और आइडियाज़ प्रस्तुत करने में सक्षम हैं। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूँ कि iSOCRATES के साथ संयुक्त प्रतिभा, कौशल और क्षमता के साथ आगे क्या होगा।”
SIGMA का अधिग्रहण iSOCRATES की जैविक और अजैविक दोनों तरह से दुनिया की अग्रणी MADTech उत्पाद और सेवा प्रदाता बनाने की कार्यनीति में अनुकूल बैठता है। SIGMA को खरीदकर और इसके ग्राहकों और कर्मचारियों को एकीकृत करके, iSOCRATES को मेंबरशिप और नॉट-फॉर-प्रोफिट उद्योगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को गहरा करने की उम्मीद है। दोनों उद्योगों की बढ़ती हुई आवश्यकताएँ डेटा, एनालिटिक्स, मीडिया और मार्केटिंग प्रौद्योगिकियों और प्रक्रियाओं में iSOCRATES की प्रमाणित, वहनीय मुख्य क्षमताओं का अतिव्यापन (ओवरलैप) करती हैं। फॉर-प्रोफिट और नॉट-फॉर-प्रोफिट दोनों, परिष्करण में बढ़ रहे हैं और उन्हें कार्यनीतिक और युक्तिपूर्वक दोनों तरह से सहायता करने के लिए बड़े पैमाने पर संसाधनों की आवश्यकता है।
iSOCRATES का परिचय
iSOCRATES प्रकाशकों, विपणकों, एजेंसियों और सक्षमकारियों की सेवा करते हुए, MADTech Resource Planning and ExecutionTM में वैश्विक अग्रणी के रूप में ध्येय-के-लिए-महत्वपूर्ण विपणन, विज्ञापन और डेटा प्लेटफ़ॉर्म, प्रौद्योगिकियों और प्रक्रियाओं पर सलाह देता है, उनका निर्माण, और प्रबंधन करता है और उनका स्वामित्व रखता है।
iSOCRATES के व्यवसाय की दो लाइनें हैं: उत्पाद (MADTechBITM) और सेवाएँ (परामर्श: कार्यनीति और परिचालन; प्रबंधित सेवाएँ)।
iSOCRATES में इसके प्रमाणित विशेषज्ञों के साथ 24/7/365 कर्मचारी कार्यरत हैं जो भागीदारों का पैसा, समय बचाते हैं और असाधारण मूल्य प्रदान करते हुए पारदर्शी, जवाबदेह निष्पादन प्राप्त करते हैं। बचतें कम-लागत-वाले, ऐसे परिमाण पर केंद्रित वैश्विक वितरण मॉडल से उत्पन्न होती हैं जो प्रौद्योगिकी और विशेषीकृत प्रशिक्षण में सतत पुन:-निवेश से लाभान्वित होती हैं।
कंपनी का मुख्यालय सेंट पीटर्सबर्ग, फ्लोरिडा, अमेरिका में है और इसका वैश्विक वितरण केंद्र मैसूर, कर्नाटक, भारत में है।
businesswire.com पर स्रोत संस्करण देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20230725507763/en/
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
संपर्क
William A. Lederer
Chairman and CEO, iSOCRATES
[email protected]
डायरेक्ट लाइन: (727) 316-9501
https://www.isocrates.com
स्रोत: iSOCRATES LLC

