“अत्यंत कम समय में 'Team Bengaluru' ने अपनी नई क्षमताओं का डिजाइन, निर्माण और उत्पादन के लिए प्रस्तुत करके एक प्रभावशाली असर डाला है”, Guidewire के Chief Product Development Officer, Diego Devalle, ने कहा। “मैं टीम द्वारा अत्यंत उन्नत क्लाउड स्टैक के साथ काम करते हुए प्राप्त की जाने वाली उपलब्धियों को देखने के लिए उत्सुक हूं।”
Guidewire के Engineering for Cloud Infrastructure के Vice President, Anoop Gopalakrishnan ने टिप्पणी की, “हमें अपने बैंगलूरू कार्यालय की उत्कृष्ट प्रथम वर्षगाँठ का उल्लेख करते हुए और अपनी Cloud Platform-as-a-Service (PaaS) टीमों की विशिष्ट उपलब्धियों को चिह्नित करते हुए अत्यंत गर्व हो रहा है। सुरक्षित आपूर्ति श्रृंखला, उन्नत व्यक्तकारी अनुभव और अत्याधुनिक प्लेटफ़ॉर्म इंजीनियरिंग के प्रति अटूट समर्पण के साथ, यह टीमें नवाचार की सीमाओं को आगे ले जाने में सहायक रही हैं। विश्व के खुले-स्रोत के माध्यम से उप्लब्ध नवीनतम तकनीकों की शक्ति का उपयोग और कम्यूनिटी में सक्रियतापूर्वक योगदान देकर, वे PaaS परिदृश्य में क्रांति लाने और Guidewire के लिए उल्लेखनीय विकास हासिल करने के मार्ग का निर्माण कर रही हैं।”
“Cloud Data Platform के लिए Director of Engineering, Raman Venkateswaran, की अगुआई में बैंगलुरू टीम एक एंटरप्राइज–ग्रेड डेटा और एनालेटिक्स प्लेटफॉर्म का सक्रियता से निर्माण कर रही है,” Guidewire के Engineering for Cloud Data Platform के Vice President, Premjith Rayaroth ने आगे कहा। “नवीनतम टेक स्टैक पर एक बड़ा डेटा प्लेटफॉर्म बनाया गया है जो पेटाबाइट-स्तर का डेटा प्रोसेस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवम् मशीन लर्निंग software-as-a-service एप्लिकेशनों का एक अनोखा सेट प्रदान करता है। मैं इस टीम द्वारा इतने कम समय में उत्पादन हेतु कई प्लेटफॉर्म क्षमताओं का निर्माण और डिलिवरी देखकर, हैरान और रोमांचित हूँ!”
Guidewire का परिचय
P&C बीमाकर्ताओं द्वारा आकर्षित करने, नई राह निकालने और कुशलतापूर्वक आगे बढ़ने के लिए Guidewire एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है। हम अपने प्लेटफॉर्म को क्लाउड सर्विस के रूप में डिलिवर करने के लिए डिजिटल, कोर, ऐनालैटिक्स और मशीन लर्निंग को जोड़ते हैं। विश्व के 38 देशों में 500 से अधित बीमाकर्ता, नए से लेकर सबसे बड़े एवम् जटिल व्यापारों के लिए Guidewire का उपयोग करते हैं।
अपने ग्राहकों के भागीदार के रूप में, हम उनकी सफलता के लिए लगातार विकास करते रहते हैं। उद्योग में सबसे बड़ी R&D टीम और पार्टनर इकोसिस्टम की सहायता से सफलतापूर्वक पूरी की गई 1000+ परियोजनाओं व अद्वितीय कार्यान्वयन के ट्रैक रिकॉर्ड पर हमें गर्व है। हमारा बाजार एकीकरण, स्थानीयकरण और नवपरिवर्तन को गति प्रदान करने हेतु सैकड़ों एप्लिकेशनें प्रस्तुत करता है।
अधिक जानकारी के लिए कृपया http://www.guidewire.com/ पर जाएँ और हमें Twitter और LinkedIn पर फ़ॉलो करें।
टिप्पणी : Guidewire के ट्रेडमार्क की जानकारी के लिए कृपया https://www.guidewire.com/legal-notices पर जाएँ।
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
संपर्क
Diana Stott
Director, Communications
Guidewire
+1.650.781.9955
[email protected]
स्रोत : Guidewire

