“2023 के सर्वोत्तम 10 GRC समाधान प्रदाताओं में से एक के रूप में GRC Outlook द्वारा मान्यता दिए जाने पर हम रोमांचित हैं,” Jasvir Gill, Founder & CEO, AlertEnterprise, ने कहा। “यह मान्यता GRC समाधानों के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”
आज के व्यवसायिक परिदृश्य में GRC Outlook रिपोर्ट GRC समाधानों के महत्व को मान्यता प्रदान करती है। डिजिटल व्यापार और धोखेबाजों की बढ़ती जटिलता के कारण, व्यवसायों को स्वयं व उनके ग्राहकों की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक तकनीकों में निवेश करने की आवश्यकता है।
“हम 2023 के सर्वोत्तम 10 GRC समाधान प्रदाताओं में से एक के रूप में GRC Outlook को मान्यता देकर रोमांचित हैं,” Vishnu Santhosh, Managing Editor, GRC Outlook ने कहा। “उनकी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के आधार पर विकसित की गई तकनीकें, कम्पनियों के संचालन और अनुपालन के निरंतर बदलते मुद्दों को प्रभावी ढंग से और सटीकता से सुलझाने के लिए उचित समाधान प्रदान करती है। इस क्षेत्र में उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण उद्योग में AlertEnterprise की उपलब्धियों को स्वीकार करते हुए हमें प्रसन्नता हो रही है।“
विनियामक वातावरणों में निरंतर हो रहे बदलावों के दौरान AlertEnterprise नई समस्याओं के समाधान हेतु अपने समाधानों में लगातार सुधार कर रहा है। AlertEnterprise की डिजितल पहचान और विश्वास, उसके द्वारा किए जा रहे कार्यों और उसकी Physical Identity और Access Management (PIAM) समाधानों के केंद्र में हैं। GRC Outlook द्वारा प्रदान की गई मान्यता सब प्रकार के वैल्यू-ड्रिवन, मापनीय, और सुरक्षित GRC समाधानों के प्रति AlertEnterprise की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
AlertEnterprise का परिचय
IT, OT और फिजिकल सुरक्षा कों इकठ्ठा करते हुए एकीकृत समाधान तैयार करने के लिए त्रि-आयामी दृष्टिकोण अपनाते हुए AlertEnterprise द्वारा केवल एक प्लेटफॉर्म से सुरक्षित, अनुपालक, कम-लागत और घर्षण-मुक्त Total Workforce Management और Access के लिए एक GRC बदलाव का नेतृत्व किया जा रहा है। AlertEnterprise में डिजितल पहचान और विश्वास, उसके द्वारा किए जा रहे कार्यों और उसकी Physical Identity और Access Management (PIAM) समाधानों के केंद्र में हैं।
GRC Outlook का परिचय
GRC Outlook Magazine में उद्योग के दिग्गजों, संपादकों और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की एक टीम उद्योग में उपलब्ध सर्वोत्तम और सबसे नवीन सुरक्षा समाधानों को चित्रित करने के लिए निरंतर खोज करती रहती है ताकि बेहतरीन प्रौद्योगिकी साझेदार खोजने में आपको परेशानी न उठानी पड़े। इसके अतिरिक्त, हमारी प्रिंट और डिजिटल मैगजीन उद्योग में मौजूद नवीनतम सुरक्षा और अनुपालन रुझानों पर भिन्न CIO और CISO के दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है।
तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/53540953/en
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
संपर्क
Media Contact
Willem Ryan
SVP, Marketing and Communications
AlertEnterprise
510-440-0840
[email protected]
स्रोत : AlertEnterprise

