- Fisker भारत के बाज़ार के लिए 100 Fisker Extreme Vigyan संस्करण ऑल-इलेक्ट्रिक SUVs का उत्पादन करेगा।
- Fisker को सितंबर तक भारत के लिए समरूपता प्रक्रिया पूरी होने और Q4 2023 में डिलीवरी शुरू होने उम्मीद है।
- Fisker Extreme Vigyan संस्करण का नाम कंपनी की भारतीय अनुषंगी कंपनी के नाम पर रखा गया है।
- भारत में कीमतें यूरोपीय कीमतों के अनुरूप होंगी।
- Fisker भारत में पहले 100 ग्राहकों को Fisker Ocean Extreme Vigyan संस्करण का मालिक बनने के लिए आमंत्रित करेगा।
Fisker Inc. (NYSE: FSR) (“Fisker”), जो कि दुनिया के सबसे भावनात्मक और वहनीय इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के ध्येय से प्रेरित है, भारत के बाज़ार के लिए 100 Fisker Extreme Vigyan संस्करण ऑल-इलेक्ट्रिक SUVs का उत्पादन करेगा।
Chairman एवं CEO Henrik Fisker ने कहा, “भारत हमारे लिए रोमांचक अवसर प्रदान करता है। यूरोप और US में डिलीवरियों की सफल शुरुआत के बाद, हम रोमांचित हैं कि हम Fisker Ocean Extreme को इसके वर्ग की अग्रणी रेंज और अनूठी विशेषताओं के साथ एक नए बाज़ार में ला सकते हैं जहाँ आने वाले वर्षों में हम अपने ब्रांड को तेज़ी से विकसित करने की योजना बना रहे हैं।”
Fisker ने 2022 में हैदराबाद में एक कार्यालय स्थापित किया। कंपनी को सितंबर तक Fisker Ocean Extreme Vigyan संस्करण, जो कि कंपनी की भारतीय अनुषंगी कंपनी के नाम पर है, को तैयार करने की उम्मीद है। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोटिव बाज़ार में डिलीवरियाँ Q4 2023 तक शुरू होंगी। कीमतें यूरोप के अनुरूप होंगी – जहाँ जर्मन बाज़ार के लिए Fisker Ocean Extreme की कीमत 69,950 EUR – इसके अतिरिक्त भारत के लिए आयात कर और लॉजिस्टिक्स, है।
मानक 20-इंच पहियों और टायरों पर Fisker Ocean Extreme की EPA रेंज 360 मील1 की है, जो कि अपने वर्ग2 में किसी भी नई इलेक्ट्रिक EPA की सबसे लंबी रेंज है। यूरोप में, मानक 20-इंच पहियों और टायरों पर Fisker Ocean Extreme की WLTP रेंज 707km/440 UK मील3 है, जो आज यूरोप में बेची जाने वाली किसी भी इलेक्ट्रिक SUV की सबसे लंबी रेंज है।
ऐसे ग्राहक जो Fisker Extreme Vigyan संस्करण तक पहुँच प्राप्त करने में रुचि रखते हों, Fisker को [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।
छवि क्रेडिट: Fisker Inc.
Fisker Inc. का परिचय
कैलिफ़ोर्निया स्थित Fisker Inc., प्रकृति के अनुरूप व्यक्तिगत गतिशीलता को डिज़ाइन और विकसित करने के द्वारा ऑटोमोटिव उद्योग में क्रांति ला रहा है। सभी के लिए स्वच्छ भविष्य की परिकल्पना की भाव प्रवणता द्वारा प्रेरित, यह कंपनी दुनिया के सबसे वहनीय और भावनात्मक इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के ध्येय पर है। अधिक जानने के लिए, Fiskerinc.com पर जाएँ और Fisker के सोशल मीडिया चैनलों: Facebook, Instagram, Twitter, YouTube, और LinkedIn पर अनन्य सामग्री का आनंद लें।
App Store या Google Play से क्रांतिकारी नया Fisker मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
भविष्योन्मुखी वक्तव्य
इस प्रेस विज्ञप्ति में भविष्योन्मुखी वक्तव्य शामिल हैं, जो US प्राइवेट सिक्योरिटीज लिटिगेशन रिफॉर्म एक्ट 1995 के “सेफ हार्बर” प्रावधानों के अधीन हैं। इन वक्तव्यों को “महसूस करना (feel),” “उम्मीद करता है (believes),” “अपेक्षा करता है (expects),” “अनुमान लगाता है (estimates),” “प्रोजेक्ट करता है (projects),” “आशय से है (intends),” “चाहिए (should),” “होना है (is to be) जैसे शब्दों अथवा ऐसे शब्दों के नकारात्मक, या अन्य तुलनीय शब्दावली से अभिज्ञात किया जा सकता है और इनमें अन्य बातों के अलावा, हमारे CEO के उद्धरण, नियोजित लॉन्च समय, मूल्य निर्धारण, वितरण और Fisker Ocean की अनुमानित रेंज, Fisker फैसिलीटीज के उद्घाटन का नियोजित समय, कंपनी का भविष्य का प्रदर्शन, और भविष्य की अन्य ऐसी घटनाएँ शामिल हैं जिनमें जोखिम और अनिश्चितताएँ शामिल हैं। इस तरह के भविष्योन्मुखी वक्तव्य भविष्य के प्रदर्शन की गारंटी नहीं हैं और जोखिमों और अनिश्चितताओं के अधीन हैं, जिसके कारण वास्तविक परिणाम कई कारकों के कारण यहाँ दिए गए भविष्योन्मुखी वक्तव्यों से भिन्न हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं हैं: Fisker का सीमित परिचालन इतिहास; अपनी व्यावसायिक योजना को क्रियान्वित करने के लिए Magna या टियर-वन आपूर्तिकर्ताओं के साथ अतिरिक्त विनिर्माण और अन्य अनुबंधों को करने की Fisker की क्षमता; यह जोखिम कि OEM और आपूर्ति भागीदार सहमत हुई समयसीमा को पूरा नहीं करते हैं या क्षमता बाध्यता का अनुभव करते हैं; Fisker को अपने वाहनों के डिज़ाइन, विनिर्माण, विनियामक अनुमोदन, लॉन्च और वित्तपोषण करने में महत्वपूर्ण देरी का अनुभव हो सकता है; Fisker की अपने व्यवसाय मॉडल को क्रियान्वित करने की क्षमता, जिसमें उसके नियोजित उत्पादों और सेवाओं की बाज़ार स्वीकृति शामिल है; प्रमुख कर्मियों को बनाए रखने और अतिरिक्त कर्मियों को नियुक्त करने में Fisker की असमर्थता; इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में प्रतिस्पर्धा; बिक्री वितरण नेटवर्क विकसित करने में Fisker की असमर्थता; और अपने बौद्धिक संपदा अधिकारों की रक्षा करने की क्षमता; और वे कारक जिनकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (“SEC”) के पास दायर की गई फॉर्म 10- K पर “जोखिम कारक” शीर्षक के तहत, Fisker की वार्षिक रिपोर्ट में चर्चा की गई है, और जैसा कि SEC के साथ समय-समय पर Fisker द्वारा दायर किए गए फॉर्म 10-Q पर त्रैमासिक रिपोर्टों, और अन्य रिपोर्टों और दस्तावेजों पर पूरक किए गए हैं। कोई भी भविष्योन्मुखी वक्तव्य केवल उस दिनांक के बारे में बताता है जिस दिन वे कहे जाते हैं, और Fisker इस प्रेस विज्ञप्ति की दिनांक के बाद की घटनाओं या परिस्थितियों को प्रतिबिंबित करने के लिए किसी भी भविष्योन्मुखी वक्तव्य को अद्यतन करने का कोई दायित्व नहीं लेता है।
1 EPA अनुमानित रेंज। वास्तविक परिणाम कई कारणों से भिन्न हो सकते हैं, जिनमें ड्राइविंग की स्थिति, पहिये का आकार, बैटरी चार्ज की स्थिति और वाहन को कैसे चलाया और बनाए रखा जाता है।
2 $200,000 से कम MSRP की मध्यम आकार वाली SUVs
3 यह WLTP रेंज नंबर Fisker के यूरोपीय बाज़ारों पर लागू होता है। WLTP माप Fisker Ocean Extreme पर मानक 20-इंच और वैकल्पिक 22-इंच पहियों के साथ की गई हैं। वास्तविक रेंज बाहरी वातावरण, वाहन विन्यास, पहिये का आकार और वाहन के उपयोग जैसी स्थितियों के साथ अलग-अलग होगी।
तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/53457170/en
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
संपर्क
यूरोपीय मीडिया:
[email protected]
US मीडिया:
[email protected]
ग्राहक सेवा: [email protected]
Fisker Inc. Communications:
Matthew DeBord
Sr Director, Communications Strategy & Storytelling
[email protected]
Franziska Queling
Regional Head of Public Relations Europe
[email protected]
इन्वेस्टर्स रिलेशन्स:
Frank Boroch, VP of Investor Relations
[email protected]
स्रोत: Fisker Inc.

