RelieveHFpEF-II एक यादृच्छिक, क्रॉस-ओवर डिज़ाइन, मानव-में-प्रथम, प्रारंभिक व्यवहार्यता अध्ययन है जिसमें उच्च रक्तचाप से सम्बद्ध परिरक्षित इजेक्शन फ्रैक्शन (HFpEF) वाले हार्ट फेल्युर, जो कि हार्ट फेल्युर का सबसे आम रूप है, वाले मरीजों के लिए व्यायाम सहनशीलता, कल्याण की भावना, और रक्तचाप नियंत्रण में सुधार लाने के लक्ष्य से कार्डियक पेसमेकर को विनियमित करने के लिए, कंपनी के पेटेंट-लंबित वास्तविक-समय बंद लूप सिस्टम, PressurePace का उपयोग किया जाता है। RelieveHFpEF-II कई संभावित प्रथमों का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें इन बातों का अध्ययन शामिल है: रक्तचाप इनपुट पर आधारित प्रथम वास्तविक-समय बंद लूप पेसमेकर विनियमन प्रणाली, उपचार को अनुकूलित करने, और वास्तविक-समय रिमोट पेसमेकर प्रोग्रामिंग की सुरक्षा और प्रभावकारिता के प्रदर्शन के लिए बंद लूप के साथ वास्तविक समय रोगी बातचीत की क्षमता। प्रथम रोगी नामांकन जुलाई 2023 में होने की उम्मीद है।
BaroPace के संस्थापक और CEO, Michael Burnam MD ने कहा कि “हृदय गति और रक्तचाप के बीच संबंध 200 वर्षों से ज्ञात है, किंतु अब तक, पेसनिर्माता इसके और अन्य महत्वपूर्ण शारीरिक मापदंडों के प्रति अनभिज्ञ रहे हैं। रक्तचाप और रोगी के वास्तविक-समय, लक्षण-आधारित इनपुट के आधार पर पेसमेकर को वास्तविक-समय में विनियमित करने की क्षमता स्वचालित इम्प्लांटेबल कार्डियक डिवाइस नियंत्रण के एक नए युग की शुरुआत कर सकती है।”
BaroPace के बोर्ड सदस्य और Global Cardiac Rhythm Management Industry में लंबे समय से वरिष्ठ कार्यकारी, Michael Coyle, ने कहा कि “कार्डियक पेसिंग की BaroPace पद्धति के बारे में जो सहज रूप से आकर्षक है, वह है पेसमेकर दर सेटिंग्स को अनुकूलित करने के लिए रोगी के स्वयं के हीमोडायनामिक्स का उपयोग। जिस तरह से पेसिंग दरों को पूर्व में प्रोग्राम किया गया है उसकी तुलना में यह बहुत अनूठा है।”
BaroPace का परिचय
2019 में स्थापित, BaroPace, Inc. एक नैदानिक परीक्षण-चरण चिकित्सा डिवाइस कंपनी है जो परिरक्षित इजेक्शन फ्रैक्शन वाले औषधि प्रतिरोधी उच्च रक्तचाप और हार्ट फेल्युर का उपचार करने के लिए वास्तविक-समय बंद लूप कार्डियक पेसमेकर नियंत्रण प्रणाली विकसित कर रही है। PressurePace एक अनुसंधानात्मक डिवाइस है और इसे किसी भी भूभाग (जीयोग्राफी) में वाणिज्यिक उपयोग के लिए अनुमोदित नहीं किया गया है।
संपर्क
Jessica Burnam
[email protected]
स्रोत: BaroPace, Inc.
BaroPace को मानव-में-प्रथम नैदानिक परीक्षण के लिए अनुमोदन प्राप्त हुआ
Share
Read more

