Thursday, March 26, 2026

नया शोध: एक औसत तिमाही में, वैश्विक संगठनों का केवल 9% ही नेटवर्क आउटेज से बच पाता है

Share

Edison, N.J., United States:  एक Digi International (NASDAQ, DGII, www.digi.com) तथा सुरक्षित एवं स्मार्ट आउट ऑफ़ बैण्ड प्रबन्धन समाधानों की प्रदाता कंपनी, Opengear के द्वारा किये गए एक नये शोध के अनुसार, दस CIO में से केवल एक ही यह दावा कर सकता है कि वह नेटवर्क आउटेज से बचा रहा।

यह निष्कर्ष Opengear द्वारा वैश्विक स्तर पर CIO और नेटवर्क इंजीनियरों, दोनों के कराये गए नये शोधों में सम्मिलित है। नेटवर्क आउटेज के पैमाने और आवृत्ति का खुलासा 91% CIO द्वारा किया गया है जिन्होंने बताया है कि वे हर तिमाही में कम से कम एक बार डाउनटाइम को भुगतते हैं।

सर्वेक्षण के अन्य आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि कारोबारों पर नेटवर्क डाउनटाइम का काफी अधिक वित्तीय प्रभाव पड़ता है। आंकड़े दर्शाते हैं कि संयुक्त राज्य अमेरिका में व्यवधान के हर एक मिनट के लिए, 24% संगठनों को $2,501 से लेकर $5,000 तक का नुकसान झेलना पड़ता है। औसतन, प्रत्येक मिनट के लिए डाउनटाइम का यह आंकड़ा $4,344 के बराबर होता है।

लगातार होते नेटवर्क आउटेज और बढ़ते आर्थिक दबावों के कारण, संयुक्त राज्य अमेरिका के 79% CIO अब यह कहते हैं कि आज के परिवेश में ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा कर पाना कठिन होता है। यह एक ऐसी चिंता है जिसे संयुक्त राज्य अमेरिका के 68% नेटवर्क इंजीनियरों द्वारा भी व्यक्त किया गया है।

इसीलिए, संयुक्त राज्य अमेरिका के 92% CIO ने अपने नेटवर्क के लचीलेपन में सुधार लाने के लिए पिछले 12 महीनों में अपने बजट को बढ़ाया है, जिनमें से लगभग आधे CIO (44%) ने अपने परिचालनों को सुरक्षित करने हेतु बुनियादी ढांचे के खर्च के लिए अपने आईटी बजट का 50% से अधिक समर्पित किया है।

Opengear के प्रेज़िडेन्ट Gary Marks ने कहा कि, “हमारे शोध के निष्कर्ष – वैश्विक स्तर पर वर्ष 2023 में संगठनों के समक्ष आ रही चुनौतियों को उजागर करते हैं। उन्होंने आगे बताया कि, यह शायद आश्चर्य की बात नहीं है कि CIO द्वारा नेटवर्क के लचीलेपन के लिए और अधिक निवेश आवंटित किया जा रहा है ताकि डाउनटाइम का न होना सुनिश्चित किया जा सके। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह निवेश किस लक्ष्य को पाने के लिए किया जा रहा है। पहले दिन के महत्वपूर्ण प्रस्तरणों और रोजाना के रखरखाव से लेकर नेटवर्क आउटेज जैसे सबसे ख़राब दिन के परिदृश्यों तक, संगठनों को कारोबार में निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए अपने महत्वपूर्ण संसाधनों के 'ऑलवेज़-ऑन ऐक्सेस' की आवश्यकता होती है। स्मार्ट आउट ऑफ़ बैण्ड प्रौद्योगिकियां किसी भी स्थान से नेटवर्क समस्याओं के निवारण को सक्षम बना सकती हैं, जिससे कठिन आर्थिक माहौल में भी कारोबार के लचीलेपन को मज़बूत करने में मदद मिलती है।”

Opengear का परिचय

Opengear, एक Digi International कंपनी है, जो 'पहले दिन', 'हर दिन' और 'सबसे ख़राब दिन' पर महत्वपूर्ण IT बुनियादी ढांचे को सपोर्ट करने के लिए सुरक्षित, लचीले ऐक्सेस और ऑटोमेशन (स्वचालन) की प्रौद्योगिकियां प्रदान करती है। उपस्थिति और निकटता के जरिए, Opengear के समाधान; उन्नत सॉफ़्टवेयर और अप्लायन्सेज़ के माध्यम से नेटवर्क डिवाइसों की प्रॉविज़निंग (आपूर्ति), ऑर्केस्ट्रेशन (योजना बनाने), और रिमोट मैनेजमेन्ट (दूरस्थ प्रबन्धन) को सक्षम करते हैं। Opengear के समाधानों पर वित्तीय, डिज़िटल संचारों, खुदरा और विनिर्माण क्षेत्रों के वैश्विक संगठनों द्वारा भरोसा किया जाता है। कंपनी का मुख्यालय न्यू जर्सी में है, और ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में एक शोध एवं विकास केन्द्र है।

और अधिक जानकारी हेतु, कृपया www.opengear.com/ पर जाएं।

Digi International का परिचय

Digi International (NASDAQ: DGII) कारोबार एवं मिशन-क्रिटिकल इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स (IoT) कनेक्टिविटी के उत्पादों एवं समाधानों का एक अग्रणी वैश्विक प्रदाता है। हम अपने ग्राहकों को उच्च-स्तरीय सुरक्षा, अनवरत विश्वसनीयता, और बुलेटप्रूफ़ परफ़ॉर्मेन्स की मांग वाले परिवेशों में महत्वपूर्ण संचार अवसंरचना और अनुपालन मानकों के प्रस्तरण, पर्यवेक्षण, और प्रबन्धन के लिए अगली पीढ़ी से जुड़े उत्पाद व समाधान बनाने में सहायता प्रदान करते हैं। वर्ष 1985 में स्थापित की गई इस कंपनी ने ग्राहकों को 100 मिलियन से भी अधिक चीज़ों को कनेक्ट करने में सहायता की है – और यह अभी भी जारी है। और अधिक जानकारी के लिए, कृपया www.digi.com पर जाएं, अथवा 877-912-3444 (अमेरिका) या 952-912-3444 (अन्तरराष्ट्रीय) पर कॉल करें।

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
 
तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: http://www.businesswire.com/news/home/20230620666157/en

संपर्क
Opengear U.K. मीडिया संपर्क
Emily Fishburn
[email protected]
+44 (0) 1252 727313

Opengear U.S. मीडिया संपर्क
Peter Ramsay / Melinda Pham
Global Results Communications
[email protected]
+1 949.307.5908

Read more

Local News