Thursday, May 7, 2026

बिहार जातीय जनगणना पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, सुनवाई 18 अगस्त तक टली

Share

नयी दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने बिहार मेंं चल रहे जाति-आधारित जनगणना पर रोक लगाने से सोमवार को इनकार कर दिया।

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति एस वी एन भट्टी की अध्यक्षता वाली पीठ ने बिहार सरकार के जाति-आधारित जनगणना पर रोक लगाने से इनकार करते हुए इसकी सुनवाई 18 अगस्त के लिए टाल दी।

पीठ ने पटना उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘एक सोच एक प्रयास’ द्वारा दायर अपील पर यह आदेश पारित किया।

Read more

Local News