फैंग एंड क्लॉ तेजी से बढ़ते प्रतिस्पर्धी-खेल बाज़ार की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए काल्पनिक कॉम्बेट स्पोर्ट्स को और बेहतर बनाने और उनमें नवीनता लाने पर काम कर रहा है। ट्रांसेंड फ़ंड से $3 मिलियन का प्रारंभिक निवेश प्राप्त करके, स्टूडियो की स्थापना अनुभवी और पेशेवर टीम द्वारा की गई है जिसमें शामिल हैं:
- जेरेमी गैफ़नी, स्टूडियो प्रमुख (टर्बाइन एंटरटेनमेंट के सह-संस्थापक, ब्लिज़ार्ड एंटरटेनमेंट में वरिष्ठ निदेशक )
- फ़्लूर मार्टी, कार्यकारी निर्माता (WB गेम्स मॉन्ट्रियल में कार्यकारी निर्माता)
- क्रिस वेंचुरिनी, क्रिएटिव डायरेक्टर (अरीनानेट में एनिमेशन डायरेक्टर, अनडेड लैब्स में गेमप्ले लीड)
- होरिया डोसियू, कला निदेशक (343 इंडस्ट्रीज़ और सकर पंच प्रोडक्शन्स में स्टूडियो कला निदेशक)।
- बेन स्कॉट, तकनीकी निदेशक (अनडेड लैब्स के तकनीकी निदेशक और सीटीओ)
डवोन एंटरटेनमेंट प्रायटेनिया मीडिया का हिस्सा बन गया है और उभरते बाज़ारों में आधिकारिक तौर पर घोषित किए जाने वाला पहला स्टूडियो है, जो भारत के बेंगलुरु शहर में स्थित है। स्टूडियो निदेशक और पुरस्कार विजेता गेम डिज़ाइनर व्हिटनी बेल्ट्रान के नेतृत्व में, डवोन में भारतीय डेवलपर भारतीय मनोरम लोककथा, कला, संगीत को ध्यान में रखते हुए और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी क्षेत्र का लाभ उठाते हुए भारतीय खिलाड़ियों के लिए सांस्कृतिक फोकस वाले गेम बनाने का काम कर रहे हैं।
फ़ैंग एंड क्लॉ और डवोन एंटरटेनमेंट, पॉसिबिलिटी स्पेस और क्रॉप सर्कल गेम्स के साथ, प्रायटेनिया मीडिया स्टूडियो के समूह का हिस्सा बन गए हैं।
प्रायटेनिया मीडिया के बारे में
एनी डेलिसी और जेफ़ स्ट्रेन द्वारा 2021 में स्थापित, प्रायटेनिया मीडिया एक स्वतंत्र और निजी स्वामित्व वाली कंपनी है और इसमें सावधानीपूर्वक चुने गए कई AAA डेवलपमेंट स्टूडियो शामिल हैं जिनका मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर अभूतपूर्व नए गेम का निर्माण करना है। फिलहाल, वैश्विक स्तर पर प्रायटेनिया मीडिया में गेम डेवलपमेंट, व्यवसाय और सपोर्ट स्टॉफ़ के रूप में 150 से ज्यादा लोग काम कर रहे हैं, प्रायटेनिया मीडिया सक्रिय रूप से हमारे स्टूडियो परिवार में नए सदस्यों को नियुक्त, प्रशिक्षित और काम पर भी रखता है और मोज़ेक इनिशिएटिव और प्रायटेनिया मीडिया स्कॉलर्स जैसे कार्यक्रमों के ज़रिए सुनिश्चित करता है ऐसे लोगों को काम करने का अवसर दिया जाए जो वंचित/मौका न पाने वाली पृष्ठभूमियों से आते हैं।
क्रॉप सर्किल गेम्स के बारे में
क्रॉप सर्किल गेम्स की स्थापना 2021 में प्रायटेनिया मीडिया स्टूडियो की सहायक कंपनी के रूप में हुई थी और अपने प्रारंभिक चरण के दौरान ट्रांसेंड फंड और अन्य रणनीतिक साझेदारों से $23 मिलियन के कुल निवेश वाली वित्तीय सहायता प्राप्त हुई, क्रॉप सर्किल गेम्स पूरी दुनिया के खिलाड़ियों के लिए नैरेटिव सैंडबॉक्स गेम्स की एक नई जेनरेशन के निर्माण में लगा है।
पॉसिबिलिटी स्पेस के बारे में
ट्रांसेंड फ़ंड द्वारा 3 मिलियन डॉलर के प्रारंभिक निवेश और एक प्रमुख प्रकाशक के साथ डेवलपमेंट वाली साझेदारी में प्रायटेनिया मीडिया स्टूडियो की स्थापना 2021 में हुई, पॉसिबिलिटी स्पेस एक महत्वाकांक्षी नए सामाजिक रोलप्लेइंग प्लेटफॉर्म के ज़रिए वैश्विक स्तर पर लोगों को सशक्त बनाने का काम कर रही है।
मीडिया संबंधी पूछताछ:
Elise Favis // Prytania Media
[email protected]

