Thursday, March 26, 2026

दक्षिण एशिया के सबसे बड़े विशिष्ट वेस्टवाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पूरा होने से बंग्लादेश में 50 लाख व्यक्तियों को लाभ होगा

Share

Beijing, China:  

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 13 जुलाई, 2023, को POWERCHINA द्वारा संचालित Dasherkandi Sewerage Treatment Plant (DSTP)परियोजना का समापन समारोह आयोजित किया गया था इसमें बांग्लादेश की प्रधान मंत्री और अन्य लोगों ने इस समारोह में भाग लिया था।

शेख हसीना ने समारोह में प्रशंसा की, “बांग्लादेश में वेस्टवाटर प्रबंधन की पूरी परियोजना Dasherkandi Sewerage Treatment Plant (DSTP)से शूरू हुई थी इसने वातावरण और विभिन्न नदियों के जल की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

चीन द्वारा प्रस्तावित Belt and Road Initiative (BRI)में Dasherkandi Sewerage Treatment Plant (DSTP)परियोजना एक महत्वपूर्ण घटक है। बांग्लादेश में पहली और सबसे बड़ी आधुनिक सिवेज ट्रीटमेंट परियोजना होने के साथ-साथ यह दक्षिण एशिया में अब तक का सबसे बड़ा एकमात्र सिवेज ट्रीटमेंट प्लांट है।

यह सिवेज ट्रीटमेंट प्लांट एक वर्ष से अधिक समय से परिचालित है और यह प्रतिदिन लगभग 5 मिलियन व्यक्तियों द्वारा उत्पादित घरेलू सिवेज को ट्रीट कर सकता है। इसने ढाका डाउनटाऊन में उल्लेखनीय रूप से जल प्रदूषण में कमी और स्थानीय लोगों के जीवन गुणवत्ता में सुधार किया है। परियोजना के निर्माण के दौरान इसने स्थानीय कम्यूनिटी के लिए रोजगार के हजारों अवसर तैयार किए और लगभग 300 मिलियन युआन मूल्य के उपकरण और वस्तुएँ खरीद कर स्थानीय अर्थव्यवस्था में योगदान दिया है।

Dasherkandi के ग्रामीणों ने Dasherkandi Sewerage Treatment Plant (DSTP)के संचालन के प्रति अपनी प्रसन्नता और कृतज्ञता व्यक्त की है: “पहले यहाँ जल काला और गंदा होता था। अब हम साफ जल में तैर सकते हैं,” एक अन्य ग्रामीण ने कहा, “Dasherkandi Sewerage Treatment Plant (DSTP)के चालू होने के बाद, मच्छर काटने, मलेरिया, डायरिया, इत्यादि कई प्रकार के रोगों पर नियंत्रण हुआ है प्लांट के निर्माण से पहले, हमारे में से कई लोगों के पास रोजगार नहीं था, और निर्माण प्रक्रिया के दौरान कई लोगों को नौकरी मिली है। हमारे लिए यह बहुत अच्छा हुआ है और मुझे आशा है कि भविष्य में भी यह कई अन्य लोगों को लाभ प्रदान करेगा।”

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

संपर्क
Shi Pei 
[email protected]
 
स्रोत : POWERCHINA

Read more

Local News