Thursday, May 7, 2026

दक्षिणी नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने छह लोगों की हत्या की

Share

दक्षिणी नाइजीरिया में अज्ञात बंदूकधारियों ने दो समुदायों पर हमला करके कम से कम छह लोगों की हत्या कर दी।
स्थानीय पुलिस प्रवक्ता ग्रेस इरिंग-कोको ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सुश्री कोको ने पोर्ट हरकोर्ट में संवाददाताओं से कहा कि हमलावरों ने रिवर स्टेट में अबारीकपो और ओडिएरेके-उबी समुदायों पर हमला किया जिसमें कम से कम छह लोगों की जान चली गयी।

सुरक्षा सूत्रों ने शिन्हुआ से आशंका जताते हुए कहा कि ये हत्याएं क्षेत्र में प्रतिद्वंद्वी पंथवादी समूहों के बीच संघर्ष का मामला हो सकता है जिसमें हमलावरों ने प्रतिशोध लिया हो।

नाइजीरिया के कुछ हिस्सों में सशस्त्र हमले सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं, जिससे हाल के महीनों में मौत एवं अपहरण की घटनाएं बढ़ी हैंउन्हाेंने कहा, “हां, मैं पुष्टि कर सकता हूँ कि हमले में छह लोगों की मौत हुई है। संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

उन्हाेंने कहा, “हां, मैं पुष्टि कर सकता हूँ कि हमले में छह लोगों की मौत हुई है। संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।”

Read more

Local News