Thursday, May 7, 2026

जयशंकर ने स्वीडिश प्रधानमंत्री, एनएसए से की स्टॉकहोम में मुलाकात

Share

विदेश मंत्री की स्वीडन यात्रा

विदेश मंत्री एस जयशंकर स्वीडन के दौरे पर हैं और उन्होंने सोमवार को स्वीडिश प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) हेनरिक लैंडरहोम से मुलाकात की।

श्री जयशंकर ने स्वीडिश संसद रिक्सडैग के अध्यक्ष एंड्रियास नोरलेन से मुलाकात की। विदेश मंत्री ने ट्वीट कर कहा, “स्वीडिश प्रधानमंत्री क्रिस्टरसन से मुलाकात कर प्रसन्नता हुई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत शुभकामनाओं से उन्हें अवगत कराया। भारत-स्वीडन संबंधों को मजबूत करने की दिशा में उनकी प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण है।”

विदेश मंत्री ने कहा कि स्वीडन के एनएसए लैंडरहोम के साथ उनकी बहुत अच्छी चर्चा हुई, जिसके दौरान उन्होंने यूरोप और हिंद-प्रशांत के रणनीतिक आकलन को साझा किया।

श्री जयशंकर ने स्वीडिश संसद के अध्यक्ष से मुलाकात पर कहा कि आज सुबह स्वीडिश संसद रिक्सडैग के अध्यक्ष डॉ. नोरलेन से मुलाकात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्षों में स्वीडन के साथ द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति से भी उन्हें अवगत कराया।

Read more

Local News