17.1 C
Delhi
Tuesday, November 11, 2025

कर्नाटक के लिए कांग्रेस ने बनाये तीन पर्यवेक्षक

इंडियाकर्नाटक के लिए कांग्रेस ने बनाये तीन पर्यवेक्षक

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद विधायक दल का नेता चुने जाने के दौरान तीन केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त कर उन्हें तत्काल बंगलुरू भेजने का निर्णय लिया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल का नेता कौन होगा , इस बारे में रिपोर्ट देने के लिए पार्टी ने पर्यवेक्षक बनाये गये तीनों नेताओं को तत्काल कर्नाटक जाने को कहा है।

श्री वेणुगोपाल ने ट्वीट कर बताया “ माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशीलकुमार शिंदे, कांग्रेस महासचिव जितेंद्र सिंह और पार्टी के पूर्व महासचिव दीपक बाबरिया को कर्नाटक के विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त किया है।

कर्नाटक में आज शाम नवनियुक्त विधायकों की बैठक होनी है जिसमें विधायक दल के नए नेता का चुनाव किया जाएगा।
बैठक में पार्टी के तीनों केंद्रीय पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे।

गौरतलब है शनिवार को हुई मतगणना में कांग्रेस को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल हुई है और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिव कुमार तथा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं।
दोनों नेताओं के समर्थक अपने अपने नेता को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लॉबिंग कर रहे हैं।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles