Saturday, March 14, 2026

राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

Share

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने चार दिवसीय प्रवास पर मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंची।

मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति के साथ उनके परिजन भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति बनने के बाद श्रीमती मुर्मू का यह पहला हिमाचल दौरा है। अपने परिवार के साथ वह शिमला के मशोबरा में स्थित 173 वर्ष पुराने राष्ट्रपति निवास में ठहरेंगी और यहां की बेहद खूबसूरत प्राकृतिक सुंदूरता का नजारा का आनंद लेंगी। वह इस ऐतिहासिक इमारत को पहली बार लोगों और टूरिस्टों के लिए खोलने की भी घोषणा करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू की घोषणा के बाद देश दुनिया के लोग 23 अप्रैल से शिमला की इस बेहद खूबसूरत इमारत को नजदीक से देख सकेंगे। राष्ट्रपति आधिकारिक रूप से इस ऐतिहासिक धरोहर को आम जनता के लिए खोलने की घोषणा करेंगी।

राष्ट्रपति के अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक निर्धारित प्रवेश शुल्क के साथ इस बिल्डिंग को देख सकेंगे। इसकी सुविधाओं का लुत्फ उठा सकेंगे।

श्रीमती मुर्मू विश्वविद्यालय शिमला में 26वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगी। श्रीमती मुर्मू 19 अप्रैल को अपराह्न तीन बजकर 10 मिनट पर विश्वविद्यालय पहुंचेंगी और चार बजकर 20 मिनट वह विश्वविद्यालय से लौटेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू के लिए गुच्छी की सब्जी, राजमा का मदरा और सेब की खीर परोसी जाएगी। हिमाचल पर्यटन निगम ने राष्ट्रपति कार्यालय को खाने का मेन्यू भेजा था।

यह मेन्यू फाइनल हो गया है। उन्हें चांदी की परत वाली थाली में नाश्ता, लंच और डिनर परोसा जाएगा। किचन से लेकर खाना परोसने वाले कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट होंगे। यही नहीं, आसपास रहने वाले लोगों को भी यह टेस्ट करवाना अनिवार्य किया गया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राष्ट्रपति के दौरे के लिए मिनिस्टर-इन-वेटिंग शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, आरट्रैक से लेफ्टिनेंट जनरल जे.एस. संधू, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडु, सचिव सामान्य प्रशासन भरत खेड़ा तथा प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Read more

Local News