13.1 C
Delhi
Wednesday, January 21, 2026

‘नाटु नाटु’ गाने को ऑस्कर पुरस्कार ;मोदी ने दी बधाई

इंडिया'नाटु नाटु' गाने को ऑस्कर पुरस्कार ;मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलुगु फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ को ऑस्कर पुरस्कार जीतने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के राज्यपाल न्यायमूर्ति एस नजीर और मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने तेलुगु फिल्म निर्माता एसएसएस राजामौली की हिट फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ के अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 95वें अकादमी पुरस्कारों में ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फीचर फिल्म बनकर इतिहास रचने पर बधाई दी है।

श्री मोदी ने भारतीय संगीत संगीतकार, एम.एम केरावनी, गीतकार, चंद्रबोस और पूरी टीम को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए आरआरआर फिल्म के ‘नाटू नाटू’ गीत के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीतने के लिए बधाई दी है।
श्री मोदी ने ट्वीट किया , “ यह असाधारण है और ‘नाटु नाटु’ की वैश्विक लोकप्रियता है।” उन्होंने आगे कहा “ असाधारण। यह एक ऐसा गीत होगा, जिसे आने वाले वर्षों में याद किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए पूरी टीम को बधाई। भारत बहुत खुश और गौरवान्वित है।”
न्यायमूर्ति एस. अब्दुल नज़ीर ने संगीत निर्देशक एमएम केरावनी, गीतकार चंद्र बोस, गायक राहुल सिप्लिगुंज, काला भैरव, कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित और आरआरआर फिल्म की पूरी टीम को ‘नाटू नाटू’ के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कार जीतने के लिए बधाई दी।
राज्यपाल ने अपने ट्वीट में कहा , “यह तेलुगू लोगों के लिए एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है। भविष्य में भी इस तरह के कई पुरस्कार जीतने की कामना।”
श्री रेड्डी ने ट्वीट किया, “तेलुगु झंडा ऊंचा उड़ रहा है। मैं एक तेलुगु गीत पर गर्व से भर गया हूं, जो इतनी खूबसूरती से हमारी लोक विरासत का जश्न मना रहा है, जिसे आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उचित पहचान दी जा रही है। फिल्म निर्देशक राजामौली, तारक, रामचरण और एमएमकीरवानी ने वास्तव में उत्कृष्टता को फिर से परिभाषित किया है।”
पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी आरआरआर फिल्म की टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles