Saturday, March 14, 2026

मुर्मू ने पांच देशों के राजदूतों/उच्चायुक्तों के परिचय-पत्र प्राप्त किए

Share

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को मॉरीशस और पुर्तगाल सहित पांच देशों के राजदूतों/उच्चायुक्तों से उनके परिचय-पत्र स्वीकार किए।

राष्ट्रपति सचिवालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में श्रीमती मुर्मू को परिचय पत्र पस्तुत करने वाले राजनयिकों में हंगरी, मॉरीशस, किर्गिज़ गणराज्य, पुर्तगाल और मॉरिटानिया के भारत में नव नियुक्त राजदूत/उच्चायुक्त शामिल थे।हंगरी ने श्री इस्तवान झाबो को भारत में अपना नया राजदूत बनाया है। मॉरीशस गणराज्य के उच्चायुक्त हेमंडोयल दिलम , किर्गिज़ गणराज्य के राजदूत आस्कर बेशिमोव , पुर्तगाल के राजदूत जोआओ मैनुअल मेंडेस रिबेरो डी अल्मीडा और इस्लामी गणराज्य मॉरीतानिया के राजदूत मोहम्मद अहमद सलेम मोहम्मद रारा ने इस समारोह में राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

Read more

Local News