Thursday, March 12, 2026

पाकिस्तान में लगा विकिपीडिया पर प्रतिबंध

Share

पीटीए ने धर्मविरोधी सामग्री नहीं हटाने के कारण ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया विकिपीडिया पर शनिवार को प्रतिबंध लगा दिया।

पीटीए की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया “ अपने प्लेटफार्म से विवादित समाग्री को हटाने को लकर विकिपीडिया ने दिये गये निर्देशों का पालन नहीं किया और इसी कारण विकिपीडिया की सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।”

विकिपीडिया वेबसाइट को ओपन करने पर “this site cannot be reached” का मैसेज आ रहा है। विकिपीडिया को चलाने वाले विकिमीडिया फाउंडेशन ने कहा कि विकिपीडिया पर क्या कंटेंट शामिल है या उस कंटेंट को कैसे बनाए रखा जाता है, उसके बारे में निर्णय नहीं करता है।

उन्होंने कहा कि इसे ऐसे डिजाइन किया गया है कि लोगों को किसी निश्चित विषय पर अधिक से अधिक परिणाम मिल सके। ये लेख कई लोगों के एक साथ आने का परिणाम है। साइट पर कौन सी जानकारी प्रस्तुत की जानी चाहिए, जिसके परिणामस्वरूप अधिक समृद्ध और अधिक तटस्थ लेख है।

Read more

Local News