18.1 C
Delhi
Thursday, January 22, 2026

भाजपा की सफलता से कांग्रेस के लोग निराश: मोदी

इंडियाभाजपा की सफलता से कांग्रेस के लोग निराश: मोदी

मोदी ने कांग्रेस को कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा की सरकारों की सफलता से कांग्रेस के लोग निराश हो गये हैं

श्री मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए चुनाव की चर्चा किये बिना कहा कि बहुत से लोग अब यह कहने लगे हैं, “ मोदी मर जाए, मोदी तेरी कब्र खुदेगी।

इसके साथ ही कुछ लोग यह भी कहने लगे हैं मोदी तेरा कमल खिलेगा।” कर्नाटक में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव निर्धारित है। ”

उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार की नीयत सच्ची है और विकास की पक्की नीति है। ”प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कर्नाटक से नफरत करती है। नेताओं का अपमान कांग्रेस की संस्कृति है।

निजलिंग गप्पा जैसे नेताओं का अपमान किया गया था और अब एक और नेता का अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बहुत सम्मान करते हैं।

रायपुर में हाल ही में हुए कांग्रेस अधिवेशन के दौरान एक दृश्य देखकर वह दंग रह गये और उन्हें भारी दुख हुआ जब तेज धूप के दौरान सबसे अधिक आयु के व्यक्ति श्री खड़गे वहां मौजूद थे

वहां लगाये छतरी का सौभाग्य कांग्रेस अध्यक्ष को नहीं मिला, बल्कि यह किसी और के लिए था। उन्होंने कहा कि लोग समझते हैं कि रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है और अनेक पार्टियां इससे जकड़ी हुई है। कर्नाटक के लोगों को इससे सतर्क हो जाना चाहिए।

श्री मोदी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार तेज विकास की गारंटी है और अनेक विकास याेजनायें इसका उदाहरण हैं। विशेषकर जल जीवन मिशन का उन्होंने इस संदर्भ में नाम लिया।

उन्होंने कृषि और किसानों की चर्चा करते हएु कहा कि 2014 से पहले की सरकाराें ने दशकाें तक छोटे किसानों को नजरअंदाज किया, जिनकी संख्या 80 से 85 प्रतिशत है।

भाजपा की सरकारों ने छोटे किसानों को प्राथमिकता दी है, अब तक पीएम किसान योजना की 2.5 लाख करोड़ रुपये किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित किये गये हैं जिनमें से 50 हजार करोड़ रुपये महिलाओं के खाते में गये हैं।

आज ही उन्होंने पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त भी जारी की। इसके तहत साल में तीन बार किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये हस्तांतरित किये जाते हैं।

 

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles