Friday, March 13, 2026

शेयर बाजार ने तेजी के साथ किया नये साल का स्वागत

Share

यूरोपीय बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर निवेशकों की चौतरफा लिवाली की बदौलत शेयर बाजार ने आधे प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ आज नये साल का झूमकर स्वागत किया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 327.05 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की छलांग लगाकर 61 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 61167.79 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 92.15 अंक अर्थात 0.51 प्रतिशत की उछाल के साथ 18197.45 अंक पर पहुंच गया।

इसी तरह बीएसई का मिडकैप भी 0.57 प्रतिशत की तेजी लेकर 25,458.77 अंक और स्मॉलकैप 0.84 प्रतिशत चढ़कर 29,169.29 अंक पर रहा।

Read more

Local News