Saturday, March 14, 2026

रक्षा, जनजातीय कार्य मंत्रालय आयोजित करेंगे संगीतमय प्रस्तुति एवं नृत्य महोत्सव

Share

रक्षा एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय गणतंत्र दिवस समारोह, 2023 के क्रम में 23 एवं 24 जनवरी काे यहां जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती पर सशस्त्र बल संगीतमय प्रस्तुति करेंगे और जनजातीय नृत्य महोत्सव आयोजित किया जायेगा।

इस दो दिवसीय उत्सव के दौरान सशस्त्र बलों की क्षमता और देश की जनजातीय संस्कृति की विशिष्ट संस्कृति एवं सुदंरता का प्रदर्शन किया जायेगा।

इस कार्यक्रम में सशस्त्र बलों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति और देश भर से आये आदिवासी कलाकारों का एक घंटे का पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन किया जायेगा। ग्रैंड फिनाले में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर की प्रस्तुति होगी।

समारोह के आयोजन का उद्देश्य देश के बहादुरों के बलिदान को याद करना और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाना है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से नेताजी की बहादुरी को मिलकर याद किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह भी है कि भारत की सच्ची भावना को अपनाया और एक सशक्त एवं समृद्ध ‘नए भारत’ के निर्माण की प्रतिबद्धता को नवीनीकृत किया जाए।

इस समारोह को रक्षा मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय संयुक्त रूप से आयोजित करेंगे, इसमें भारतीय तटरक्षक समन्वयक की भूमिका निभायेगा।

Read more

Local News