Wednesday, March 18, 2026

नेपाल में येति एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 72 यात्रियों की मौत

Share

नेपाल में रविवार को येती एयरलाइंस विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी 72 लोगों की मौत हो गयी। एयरलाइन के प्रवक्ता पेम्बा शेरपा ने इसकी पुष्टि की।

 

शेरपा ने कहा, “ दुर्घटना में कोई नहीं बचा। चालक दल के सदस्यों सहित 72 लोग अपनी जान गंवा बैठे.” मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक राजधानी काठमांडू से पोखरा जा रहा येति एयरलाइंस का दोहरे इंजन वाला टर्बोप्रॉप एटीआर 72 यात्री विमान मध्य नेपाल में पुराने और नये पोखरा हवाई अड्डों के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

विमान में 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बोर्ड पर यात्रियों की एक सूची प्रकाशित की, जिसमें नेपाल के 53 नागरिक और 15 विदेशी शामिल हैं, जिनमें पाँच भारतीय, चार रूसी, दो कोरियाई और अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और आयरलैंड के एक-एक नागरिक शामिल हैं.

नेपाल सरकार ने विशेष आयोग को दुर्घटना के कारणों की जांच करने का काम सौंपा है और 45 दिनों में रिपोर्ट आने की उम्मीद है.

Read more

Local News